Lal Kitab Upay: व्यक्ति खुशहाल जीवन जीने के लिए और सभी सुख सुविधाओं का फायदा उठाने के लिए दिन रात कड़ी मेहनत करता है। इसके बाबजूद भी उसके पास पैसा टिकता नहीं है। जिसकी वजह से वह अपनी जिंदगी अपने हिसाब से नहीं जी पाता है। लाल किताब में धन को आकर्षित करने की शक्ति होती है। ज्योतिष शास्त्र में लाल किताब को लेकर कई उपाय और टोटके बताए गए। जिस व्यक्ति को आर्थिक समस्याओं ने घेर रखा है, जिस व्यक्ति के पास कड़ी मेहनत करने के बाद भी पैसा टिकता नहीं है या हमेशा पैसे की तंगी रहती है तो उस व्यक्ति को लाल किताब के बताए गए इन उपाय और टोटके को जरुर अपनाना चाहिए। इन उपायों को आजमाने से आर्थिक स्थिति में सुधार होने लगता हैं, और सभी प्रकार की धन संबंधी समस्याएं दूर हो जाती हैं, तो चलिए जानते हैं उपाय के बारे में।
Also read : Lal Kitab : आजमाएं लाल किताब के ये 8 बेहद आसान टोटके दूर होगी लाइफ की हर समस्या
जानें, लाल किताब के यह अचूक उपाय

कौवों को खिलाएं रोटी
अगर आप कड़ी मेहनत करने के बाद भी लक्ष्य को प्राप्त करने में बार-बार असफल हो रहे हैं या फिर आपका व्यापार लगातार घाटे में जा रहा है तो ऐसे में आपको शुक्रवार के दिन आटे और चीनी की रोटी बनाकर कौवों को खिलाना चाहिए। ऐसा करने से सफलता में आ रही सारी बाधाएं नष्ट हो जाती है, और धीरे-धीरे सफलता के योग बनने लगते हैं। इसके अलावा कारोबार में तरक्की के मार्ग खुलते हैं।
गाड़ें तांबे का टुकड़ा
अगर परिवार में कोई सदस्य बार-बार बीमार पड़ता है, हर संभव इलाज कराने के बाद भी आराम नहीं लग पा रहा है या दवाई गोलियां असर नहीं कर रही है, तो ऐसी स्थिति में रविवार के दिन तांबे का एक टुकड़ा लें और इसे पवित्र जगह पर गाड़ दें, ऐसा करने से रोगी व्यक्ति जल्द स्वस्थ हो जाता है, और दवाइयां काम करने लगती है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि यह उपाय डॉक्टर की दवाई गोली चलने के साथ ही करें।
तिजोरी में रखें चांदी की डिब्बी
घर की तिजोरी या जहां पर भी आप पैसे रखते हैं वहां पानी से भरी हुई चांदी की डिब्बी रखें। जब भी डिब्बे का पानी सूख जाए तो उसे फिर से तुरंत भर दें। ऐसा करने से धन स्थिर रहता है, खर्चा कम होने लगता है। मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है।
कुत्ते को खिलाएं रोटी और गुड़
नियमित रूप से रोज काले कुत्ते को रोटी व गुड़ खिलाएं। ऐसा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। साथ ही ऐसा करने से बंद किस्मत खुलनी शुरू हो जाती है, और अटके हुए काम पूरे होने लगते हैं। इसके अलावा देवी देवताओं की कृपा बनी रहती है।
मां लक्ष्मी को चढ़ाएं कमल के फूल
माता लक्ष्मी के मंदिर में जाकर 11 कमल के फूल अर्पित करें। इसके अलावा नौ बत्तियों वाला घी का दीपक जलाएं और सच्चे मन से विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना करें। इसके साथ सफेद वस्त्र का दान करें। ऐसा करने से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं, और धन लाभ के योग बनते है।
गरीबों को दान करें अन्न जल
किसी भी प्रकार के कार्य में अगर आपको सफलता प्राप्त नहीं हो रही है बार-बार आपका बनता हुआ काम बिगड़ जाता है तो ऐसी स्थिति में मंगलवार और शनिवार के दिन धार्मिक स्थल पर जाकर गरीबों को अन्न जल और वस्त्र दान करना बहुत लाभदायक माना जाता है। ऐसा करने से हर कार्य में सफलता की प्राप्ति होती है।
पलंग के नीचे रखे जौ
अगर आप आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हैं। लगातार कर्ज का बोझ बढ़ता जा रहा है, तो ऐसी स्थिति में हर रोज सुबह कौवे को दाना खिलाए, इसके अलावा रात को सोते वक्त अपने पलंग के नीचे किसी भी पात्र में जौं रख दें। फिर सुबह उठने के बाद उस जौं को जरूरतमंद लोगों को बाट दें। ऐसा करने से जल्द ही कर्ज से छुटकारा मिलता है और धीरे-धीरे आर्थिक स्थिति में सुधार होने लगता है।
