सलमान खान की फिल्म दबंग की बॉक्स ऑफिस पर सफलता सबको याद है। फिल्म के डायलॉग्स और सलमान खान की एक्टिंग के अलावा इस फिल्म का आइटम सॉन्ग मुन्नी बदनाम हुई भी लोगों को खूब पसंद आया था। ये गाना मलाइका अरोड़ा पर फिल्माया गया था। फिर दबंग 2 में फिर से फिल्म का आइटम सॉन्ग पांडे जी सीटी मलाइका पर फिल्माया गया था। लेकिन, मलाइका के फैन्स अब उन्हें फिल्म दबंग 3 में नहीं देख पाएंगे।
मलाइका ने हाल ही में एक ईवेंट पर कहा कि फिल्म से जुड़े सभी लोग अब अपनी अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं और इस फिल्म में किसी भी तरह से जुड़ी हुई नहीं है।
View this post on InstagramHappy bday my crazy,insanely funny n amazing @arjunkapoor … love n happiness always
ऐसा बताया जा रहा है कि दबंग 3 के लिए मलाइका का गाना बदलकर मुन्ना बदनाम हुआ कर दिया गया है और इसे खुद सलमान पर फिल्माया जाएगा।
ये भी पढ़े-
जब बॉलीवुड में चला बिकिनी का ट्रेंड, देखें वीडियो
