'टाइगर 3' का पोस्टर हुआ रिलीज़: Tiger 3 Poster
TIGER 3 Poster Release

Tiger 3 Poster: बॉलीवुड के भाईजान अपने फैंस के लिए कुछ नया लेकर आ रहे हैं। सलमान खान को एक था टाइगर और टाइगर ज़िंदा है में काफी पसंद किया गया था। फैंस उनकी एंट्री पर झूम उठे थे। अब सलमान फैंस के लिए टाइगर 3 में नज़र आएँगे। बिग बॉस में कंटेस्टेंट को फटकार लगानी हो या सराहना करनी हो, फैंस को सलमान का ये अंदाज़ बहुत पसंद आता है। फैंस को टाइगर 3 का बेसब्री से इंतज़ार है।

पोस्टर हुआ रिलीज़

सोशल मीडिया पर सलमान खान ने फ़िल्म का इंग्लिश, हिंदी , तमिल और तेलुगु भाषा वाला पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर पर फिल्म के दिवाली पर रिलीज़ होने की जानकारी दी गयी है। फ़िल्म में सलमान के अलावा कटरीना कैफ , इमरान हाश्मी , रिद्धि डोगरा और आशुतोष राणा जैसे दिग्गज कलाकार नज़र आएँगे। फ़िल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया है। सलमान दिवाली और ईद पर अपनी फ़िल्में रिलीज़ करते हैं इस दिवाली उनके फैंस को टाइगर 3 के रूप में तोहफा मिलने वाला है। अब देखना होगा कि फैंस को फ़िल्म कितनी पसंद आती है फिलहाल फैंस ट्रेलर का इंतज़ार कर रहे हैं।

क्या है दबंग 4 रिलीज़ डेट

फैंस में सलमान खान की फिल्मों का अलग ही क्रेज रहता है। फिर चाहे वो टाइगर की सीरीज हो या बजरंगी भाईजान हो या दबंग, सलमान की इन फिल्मों को दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया था। ये फिल्में बेहद पसंद की गयी थी। ख़ासकर दबंग में सलमान का दबंग अवतार देख कर फैंस खुश हो गए थे। अब फैंस को टाइगर 3 के साथ किसी फिल्म का इंतज़ार है तो वो दबंग 4 है। कयास लगाए जा रहे हैं कि फ़िल्म अगले साल 2024 में रिलीज़ होगी। हालाँकि अभी शूटिंग से जुड़ी कोई खबर नहीं आयी है न ही मेकर्स की तरह से कुछ कहा गया है।