इच्छा पूर्ति यंत्र-पिरामिड विश बॉक्स: Pyramid Wish Box
Pyramid Wish Box

Pyramid Wish Box: हम सभी के जीवन में कोई न कोई अभिलाषा जरूर होती है, पिरामिड विश बॉक्स आपकी इच्छाओं, अभिलाषाओं को पूर्ण करने में सहायक है कैसे? जानते हैं लेख से।भौतिक विज्ञान में नोबल पुरस्कार विजेता डॉ. लुईस ने पिरामिड के आस-पास बहती हुई ऊर्जा का कम्प्यूटर व अन्य विशिष्ट उपकरणों द्वारा अध्ययन किया तथा इसका विश्लेषणात्मक अध्ययन कर प्रतिपादित किया कि पिरामिड के आस-पास अदृश्य एवं अदभुत ऊर्जा का अगम्य प्रवाह बहता रहता है, जिसका प्रभाव उसमें रखी हुई हर सजीव व निर्जीव वस्तु पर पड़ता है।
1) यह शक्ति घरेलु, सामाजिक, मानसिक व शारीरिक तकलीऌऌफों के निवारण में बहुत उपयोगी है।
2) इससे कई रोगों का सरल व सस्ता उपचार संभव है।
3) यह दैविक ऊर्जा आपकी इच्छा को पूरा कर, सपनों को वास्तविकता में बदलने में सहायक सिद्ध हो सकती है।
4) विभिन्न पिरामिडों का उचित प्रयोग जीवन में उत्साह व उमंग भरकर नई दिशा प्रदान करता है।
5) पिरामिड ऊर्जा आपके शरीर की जीवन-शक्ति/जवानी को बरकरार रख इसे अधिक स्फूर्तिमय, आरामदायक, तनाव रहित बनाने में सहायक है।
6) यह शक्ति संपन्न यंत्र आपके घर में वास्तु दोष निवारण/शांति करता है, जिससे घर में सुख समृद्धि बनी रहती है।

Also read : लाल किताब के ये 7 उपाय जरूर आजमाएं, बन जायेंगे धनवान: Lal Kitab Upay

पिरामिड ऊर्जा का अनुभव करने के लिये एक सरल प्रयोग है। एक पिरामिड लीजिए। उसकी दोनों बाजुएं उत्तर-दक्षिण रहे, इस प्रकार पृथ्वी के समांतर पिरामिड रखिये। फिर 5 से 10 ग्राम वजन के पेण्डुलम को करीब 10 इंच लंबी डोरी के छोर पर बांधे। यह पेण्डुलम पिरामिड की टोच से 2 इंच ऊपर रहे, इस प्रकार डोरी को हाथ से पकड़ कर लटकाये रखें। फिर आहिस्ता-आहिस्ता पेण्डुलम को पिरामिड की टोच के करीब ले जाइये। ज्यों-ज्यों पेण्डुलम, पिरामिड की टोच के निकट होता जायेगा, त्यों-त्यों पिरामिड की ऊर्जा से पेण्डुलम, पिरामिड की टोच से दूर धकेलता जायेगा। अंत में जब यह पेण्डुलम पिरामिड की टोच के ठीक उपर पहुंचेगा तो वह अस्थिर हो जायेगा अथवा पिरामिड की टोच के इर्द-गिर्द घूमने लगेगा।

आइए, अब प्रबुद्ध पाठकों को एक नया व रोचक अनुभव दें। लकड़ी, प्लास्टिक या धातु में उचित तकनीक से निर्मित ‘विश बॉक्स निश्चित रूप से आपके लिए ऌफायदेमंद साबित हो सकता है। यह आपको आसपास के माहौल और लोगों से तालमेल बनाने में भी अर्पूव सहायता देगा।

