बच्चे का जन्मदिन सभी के लिए ख़ास होता है।  खासतौर पर जब मां की बात आती है तो ये दिन और भी ख़ास हो जाता है क्योंकि आपका नन्हा मुन्ना वही है जिसने आपको माँ बनने की अनुभूति कराई।  उसी की वजह से आप उस खूबसूरत रिश्ते की डोर में बंधी हैं जिस बंधन को मातृत्व का बंधन कहा जाता है। आपका बीटा या बेटी जिसने नौ महीने तक आपके गर्भ में रहने के बाद इस धरती पर जब कदम रखा तो सबसे पहले आपको ही पहचाना क्योंकि आप ही उसकी मां हैं और आपके पास वो सबसे ज्यादा सुरक्षित है। क्यों न उसी बच्चे के जन्मदिन को कुछ ख़ास तरीके से याद गार बनाया जाए।  जो कि आपके सभी रिश्तेदारों को अच्छा लगने के साथ साथ आपके उस प्यारे से नन्हे मुन्ने के मासूम से चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान भर दे। 
 
 
 
थीम पार्टी रखें  
 
आजकल पार्टियां थीम बेस्ड होने लगी हैं। इसलिए अपने बच्चे की पसंदीदा कार्टून करेक्टर जैसे डोरेमोन, छोटा भीम , मोटू पतलू का चयन करें। वेन्यू का डेकोरेशन कुछ ख़ास ढंग से करें।  बच्चे के लिए उसके फेवरेट कार्टून की ड्रेस ले आइये और उसके फ्रेंड्स को भी ऐसी ही ड्रेस पहनने को बोलें। बच्चे का पसंदीदा कलर भी थीम हो सकता है जिस कलर के कपडे सबने पहने हों। केक का डिज़ाइन भी उसी कार्टून जैसा हो जिसे देखकर बच्चा खुश हो जाएगा। 
 
कैंप पर जाएं  या उसकी पसंद की जगह ले जाएं  
 
जन्मदिन में ज़रूरी नहीं कि पार्टी की जाए।  आप बच्चे को लेकर उसकी पसंद की जगह भी जा सकते हैं जैसे बच्चे को यदि बीचेज़ पसंद हैं तो गोवा या अंडमान का प्लान कर सकते हैं। या फिर किसी कैंप में जाकर भी बच्चे का बर्थडे सेलिब्रेट कर सकते हैं। 
 
 
अनाथालय में गिफ्ट बांटकर 
बच्चे के बर्थडे में अनाथालय में कुछ गिफ्ट बांटकर भी उसका ये दिन ख़ास बना सकते हैं। दूसरे बच्चों के दिल से निकली दुआएं बच्चे को प्रगति की राह पर ले जाएंगी। 
 
 
 पेड़-पौधे लगाकर 
अगर आपके बच्चे को नेचर से प्यार है तो आप उसके साथ उस दिन बगीचे में या फिर गमलों में पौधे लगा सकते हैं।  हर पौधे को अपने बच्चे का पसंदीदा नाम दे सकते हैं।  बर्थडे सेलीब्रेट करने का ये एक बेहतरीन तरीका है।  और बच्चे को ये पौधा देखकर अपना बर्थडे याद आता रहेगा। 
 
उसका पसंदीदा पालतू जानवर  घर लाकर 
 
बच्चे के बर्थडे के दिन उसकी पसंद का कोई पालतू जानवर घर लेकर आएं जिससे बच्चा बहुत खुश हो जाएगा जैसे कुत्ता या फिर फिश एक्वेरियम।  ये सब हमेशा बच्चे को इस बात का एहसास दिलाएंगे की आप उनसे कितना प्यार करते हैं। 

ये भी पढ़े-

पेरेन्ट्स बच्चों से कभी न कहें ऐसी बात

पेरेंट्स में स्ट्रेस के क्या हैं मुख्य कारण 

इन ईज़ी ट्रिक्स से बच्चों में डालें पढ़ाई की आदत

आप हमें फेसबुकट्विटरगूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।