Self Defense
Women Self Defense Tips

Self Defense: 16 दिसंबर 2012 में दिल्ली में हुए निर्भया केस की वजह से पूरी दुनिया में लड़कियों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए गए थे। महिलाओं द्वारा निकाले जाने वाले समय-समय पर मोर्चे ने कुछ समय तक के लिए सरकारों की नींद हराम की, लेकिन समय बीतने के साथ वहीं ढाक के पात रह गए। ऐसे में विपरीत परिस्थितयों के हादसों से बचने के लिए हर महिला को अपनी सुरक्षा की जिम्मेदारी खुद लेनी चाहिए। शहरीकरण के दौर में लड़कियों को कुछ हद तक ख़ुद सुनिश्‍चित करना होगा कि वह किसी भी अप्रिय घटना होने के दौरान पहले पांच मिनट तक खुद लड़ सके और इसी पांच मिनट में किसी तरह की हेल्प भी प्राप्त कर सके। वैसे भी अपनी सुरक्षा अपनी जिम्मेदारी होती है और आप इसके बारे में किसी से नहीं बोल सकते। खासकर तो उस सोसायटी में बिल्कुल भी नहीं जहां के राजनेताओं का मानना है कि जवान लड़के नादान होते हैं और उनसे गलती हो जाती है। या फिर खाप पंचायत से तो बिल्कुल भी उम्मीद नहीं करनी चाहिए जो यह सोचती है कि लड़कियां मोबाइल रखती हैं इसलिए रेप का शिकार होती हैं।

किसी पुरुष के साथ होना सुरक्षा की निशानी नहीं

बचपन में जब भी लड़की को किसी दोस्त के घर जाना होता है तो मां-बाप उसके साथ उसके छोटे भाई को भेज देते हैं। क्या वह छोटा सा भाई उसकी रक्षा कर पाएगा? बिल्कुल भी नहीं। दरअसल मां-बाप उस छोटे भाई को सुरक्षा के लिए नहीं बल्कि अपनी लड़की पर नजर रखने के लिए उसके साथ भेजते हैं। आपके साथ भी ऐसा हुआ होगा।
वहीं मेट्रो सिटी में आप देर रात किसी लड़के के साथ किसी काम से बाहर हैं तो अपनी सुरक्षा को लेकर निश्चित ना हो जाएं। आपको याद होगा कि निर्भया रेप कांड में वह लड़की अपने दोस्त के ही साथ थी। तो किसी भी तरह के पुरुष या दोस्त की उपस्थिति आपकी सुरक्षा की गारंटी नहीं है। बल्कि आपके सात उसकी जान को भी खतरा है। ऐसे में अच्छा यही रहेगा कि सतर्क रहें और हर तरह की अनहोनी घटना के लिए तैयार रहें।

self Defense
Being with a man is not a sign of security

किसी भी तरह की हो सकती है घटना

अनहोनी किसी भी तरह की हो सकती है। इसमें रेप और छेड़खानी के साथ चेन छीनना, तेजाब फेंकना, मॉब लिंचिंग आदि घटनाएं शामिल हैं। इसके अलावा आजकल शहरों में अकेले रहने के चलन में अकेली लड़कियां घरों में भी हिंसा का शिकार हो रही हैं। इसके लिए भी तैयार रहें। आज इसी तरह की अप्रिय घटनाओं से बचने के बारे में बात करेंगे। सतर्क रहने से होनी को टाल तो सकते नहीं है लेकिन उसका अनुमान जरूर लगा सकते हैं और उसके लिए तैयार रह सकते हैं। इसलिए सतर्कता का पहला पाठ यही है कि आज से सेल्फ डिफेंस के कुछ गुण सीखना शुरू कर दें।

सेल्फ डिफेंस क्यों है जरूरी?