जब से रहस्यमयी ऊर्जा के स्रोत पिरामिड की खोज हुई है तभी से प्रयास किया जा रहा था कि इसके माध्यम से कोई इच्छा या स्वप्न भी पूरा किया जा सके। पिरामिड आरंभ से ही रहस्यमयी गूढ़ विधाओं से संबंधित रहा है। ‘पिरामिड ‘विश बॉक्सÓ का सबसे अच्छा उदाहरण हैं, मंदिर व गिरजाघर। यूं तो इच्छा पूरी करने के अन्य अनेक साधन हैं परंतु पिरामिड यंत्र निजी रूप से सक्षम, सरल व सुरक्षित साधन है।
आपके दिल में कोई न कोई इच्छा अवश्य रहती है जिसे आप पूरा करना चाहते हों आपके जीवन के दो पहलू हैं। सामाजिक व निजी। पहले रूप में आप परिवार, मित्र व समाज के लिए अपने कर्तव्य निभाते हैं तथा दूसरे रूप में आप केवल ‘मैं’ होते हैं। कुछ ऐसी इच्छाएं भी मन में होती हैं जिन्हें आप दूसरों से कह भी नहीं पाते। आप इसे पूरा होने तक अपने पास सीमित रखना चाहते हैं। विश बॉक्स सदा आपकी सहायता करने को तैयार है। यह आपकी निजता भी नष्ट नहीं करता।

पिरामिड विश बॉक्स या इच्छा-पूर्ति यंत्र का प्रयोग करना कठिन नहीं है। इसके लिए निम्न बातों पर ध्यान दें-
1) 70&70 मि. मी. के पीले तिकोने से कागज पर लाल स्याही से संक्षेप में अपनी इच्छा लिखें।
2) इसे दोहरा करें। इसे अपने विश बॉक्स में रखकर ऊपर से पिरामिड बंद कर दें।
3) किसी शांत स्थान पर बैठ कर पिरामिड विश बॉक्स दोनों हाथों से छुएं।
4) मन ही मन अपनी इच्छा दो मिनट दोहराएं फिर अपने विश बॉक्स को किसी सुरक्षित जगह रख दें।
5) अपनी इच्छा पूरी होने तक यही प्रक्रिया दिन में दो बार दोहराते रहें।

१) प्रत्येक दिशा का अपना महत्त्व तथा लाभ हैं। आप जिस दिशा की ओर विश बॉक्स लेकर मुख रखेंगे, उसी दिशा के लाभ पाएंगे।
पूर्व दिशा- प्रेम, शांति, तालमेल, अध्यात्म, प्रसन्नता, नाम व यश के
लिए है।
पश्चिम दिशा- शारीरिक स्वास्थ्य व संबंधों के लिए है।
उत्तर दिशा- धन, सामग्री, भूमि, भवन, आभूषण, पदोन्नति व व्यापार के लिए है।

दक्षिण दिशा- शत्रुओं तथा बुरी नजर से बचाव के लिए है। 2) आपको स्वयं अपनी इच्छा को पहचान कर सही दिशा चुननी होगी। उस निश्चित दिशा में बैठकर कल्पना करें कि समस्त अज्ञात शक्तियां आपकी मदद कर रही हैं।
3) आप इच्छा इस तरह लिखें मानो वह पूरी हो गई है तथा आप प्रसन्न हैं।
४) लिखित पुर्जे के साथ अपनी ऌफोटो या पहचान पत्र की प्रति रख दें।
5) यदि और अच्छा प्रभाव चाहते हैं तो विश बॉक्स अपने साथ मंदिर, गुरुद्वारा, गिरजाघर या किसी आध्यात्मिक स्थान में ले जाएं।
6) अपनी कल्पना एक प्रकाश किरण के रूप में करें जो पिरामिड में रखी इच्छा तक जाकर लौट जाती है और इच्छा पूरी हो जाती है। पूर्ण एकाग्रता तथा विश्वास से यह क्रिया दिन में दो बार दोहराएं।

यह अपनी निश्चित सीमा में काम करता है। सैंकड़ों लोगों ने इसके प्रयोग से सकारात्मक नतीजे पाए हैं। हमारे विगत 20 वर्ष के अनुभव में लगभग सभी लोगों की इच्छा अधिकतम 43 दिनों में पूरी हुई है। यदि आप सोचें कि बिना प्रयास तथा बिना ग्रहों के उचित सहयोग के सिर्फ एक पिरामिड आपके सारे हालात अपने आप बदल देगा तो यह एक अंधविश्वास है। यदि आप अपने प्रयासों के अतिरिक्त इसे प्रयोग करें तो आपको नए-नए अनुभव होंगे और पिरामिड की रहस्यमयी ऊर्जा शक्ति आपकी सफलता में अवश्य सहायक होगी।

