Khushboo Shares Self-Defence Tips Post Firing Incident Outside Bareilly House
Khushboo Shares Self-Defence Tips Post Firing Incident Outside Bareilly House

Summary: दिशा पाटनी की बहन खुशबू का सेल्फ डिफेंस वीडियो हुआ वायरल

बरेली में खुशबू पाटनी के घर के बाहर हुई फायरिंग ने सभी को चौंका दिया, इस घटना के बाद उन्होंने एक सेल्फ डिफेंस वीडियो पोस्ट किया है। आलोचनाओं और नकारात्मक कमेंट्स के बावजूद खुशबू ने दिखाया कि सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर खुलकर बात करना क्यों जरूरी है।

Khushboo Post Self-Defense Video: बरेली में दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी के घर के बाहर हुए गोलीकांड की घटना ने पूरे देश को चौंका दिया। गौरतलब है कि रिटायर्ड इंडियन आर्मी मेजर खुशबू पाटनी के घर के बाहर अज्ञात बाइक सवारों द्वारा की गई फायरिंग ने न केवल उनके परिवार बल्कि आम लोगों को भी झकझोर दिया। लेकिन इस घटना के कुछ ही दिनों बाद खुशबू ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने सेल्फ डिफेंस के बारे में बात की है। इस वीडियो के सामने आते ही लोगों ने उनसे कई तरह के सवाल पूछने शुरू कर दिए हैं। 

अपने इंस्टाग्राम पर खुशबू पाटनी ने सेल्फ डिफेंस पर आधारित एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में खुशबू ने दिखाया कि कैसे एक साधारण डेटा केबल जैसी रोजाना की चीजों से भी सेल्फ डिफेंस किया जा सकता है। उनका उद्देश्य स्पष्ट था कि खुद को असुरक्षित महसूस करने के बजाय जागरूक और तैयार रहना। वह डेटा केबल के साथ कुछ नट वोल्ट भी रखने की सलाह देती हैं। वीडियो में आगे बताती हैं कि डेटा केबल में बड़े साइज के वोल्ट डालकर केबल को आपस में बांध देना है। अब खुद को बचाते हुए सामने वाले पर इसे चलाते हुए वार करना है।

खुशबू साथ ही यह भी बताती हैं कि सबको अपने पास पेपर स्प्रे रखना चाहिए, जो सामने वाले का मूड बदल देता है। इसे आंखों पर डालने के साथ मुंह में भी डाला जा सकता है। यह आंखों में जलन पैदा करने के साथ गले को चोक कर सकता है। 

खुशबू पाटनी की इस वीडियो पर अलग अलग तरह के रीएक्शन आए हैं। कुछ लोगों ने उनकी हिम्मत की सराहना की और उन्हें “वॉरियर” कहा, तो कुछ ने व्यंग्य करते हुए सवाल उठाए, “जब गोली चली तब आप क्या कर रही थीं?” एक व्यक्ति ने लिखा, “पहले खुद का सेल्फ डिफेंस तो कर लेती”। एक और ने लिखा, “पर अब तो गोली चल चुकी है।” किसी ने कहा, “पूरा परिवार डरा हुआ है।” एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, “पूरे घर में डर का माहौल है, फटी पड़ी है या दूसरों को ज्ञान दे रही है सेल्फ डिफेंस का।” 

इसी दौरान खुशबू को कई फॉलोअर्स का सपोर्ट भी मिला। कुछ ने “हम हमेशा आपके साथ हैं मैम” जैसे कमेंट्स भी किए। एक कमेंट में लिखा था, “क्या आप सुरक्षित हैं मैम??? हमेशा चमकती रहें।” एक फॉलोअर ने पूछा, “मैम, क्या आप और आपका परिवार सुरक्षित हैं?” एक व्यक्ति ने खुशबू की तारीफ करते हुए लिखा, “मैम, आप कमाल की हैं। अपनी जमीन पर डटे रहने के लिए हिम्मत और दृढ़ इच्छाशक्ति चाहिए! सच में मैम, आप मुझे बहुत प्रेरित करती हैं!!”

यह हमला बरेली के सिविल लाइंस क्षेत्र में खुशबू पाटनी के घर के बाहर हुआ। पुलिस ने मामले की जांच के लिए 5 टीम बनाई है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। वहीं गैंगस्टर गोल्डी बरार ने इस हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया।

खुशबू के पिता जगदीश पाटनी ने कहा कि उनकी बेटी को जानबूझकर एक धार्मिक विवाद में गलत तरीके से घसीटा गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि परिवार सनातनी है और संत-महात्माओं का सम्मान करता है। असल में यह विवाद तब शुरू हुआ जब खुशबू ने अनिरुद्धाचार्य के लिव-इन रिलेशनशिप पर दिए बयान की आलोचना की थी, जिसे गलत तरीके से प्रेमानन्द जी महाराज से जोड़ दिया गया।

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...