सेल्फ डिफेंस के सामान्य पाठ भी लड़कियों को बड़ी से बड़ी घटनाओं से बचा सकते हैं। क्योंकि छेड़खानी और रेप जैसे मामलों में लोकल लड़के और पुरुष शामिल होते हैं। जो मौके का फायदा उठाते हैं। ये वे पुरुष होते हैं जो केवल सामान्य तौर पर ही लड़कियों से ताकतवर होते हैं। मतलब की वे महिलाओं से अधिक ताकतवर होते हैं जितना की एक सामान्य पुरुष होता है। जैसे की एक लड़का अपने वजन के बराबर सामान उठा सकता है और एक महिला अपने वजन का आधा भी सामान नहीं उठा सकती। इसलिए पुरुष एक-दूसरे से उलझते नहीं है और अपनी सारी ताकत महिलाओं पर लगाते हैं क्योंकि उन्हें मालूम होता है कि लड़कियां कमजोर होती हैं। इसी कमजोरी को आपको खत्म करना है।

Self Defense
Importance of Women Safety

आज से करें शुरुआत

कमजोर लड़की की सामान्य धारणा को तोड़ने की शुरुआत आज से करनी होगी। लड़कियां ऐसा कर सकती हैं। इसके लिए आपको सेल्फ डिफेंस के बेसिक गुण सीखने की जरूरत है। हर रोज एक से दो घंटे प्रेक्टिस के लिए निकालें। ऐसा करने से आप हेल्दी भी बनेगी और मोटापे और थायरॉयड जैसी बीमारियों से भी दूर रहेंगी जो आजकल लड़कियां में आम हो गया हैं।

वेट लिफ्टिंग से करें शुरुआत और अपने हाथों को बनाएं मजबूत

सेल्फ डिफेंस के बेसिक पाठ की शुरुआत वेट लिफ्टिंग से करें। आज ही 5-5 किलो के डम्बल सेट घर पर घरीद कर ले आएं जो मुश्किल से 3 हजार में आ जाएंगे। रोज सुबह 15 मिनट दोनों हाथों से एक बार में ही उठाने की कोशिश करें और पहले हफ्ते केवल 30 बार ऐसा करें। फिर दूसरे हफ्ते 50 बार ऐसा करें। फिर एक महीने में इसे 100 तक करें। इससे आपके मशल्स पावर में वृद्धि होगी और आप भी खुद में कॉन्फीडेंस महसूस करेंगी। साथ ही इससे आपके थप्पड़ की भी पावर बढ़ जाएगी और कोई आपसे छेड़खानी करता है या आपका हाथ पकड़ता है तो आप उसे जोरदार थप्पड़ मार सकेंगी।

Self Defence
Start with weight lifting and make your hands strong

मार्शल आर्ट क्लास ज्वॉयन करें

अगर आप रात में आना जाना करती हैं और अकेली रहती हैं तो मार्शल आर्ट क्लास ज्वॉयन कर लें। मेट्रो सिटी में ऐसी क्लासेस लड़कियों के लिए विशेष तौर पर चलाए जा रहे हैं। इन क्लासेस में शुरुआती स्टूडेंट्स को सेल्फ डिफेंस के बेसिक पाठ सीखाएं जाते हैं जो आपकी खुद की रक्षा के लिए काफी होंगे। आप सेल्फ डिफेंस के ये बेसिक पाठ 3 महीने में आसानी से सीख सकती हैं। अगर आपको ये कोर्स आगे बढ़ाना है तो ये अधिक फायदेमंद होगा।

शरीर के महत्वपूर्ण हिस्से पर वार करना सीखें

यूट्यूब और एक्शन मूवी देखकर अपराधी के मुख्य पाठ पर अपने पैरों से वार करना सीखें। इसके लिए रोज सुबह-शाम वीडियो देखें। आगे की जानकारी आपका दिमाग खुद कैप्चर कर लेगा और आपको इसका फायदा इमरजेंसी के दौरान देखने को मिलेगा।