पिरामिड विश बॉक्स के बारे में कोई वैज्ञानिक राय तो नहीं दी जा सकती परंतु इसके काम करने का एक सुनिश्चित तरीका अवश्य है। आज हम सब टेलीपैथी के बारे में जानते हैं एवं विश्वास करते हैं कि हमारे और वस्तुओं के बीच एक सूक्ष्म संबंध है। जब हम किसी के बारे में सोचते हैं तो कॉस्मिक टेलीपैथी तरंगें उन विचारों को उस व्यक्ति के अर्द्धचेतन मस्तिष्क तक ले जाती हैं परंतु जब तक वे विचार उसकी भाव तरंगों से नहीं मिलते, वह प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं कर पाता।

पिरामिड विश बॉक्स, पिरामिड की शक्ति पर आधारित है। इसमें आपके संकल्प, कल्पना-शक्ति व दृढ़ इच्छा का भी योगदान होता है। एक बार आपने पिरामिड विश बॉक्स बना लिया तो आप दोनों के बीच एक रिश्ता जुड़ जाएगा और आप दूर से भी उसका लाभ ले सकेंगे। उदाहरणस्वरूप, दफ्तर में बैठे-बैठे आंखें बंद करके अपने विश पिरामिड बॉक्स की कल्पना करें और अपनी पूरी हो सकने वाली इच्छा को जी भरकर दोहराएं। स्मरण रहे यह दैविय ऊर्जा किसी प्राणी का अहित करने के लिए प्रयोग में नहीं लाई जा सकती।

यह धु्रव सत्य है कि आपके विचार ही आपको बनाते हैं। आप वही बन सकते हैं, जैसा आप सोचते हैं। पिरामिड की रहस्यमयी शक्ति आपके लिए जीवन की नई नई ऊचाइयों तक पहुंचने के लिए अनुकूल वातावरण बनाती है।

अन्य तकनीकों में आप केवल अपनी शक्ति व सकारात्मक विचारों का प्रयोग करते हैं जबकि यहां पिरामिड की असीमित शक्ति आपका भरपूर साथ देती है। इसका आकार व कॉस्मिक ज्यामिति आपको लक्ष्य तक पहुंचाने में मदद देती है और विचार प्रक्रिया में सुधार लाती है। इसका दूसरा लाभ यह भी है कि एक बार पिरामिड विश बॉक्स यदि आरंभ हो जाए तो इस पर ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती। यह अपने-आप ही काम करता है।

१) किसी भी उच्च ईश्वरीय शक्ति या भगवान के नाम से इसे शुरू करें, जैसे- ऊं, जय माता दी, जय श्री राम, सत श्री अकाल, आदि।
2) लक्ष्य-पूर्ति के लिए विचार सकारात्मक रखें। यह पक्का कर लें कि आपका अर्द्धचेतन मस्तिष्क भी इस इच्छा की पूर्ति चाहता है या नहीं।
3) इस यंत्र को बच्चों की पहुंच से दूर रखें, यदि पूजा-कक्ष में रखें तो बेहतर होगा।
४) आपकी इच्छा पूरी होने पर क्या परिणाम हो सकते हैं, उससे निबटने के लिए भी अपने आपको तैयार रखें।
5) एक बार में एक ही इच्छा कागज पर लिखें तथा ऐसा कुछ भी न लिखें जिसकी गवाही आपका मन भी न दे।
6) किसी को नुकसान पहुंचाने का विचार भी मन में न लाएं क्योंकि यह यंत्र आपके माध्यम से ही काम करता है। अत: आपको भी हानि हो सकती है।
अपने सपनों, इच्छाओं, लक्ष्यों व भावावेगों को पूरा करने के लिए आपके भीतर स्वाभिमान होना चाहिए। नए अवसरों को अपनाने का साहस होना चाहिए, कल्पनाशक्ति व जीवन के प्रति सकारात्मक रवैया होना चाहिए। तब आप पाएंगे कि आपका जीवन सार्थक, ऊर्जायुक्त उत्साहपूर्ण और प्रसन्नता से सराबोर हो गया। संसार आपके लिए पहले से भी अच्छा और सुखदायक हो जाएगा।

