Vastu

​Pyramid Benefits : पिरामिड का अर्थ ऊर्जा एवं शक्ति से है। इनका उपयोग विभिन्न प्रकार से करके आप इनसे आश्चर्यजनक लाभ प्राप्त कर सकते हैं। जानते हैं कैसे और  किस प्रकार पिरामिड का उपयोग आपको लाभान्वित कर सकता है –

विद्यार्थी और पिरामिड

पिरामिड विशेषज्ञों ने पाया कि बच्चों को पिरामिड के नीचे रखने से उनकी सृजनात्मकता, सक्रियता, कार्य कुशलता और मानसिक विकास में लाभ होता है। पिरामिड के नीचे पढ़ने से किसी भी विषय को वह कम समय में अच्छे से याद कर सकते हैं और उनकी स्मृति में वह विषय लम्बे समय तक बना रहता है। विद्यार्थियों को हमेशा यह समस्या रहती है कि याद करने पर भी वे सब भूल जाते हैं।विद्यार्थियों को हमेशा यह समस्या रहती है कि याद करने पर भी वे सब भूल जाते हैं।पिरामिड के उपयोग से विद्यार्थी की स्मरण शक्ति, एकाग्रता, आत्मविश्वास, ग्रहण शक्ति, इच्छा शक्ति आदि में वृद्घि होती है। परीक्षा का समय बच्चों के लिए तनाव पूर्ण होता है। ऐसे समय में बच्चे यदि पिरामिड कैप लगाकर या पिरामिड के नीचे बैठ कर पढ़ें तो उनका मन जल्दी एकाग्र होता है। वे परीक्षा के तनाव और भय से मुक्त हो जाते हैं। 

 पिरामिड जल

पिरामिड के नीचे 8 घंटे तक पानी रख कर इसका सेवन करने से पाचन और त्वचा सम्बंधित बिमारियां ठीक होती हैं। पिरामिड ऊर्जित पानी टॉनिक के समान है।

पिरामिड ऊर्जित पानी एंटीसेप्टिक का काम करता है। फल-सब्जी काटते समय ऊंगली कटने पर पिरामिड जल लगाने से रक्त का बहाव रूक जाता है।

दर्द और संक्रमण वाले स्थान पर इस जल से मालिश करने से राहत मिलती है। पिरामिड जल से स्नान करने पर त्वचा की कांति बनी रहती है।

पौधे और पिरामिड

पिरामिड के अंदर एक सप्ताह तक बीजों को रखने से उनकी गुणवत्ता और विकास में  वृद्धि  होती है। पौधे अधिक तीव्र गति से बढ़ते हैं। उनमें कीटक्षति कम होती है। मिट्टी की उर्वरा शक्ति बनी रहती है। पिरामिड ऊर्जित पानी पौधों में डालने से पौधे बहुत अच्छे हो जाते हैं।

संरक्षण

फल, फूल, सब्जियां पिरामिड के अंदर रखने से लम्बे समय तक ताजी रहती हैं और उनका स्वाद बढ़ जाता है।

विद्युत उपकरण

पिरामिड के अंदर मोबाइल, लैपटॉप और अन्य विद्युत उपकरण रखने से उनकी कार्य क्षमता बढ़ जाती है और बैटरी लम्बे समय तक चलती है।

दवाइयां और पिरामिड

पिरामिड के अंदर दवाइयां रखने से वह अत्यंत प्रभावी हो जाती हैं और उनके दुष्प्रभाव कम हो जाते हैं। औषधि और जड़ी-बूटी आदि पिरामिड के नीचे रखने से वह ऊर्जित हो जाते हैं। पिरामिड ऊर्जित टूथपेस्ट इस्तेमाल करने से दांत स्वस्थ रहते हैं।

परफ्यूम, गहने लिपस्टिक और मेंहदी

गहनों को पिरामिड बॉक्स के अंदर रखने से उनकी चमक बनी रहती है। पिरामिड ऊर्जित पानी में मेंहदी घोलने से उसका रंग ज्यादा समय तक रहता है। परफ्यूम और लिपस्टिक को पिरामिड के अंदर रखने से लम्बे समय तक उसकी खुशबू बनी रहती है।

