अर्थ पिरामिड

इटली के साउथ टायरोल में दिखेंगे अर्थ पिरामिड्स

मिट्टी और पत्थर के बने ये खूबसूरत पिरामिड्स प्राकृतिक रूप से आकृति लिए हुए हैं। इन्हें अर्थ पिरामिड भी कहा जाता है।

Italy’s earth pyramid: आपने हजारों साल पहले इंसानों के बनाए मिस्र के पिरामिडों के बारे में तो बहुत सुना और देखा होगा, लेकिन आपको बता दें कि कुदरत खुद भी पिरामिड बनाती है और उसे गिरा देती है और फिर बना डालती है। जी हाँ, यह प्राकृतिक घटना होती है इटली के साउथ टायरोल प्रांत में जहां प्रकृति का यह अजूबा करिश्मा देखने को मिलता है।

मिट्टी और पत्थर के बने ये खूबसूरत पिरामिड्स प्राकृतिक रूप से आकृति लिए हुए हैं। इन्हें अर्थ पिरामिड भी कहा जाता है। ये पिरामिड मूसलाधार बारिश की वजह से हुए भूस्खलन से बने होते हैं। सतह से बीसियों फुट ऊपर तक खड़े ये खंबे वास्तव में हमारी पृथ्वी के पिरामिड हैं।

Leave a comment