मिस्र के पिरामिड दुनिया के सात आश्चर्यों में से एक हैं। ये पिरामिड अपने भीमकाय आकार, अनूठी संरचना और मजबूती के लिए तो जगत प्रसिद्घ हैं ही, लेकिन उससे भी कहीं अधिक प्रसिद्घ हैं अपने जादुई प्रभाव के लिए। दुनिया के वैज्ञानिक उसका रहस्य जानने को उत्सुक हैं। ये उसकी गहन खोज में लगे हुए हैं जिससे यह जान सकें कि हजारों साल पहले की लाशें (ममी) पिरामिड के नीचे रखी हुई हैं फिर भी खराब क्यों नहीं हो रही हैं, इसका क्या कारण है? अभी तक की गई खोजों से पता चला है
कि इसके नीचे तथा इसके ऊपर विद्युत की लहरें बराबर चलती रहती हैं, जिनसे ऊर्जा का बहाव निरंतर होता रहता है। इसी कारण लाशों में दुर्गंध नहीं आती है। कुछ और गहन खोज करने के पश्चात् वैज्ञानिकों ने यह भी पाया है कि इस ऊर्जा द्वारा हम अपने दैनिक जीवन में भी लाभ उठा सकते हैं।
पिरामिड के विभिन्न उपयोग हो सकते हैं और हम दैनिक जीवन में इन्हें अपनाकर स्वास्थ्य लाभ उठा सकते हैं। पिरामिड के कुछ उपयोग इस प्रकार हैं-
1. पिरामिड का उपयोग सिर के ऊपर करने से मानव-मस्तिष्क पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है और हमारे विचार अच्छे हो जाते हैं।
2. बच्चों को घर पर अध्ययन-काल में पिरामिड पहनाकर तथा कुर्सी के नीचे रखकर उनकी बुद्धि का विकास करवाया जा सकता है। इससे पढ़ाई में उनका मन लगेगा एवं वे बुद्धिमान हो जाएंगे।
3. पिरामिड को जल की हांडी के ऊपर रख देने से बारह घंटे के भीतर ही जल अधिक स्वादयुक्त, मीठा तथा आरोग्यप्रद हो जाता है।
4. खाने-पीने के सामान एवं अंकुरित खाद्य-पदार्थ पिरामिड के नीचे रखने से गुणयुक्त एवं स्वादयुक्त हो जाते हैं तथा लंबे समय तक ताजे बने रहते हैं। इसके प्रभाव क्षेत्र में दूध, दही, मिठाई तथा अनाज
कुछ भी रख सकते हैं।
5.शरीर के जिस भाग में रोग या दर्द हो, उस भाग पर पिरामिड रखने से रोग एवं दर्द दूर हो जाता है। पेट की गड़बड़ी में पिरामिड को पेट पर रखने से पेट ठीक हो जाता है तथा पिरामिड द्वारा चार्ज किया हुआ गरम जल पीने से भी अच्छा लाभ होता है।
6.गठिया और दूसरे वात-विकारों से ग्रस्त रोगियों ने भी पिरामिड में बैठ कर अपने कष्टों से छुटकारा पाया है।
7.घाव, छाले, खरोंच आदि पिरामिड के अन्दर बैठने से बहुत जल्दी ठीक हो जाते हैं।
8.जब कोई थका हुआ आदमी कुछ ही मिनटों के लिए पिरामिड में बैठता है, तो उसकी थकान दूर हो जाती है और वह शरीर में एक नयी शक्ति का संचार महसूस करता है।
9.प्रतिदिन चेहरे एवं आंखों को पिरामिड युक्त जल द्वारा धोने से त्वचा चमकने लगती है, चेहरे की कांति एवं आंखों की रोशनी बढ़ जाती है।
10.पिरामिड को हैट की तरह प्रतिदिन प्रात: शाम को आधे घंटे तक पहने रखने से सिर-दर्द, आधा-सीसी का दर्द, बालों का झडऩा, साइनस, टेंशन, डिप्रेशन, अनिद्रा, बालों का सफेद होना आदि बीमारियां दूर होती हैं।
ये भी पढ़ें –
ध्यान यानी शांत हो जाना
खर्राटों से बचने के 10 उपाय
गर्भावस्था में आम है खर्राटे लेना
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।