Khushboo Patani Looks: दिशा पाटनी की खूबसूरती और उनके स्टाइलिश होने की बात सभी करते हैं। लेकिन इन दिनों दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। खुशबू ने एक बच्ची को बचाकर अपने साहसी और मददगार होने का परिचय दिया है। हमने जब खुशबू पाटनी के सोशल मीडिया अकाउंट पर नजर डाली तो हमें पता चला कि खुशबू किसी भी मामले में दिशा से कम नहीं हैं। आइए नजर डालते हैं दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी की शानदार तस्वीरों पर और साथ ही उन्हें करीब से जानने की कोशिश करते हैं।
मेजर खुशबू पाटनी
अब तो यह सभी जान ही गए होंगे कि खुशबू पाटनी इंडियन आर्मी में बतौर मेजर काम कर चुकी हैं। अब उन्होंने आर्मी छोड़ दी है और फिटनेस कोच बन गई हैं। साथ ही वह आन्ट्रप्रेन्योर काउन्सलर भी हैं। खुशबू के उम्र इस समय 33 है और दिशा पाटनी की बड़ी बहन हैं। खुशबू अपने इंस्टाग्राम पर लगातार तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं। खुशबू की अपनी फैन फॉलोइंग शानदार है।
एथनिक में भी ढाती हैं कहर
मेजर खुशबू पाटनी एथनिक लुक में भी उतनी ही शानदार दिखती हैं, जितनी वह ट्राउजर और टी शर्ट में दिखती हैं। यह खुशबू का लेटेस्ट कुर्ता लुक है, जिसमें उन्होंने लाइट पिंक कलर का लखनवी कुर्ता पहना है। इस कुर्ता को उन्होंने व्हाइट बॉटम के साथ पेयर किया है। उन्होंने अपने बाल खुले रखे हैं और कान में पिंक कलर की चांदबालियां पहनी हैं। हाथ में व्हाइट और पिंक कलर की चूड़ियां पहने हुए वह प्यारी दिख रही हैं।
खूबसूरती दीये जैसी रोशन
खुशबू पाटनी की यह वीडियो मस्टर्ड कलर के खूबसूरत सूट में है, जिसे उन्होंने दिवाली पर पहना था। यह एक प्रिंटेड लेकिन गोटा पट्टी वाला सूट है, जिसके साथ उन्होंने गोल्डन कलर की जुलरी पहनी है। उनके बाल खुएल हैं और उन्होंने माथे पर ब्लैक बिंदी लगाई है।
गुलाबों सा गुलाबीपन
यह एक और तस्वीर है, जिसमें खुशबू पाटनी गुलाबों सी कोमल और सुंदर दिख रही हैं। यह लाइट पिंक कलर का सिम्पल लहंगा है, जिसके साथ उन्होंने वी नेकलाइन वाला ब्लाउज पहना है। मैचिंग दुपट्टा और खुले बालों में वह परी दिख रही हैं। मिडिल पार्टिंग बालों में कुंदन चांदबलियां खुशबू की खूबसूरती एन्हैन्स कर रही हैं।
खुशबू ने की थे बच्ची की वीडियो शेयर
यूं तो खुशबू को पहले से लोग जान आए हैं कि वह दिशा पाटनी की बहन हैं. लेकिन हाल ही में बरेली में एक बच्ची को रेस्क्यू करके वह फिर से चर्चा का विषय बन चुकी हैं। खुशबू ने बरेली में अपने घर के पास एक छोटी बच्ची को रेस्क्यू किया था। वह बच्ची को अस्पताल लेकर गईं और वीडियो पोस्ट करके उसके पैरेंट्स की खोज की गुहार लगाई थी। पुलिस ने भी उनकी मदद की और अंततः बच्ची अपने पैरेंट्स से मिल पाई। दिशा ने भी बच्ची के अपने माता पिता से मिल जाने के बाद अपनी बड़ी बहन को थैंक यू दीदी लिखा है।
रियल हीरो हैं खुशबू पाटनी
एक ओर जहां उनकी बहन दिशा पातनी फिल्मों में हीरोइन हैं तो वहीं दूसरी ओर खुशबू पाटनी रियल लाइफ की हीरोइन हैं, बल्कि हीरो हैं। पहले आर्मी और अब लोगों की मदद करके उन्होंने हिम्मत और बहादुरी का वह रूप दिखाया है, जिसकी जरूरत आज सबको है।
