खर्राटों की वजह से नहीं आती सही से नींद, तो बस कर लें ये एक मुद्रा: Mudra For Snoring
Mudra For Snoring

Mudra For Snoring: बहुत से लोगों को सोने के बाद खर्राटे लेने की आदत होती है। अक्सर खर्राटें लेने वाले व्यक्ति को खुद को इस बात का पता नहीं चलता, लेकिन इससे दूसरों की नींद जरूर खराब होती है। इससे पूरा परिवार परेशान हो जाता है। आपकी खर्राटे लेने की इस आदत की वजह से आपको कई बार शर्मिंदगी का भी सामना करना पड़ सकता है।

बहुत से लोग इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए कई तरह के उपाय आजमाते हैं, लेकिन इसके बाद भी इसका कोई तोड़ नहीं निकल पाता है। अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जो रात को खर्राटे लेते हैं, तो आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है।

आप अपने लाइफस्टाइल और फिटनेस रूटीन में करके खर्राटों की इस समस्या से राहत पा सकते हैं। एक मुद्रा के अभ्यास से आप इस समस्या को दूर कर सकते हैं। योग एक्सपर्ट और न्यूट्रिशनिस्ट जूही कपूर ने इंस्टाग्राम पर इसके लिए एक मुद्रा के बारे में जानकारी साझा की है।

क्यों आते हैं खर्राटे

  • अक्सर नींद की कमी के कारण भी खर्राटों की समस्या होने लगती हैं।
  • थकान की वजह से भी खर्राटों की दिक्कत आती है।
  • स्मोकिंग करने वाले लोगों को भी खर्राटों की समस्या हो जाती है।
  • अल्‍कोहल का सेवन करने से भी ये दिक्कत होती है।
  • वजन ज्यादा होने पर भी खर्राटों की समस्या होने लगती है।
  • तनाव की वजह से भी खर्राटों की दिक्कत शूरू हो सकती है।

खर्राटों को शांत करने के लिए मुद्रा

Mudra For Snoring
snoring

एक्‍सपर्ट की मानें तो इस मुद्रा को आदि मुद्रा कहा जाता है। आदि मुद्रा के अभ्यास से खर्राटों की समस्या को दूर किया जा सकता है। इस मुद्रा को कोई भी आसानी से कर सकता है। अगर आप भी खर्राटों की समस्या से परेशान हैं, तो आपको दिन में रोजाना 10 से 15 मिनट के लिए करना चाहिए।

इस मुद्रा के अभ्यास से शरीर में ऑक्सीजन का बेहतर फ्लो होता है। इससे आपके लंग्‍स की कार्यक्षमता भी बेहतर होती है। इसे करने से मन भी शांत होता है। ये आपके नर्वस सिस्‍टम को बेहतर करने का काम करता है। इसका रोजाना अभ्यास करके आप खर्राटों की समस्या से राहत पा सकते हैं।

आदि मुद्रा कैसे करें

आदि मुद्रा कैसे करें
how to do adi mudra
  • इस आसन को करने के लिए पीठ को सीधा करके बैठें।
  • अंगूठे को अपने हाथ की छोटी उंगली के किनार की तरफ रखें।
  • उंगालियों को अंगूठे से कवर करते हुए मुट्ठी बनाएं।
  • इसके बाद घुटनो या जांघों पर अपने हाथों को रखें।
  • आंखों को बंद करें और सांसों पर फोकस करें।

यह भी देखें-पालक के इन फायदों को जानकर आज ही शुरू कर देंगे खाना: Health Benefits of Spinach

आदि मुद्रा करने फायदे

इस मुद्रा को करने के कई और भी फायदे हैं।

  • ये मुद्रा आपके कोर्टिसोल के लेवल को कम करने में मदद करती है और इससे आपका तनाव कम होता है।
  • इसके अभ्यास से आपका पेट और पाचन दोनों ही बेहतर होते हैं।
  • यह मुद्रा मसल्‍स और हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए भी जानी जाती हैं।
  • इसका रोजाना अभ्यास आपको सांस संबंधी रोगों से भी राहत दिला सकता है।
  • साथ ही ये बॉडी के बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने में भी मदद करता है।