पिरामिड गोशाला 

गोशाला में पिरामिड लगाने से गाय में रोग निरोधक शक्ति बढ़ जाती है। अगर गाय को घाव या चोट लगे तो वह जल्दी ठीक हो जाती है। चारे का स्वाद बढ़ जाता है और उसके पौष्टिïक तत्त्व बने रहते हैं।

शयन कक्ष में पिरामिड

अच्छी आरामदायक नींद सबसे लिए आवश्यक है। यदि शयन कक्ष में पिरामिड लगाया जाए तो कम समय में नींद पूरी हो जाती है। शरीर ऊर्जावान रहता है।

बच्चों को पिरामिड के नीचे सुलाने से उनका स्वास्थ्य अच्छा रहता है और उनका समुचित विकास होता है। मस्तिष्क में उत्पन्न होने वाली विभिन्न तरंगों में आश्चर्यजनक परिवर्तन होता है।

बगीचे में पिरामिड

बगीचे में पिरामिड लगाने से पौधे स्वस्थ और सुन्दर रहते हैं। पौधे में रोग प्रतिरोधक ऊर्जा अनंत होती है। वहां बैठ कर ध्यान करने से पिरामिड ऊर्जा के साथ-साथ हमें पौधों से भी ऊर्जा मिलती है जिससे मन जल्दी शांत और विचार शून्य हो जाता है।

यह पिरामिड इस तरह से बनाया जाता है कि खोल कर कहीं भी लगाया जा सकता है। इस पिरामिड को बनाने में ज्यादा खर्च नहीं होता। यह पिरामिड छोटे-बड़े किसी भी आकार का बनाया जा सकता है।

रसोई घर में पिरामिड

नमक, मसाले और अन्य सामग्री पिरामिड के अंदर रखने से वह लम्बे समय तक खराब नहीं होते। भोजन अधिक स्वादिष्ट और ऊर्जादायक बनता है।

पशु-पक्षी और पिरामिड

पिरामिड के नीचे पशु-पक्षी अधिक शांत और स्वस्थ रहते हैं।

पिरामिड सुरक्षा

पिरामिड शोधकर्ताओं ने पाया कि अगर सड़क के किनारे पिरामिड लगाया जाए तो दुर्घटनाएं कम हो जाती हैं। कार और स्कूटर में पिरामिड लगाने से उनकी कार्य क्षमता बढ़ जाती है।

संगीत और पिरामिड

पिरामिड के नीचे वाद्य रखने से उसकी ध्वनि उत्तम हो जाती है। पिरामिड के अंदर संगीत की तरंगों से उपस्थित लोगों का मन जल्दी शांत होता है।

संरक्षण गोदाम

पिरामिड आकार के संरक्षण गोदामों में अनाज, बीज आदि रखने से वह क्षतिग्रस्त नहीं होते और उनकी उत्पादकता में 100% तक वृद्धि होती है।

पर्यावरण और पिरामिड

शोधकर्ताओं ने पाया कि जिस स्थान पर बड़ा पिरामिड होता है उसके आसपास पर्यावरण की ओजोन परत अपने आप ठीक हो जाती है और प्रदूषण कम हो जाता है।

Pyramid
Pyramid Benefits : पिरामिड और उनके लाभ 3

बिल्डर और आर्किटेक्ट्स 

पिरामिड आकृति से बने घर में रहने वालों का शारीरिक , मानसिक,  बौद्धिक , आध्यात्मिक विकास और सृजन शक्ति में वृद्घि होती है। घर और आस-पास का वातावरण सकारात्मक बना रहता है।

पिरामिड और वास्तु

पिरामिड किसी भी स्थान के वास्तु दोष और जिओपेथिक स्ट्रेस को सामान्य करता है। वहां की विद्युत चुम्बकीय तरंगों (Elecromagnetic waves) में परिवर्तन हो जाता है।