मिर्च स्प्रे या पावर बैंक पर्स में रखें

Self Defense
Keep pepper spray or power bank in purse Credit: istock

लड़कियों के लिए कई सारे हथियार मार्केट में आ गए हैं जिनमें से मिर्च स्प्रे सबसे अच्छा हथियार है। इसे आज ही खरीदें और अपने पर्स में रखें। इसके अलावा अपने फोन का पावर बैंक अपने पर्स में ही रखें और जब भी लगे की कोई आपके करीब आ रहा है या आपका पीछा कर रहा है तो उसे थोड़ा और करीब आने दें और तुरंत उस पर अचानक से पावर बैंक या स्प्रे से हमला करें। इस अचानक हमले से कोई भी दो मिनट के लिए शॉक में आ जाएगा और तब तक आपको उस स्थान से भागने का मौका मिल जाएगा।

हाई अलार्म या सिटी अपने पास रखें

बहुत सालों पहले एक घंटी बजाओ का विज्ञापन काफी चर्चित रहा था। यह सेलीब्रिटीज के प्रचार के तरीके होते हैं जो समय के साथ खत्म हो जाते हैं। लेकिन आपको इसमें से अच्छे सबक या सीख नहीं भूलने चाहिए। जैसे की घंटी आप दूसरों के लिए ही नहीं बल्कि खुद के लिए भी बजा सकती हैं। इसके लिए आज ही मार्केट से कोई भी हाई अलर्ट अलार्म या सीटी खरीद लें और इसे अपने पर्स में रख लें। अब जब भी कोई अप्रिय स्थिति का अनुभव हो तो इस सीटी या अलार्म को बजाएं।
याद रखिए- Something is better then nothing. मतलब कुछ ना होने से बेहतर है कुछ होना।
इसलिए कुछ ना करने से अच्छा है कुछ तो करना। क्योंकि अपराधी केवल कमजोर और डरपोक का निशाना बनाते हैं जिससे कि वे बाद में किसी चक्कर में ना फंसे। क्योंकि वह भी एक साधारण से वातावरण से आते हैं जहां उसका एक परिवार रहता है और वापस उस परिवार में उसको लौट कर जाना होता है। इसलिए वे बिल्कुक डरपोक इंसान को अपना निशाना बनाते हैं जिसको देखकर वे अनुमान लगाते हैं कि ये कुछ नहीं कर पाएगी और ना ही पुलिस के पास जाएगी। इसलिए हमेशा कॉन्फीडेंट रहें और कुछ भी होने पर हल्ला-शोर मचाएं या सिटी बजाएं। अपराधी तुरंत भाग जाएगा।

हमेशा मजबूत दिखें

याद रखें, किसी भी अप्रिय घटना से बचने का सबसे अच्छा तरीका है हमेशा मजबूत दिखना। आप अंदर से कितनी भी डरी हों, लेकिन उसे चेहरे से जाहिर ना होने दें। क्योंकि अपराधी किस्म के यो लोग केवल डरपोक और कमजोरों को अपना टार्गेट बनाते हैं। इसलिए हमेशा मजबूत दिखें और हर तरह की अनहोनी घटना के लिए खुद को तैयार रखें। इसके अलावा अपने स्पीड डायल में पुलिस का नम्बर हमेशा रखें और किसी भी तरह की अप्रिय घटना का अनुभव होने पर तुरंत उस नम्बर पर डायल करें। पुलिस सपोर्टिव होती हैं तो आप तुरंत उससे बात कर सकती हैं। इससे शायद अप्रिय घटना होने से रुक ही जाए।

तो इन पांच तरीकों को अपने जीवन में आज ही शामिल करें और आगे का जीवन बिना डर के गुजारें। वैसे भी अनहोनी तो लड़का-लड़की किसी के साथ भी हो सकती हैं। वर्तमान में तो कोई भी सुरक्षित नहीं है। इसलिए अपनी सुरक्षा को लड़की होने के बहाने की भेंट ना चढ़ाएं। बल्कि हर वह चीज करें जो आप कर सकती हैं और जो आपको करना चाहिए। इससे आप एक सजग नगारिक का भी उदाहरण समाज के सामने रखेंगी और अपने आसपास के लोगों को प्रेरित करेंगी।

Leave a comment