यह कार्य किसी भी दिन किसी भी समय किया जा सकता है। इसके साथ ही कुछ अन्य शक्तियां भी जुड़ी हैं। यदि आप उन पर विश्वास रखें तो वे भी आपकी मदद कर सकती हैं।
समय व दिन का चुनाव स्वयं करें-
१) शुभ दिवस-कुछ दिन त्योहारों के कारण यूं ही शुभ माने जाते हैं। भारत में शुभ मुहूर्त जानने का भी रिवाज है। आप ऐसे ही किसी भी समय में इसे स्थापित कर सकते हैं।
2) भाग्यशाली दिवस-आपके लिए भी कुछ अंक या दिन भाग्यशाली हो सकते हैं। आप अपने भाग्श्यशाली दिवस पर इसे स्थापित कर सकते हैं। इससे आपके विश्वास को बल मिलेगा और विश बॉक्स की कार्य-क्षमता में
निखार आएगा।
हमने वास्तुदोष निवारण हेतु गत्ते, लकड़ी, पत्थर, क्रिस्टल, पीतल, तांबा व चांदी के अनेक छोटे-छोटे पिरामिड इसी संरचना व अनुपात को ध्यान में रख कर बनवाये।
3) ये पिरामिड आप अपनी वर्किंग टेबल पर रख सकते हैं। आपकी कार्य शक्ति एवं क्रियाशीलता बढ़ जायेगी।
४) आप इसे पूजा के मन्दिर में रख सकते हैं। उसकी आध्यात्मिक रश्मियां अनन्त गुणित होकर प्रवाहित होने लगेगी।
5) आप इसे अपनी तिजोरी में रख सकते हैं। गल्ले में बरकत होने लगेगी।
6) पिरामिड यंत्र आपके कम्प्यूटर पर भी रखा जा सकता है। इसके उचित परिणाम निकलेंगे। टी.वी. पर रख सकते हैं, चित्र सही आयेंगे।
7) दैनिक उपयोग की डायरी पर रख सकते हैं। समस्त कार्यक्रम व्यवस्थित एवं ढंग से सम्पन्न होंगे।
8) हमने तो इतना तक प्रयोग किया है कि विवाह-कार्ड पर पिरामिड रखकर मन्दिर में रखें तो विवाह निर्विघ्न सम्पन्न हो जाता है।
9)पिरामिड के नीचे दाल आदि अनाज को भिगोकर अंकुरित करने पर अनाज चिकनाई रहित एवं स्वादयुक्त बनता है तथा अधिक लंबे समय तक ताजा रहता है। जिन लोगों को बाजार में बिकने वाले अंकुरित अनाज रुचिकर नहीं लगते हों वे पिरामिड के नीचे अंकुरित अनाज को उत्साहपूर्वक खाते हैं।
10) परीक्षा-काल में, अध्ययन-पढ़ाई के लिए विद्यार्थी देर रात तक जागता है। यात्रा के कारण थकान लगती है। टी.वी. देख-देख आंखें भारी हो जाती हैं। इन परिस्थितियों में आंखों में पिरामिड-जल छिड़कने से विशिष्ट ठंडक का अनुभव होता है। प्रयोग करके स्वयं अनुभव करें।
11) प्रतिदिन चेहरे को पिरामिड जल से धोने से त्वचा चमकने लगती है। चार सप्ताह तक प्रयोग करने के बाद आपको अपने चेहरे की कांति में वृद्धि प्रतीत होगी। तांबे का पिरामिड इस कार्य के लिए सर्वोत्तम है।
पिरामिड के अनन्त फायदे अवर्णनीय हैं। यह एक करिश्मा है जिसे आजमा कर ही देखा जा सकता है। इतना जरूर स्पष्ट कर देना चाहूंगा कि छोटे पिरामिड होने पर बहुउद्देशीय होकर अधिक कार्य करते हैं। आखिर पिरामिड का काम है ‘प्रिजर्वेशन’ करना। इसमें वह खरा उतरा है। कोई धर्म नहीं, बन्धन नहीं, नियम नहीं, नियम का पालन नहीं। रंग और जाति का भेद नहीं। देशकाल और वातावरण का भेद नहीं। यहां तक कि आस्तिक व नास्तिक का भी भेद नहीं है। यह व्यवहारिक अनुभूति का मामला है। एकदम व्यक्तिगत अनुभव की प्रक्रिया है। हमे पूर्ण विश्वास है कि प्रबुद्ध पाठक बिना पूर्वाग्रह के इस पिरामिड यंत्र को स्वयं प्रयोग में लाएंगे तथा इसी चमत्कारिक शक्ति से लाभन्वित होंगे।