20+ नेपाल में घूमने के लिए बेहतरीन स्थान और प्रमुख दर्शनीय स्थल
नेपाल प्राकृतिक सौन्दर्य से भरपूर तो है ही, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से भी समृद्ध देश है। यहाँ देखने के लिए एक से एक खूबसूरत दर्शनीय स्थल हैं। आज हम आपको यहां की 20 खूबसूरत जगहों के बारे में बता रहे हैं।
Nepal Me Ghumne ki Best Jagah: हिमालय की गोद में बसा हुआ छोटा सा देश नेपाल दुनिया भर के पर्यटकों को आकर्षित करता है। प्राकृतिक सौन्दर्य से भरपूर यह देश ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से भी समृद्ध देश है। यहाँ देखने के लिए एक से एक खूबसूरत दर्शनीय स्थल हैं। अगर मौक़ा मिले तो आप भी एक बार नेपाल घूमने ज़रूर जायें। अपनी यात्रा के दौरान हमारे बताये इन 20 खूबसूरत जगहों पर ज़रूर जाएं।
| जगहें | दूरी/किलोमीटर (काठमांडू एयरपोर्ट से) |
| काठमांडू (Kathmandu) | 5 |
| पोखरा (Pokhra) | 200 |
| पाटन (Patan) | 6.4 |
| नगरकोट (Nagarkot) | 23.7 |
| चितवन राष्ट्रीय उद्यान (Chitvan National Park) | 186 |
| पशुपतिनाथ मंदिर (Pashupatinath Temple) | 3.4 |
| सागरमाथा राष्ट्रीय पार्क (sagarmaatha National Park) | 135 |
| जनकपुर (Janakpur) | 220 |
| चांगुनारायण मंदिर (Changunarayan Temple) | 14.7 |
| स्वायंभुनाथ (Swayambhunath) | 8.3 |
| लुंबिनी (Lumbani) | 286 |
| बान्दीपुर (Bandipur) | 150 |
| भक्तपुर (Bhaktpur) | 11.9 |
| बौदनाथ (Boudanath ) | 5 |
| रूपा ताल झील (Rupa Taal Jheel) | 190 |
| राष्ट्रीय संग्रहालय (National Museum) | 9.6 |
| लैंगटांग राष्ट्रीय उधान (Lengtang National Park) | 61 |
| थमेल (Thamel) | 5.5 |
| बुंगामती गाँव (Bungamati Village) | 14.2 |
| महेंद्र गुफा (Mahendra Caves) | 210 |
काठमांडू (Kathmandu)

काठमांडू नेपाल की राजधानी और यहां का सबसे खूबसूरत शहर है। यह 1400 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है, जिसकी वजह से पूरे साल यहां ठंडक रहती है। काठमांडू, अपने मठों, मंदिरों, और आध्यात्मिकता के साथ-साथ शांति वाली जगह के रूप में भी जाना जाता है। गर्मियों के मौसम में काठमांडू घूमने के लिए बेहतरीन जगह है। यहां पर कई मठ और मंदिर हैं, जहां आप आध्यात्मिक और प्राकृतिक सुंदरता का आनंद ले सकते हैं। काठमांडू दरबार स्क्वायर काठमांडू ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण स्थल है। यह नेपाल में काठमांडू घाटी के तीन दरबार स्क्वायर में से एक है जो यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल हैं।
प्रवेश शुल्क
काठमांडू में अधिकांश जगहों में कोई प्रवेश शुल्क नहीं है। लेकिन, दरबार स्क्वायर में प्रवेश के लिए आपको 1000 रुपए देने होंगे। हालाँकि 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए एंट्री फ्री है।
पोखरा (Pokhra)

हिमालय पर्वत के पहाड़ो में स्थित पोखरा नेपाल का लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। इस खूबसूरत शहर को देखने के लिए हर साल लोगों की बड़ी संख्या में भीड़ जमा रहती है। 900 मीटर से ज्यादा ऊँचाई पर स्थित पोखरा काठमांडू के बाद नेपाल का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। यहां की फेवा झील नेपाल की सबसे बड़ी और प्रमुख झील है। इसके अलावा यहां ताल बाराही मंदिर भी देखने लायक़ जगह है। यह मंदिर नेपाल के कास्की जिले में स्थित एक झील मंदिर है। यहां आप कई रोमांचक एक्टिविटी का भी अनुभव ले सकते हैं। यहां शांति स्तूप भी हैं जिन्हें पीस पगोड़ा के नाम से भी जाना जाता है। इसके अलावा यहाँ इंटरनेशनल माउंटेन म्यूजियम भी है।
प्रवेश शुल्क
पोखरा में इंटरनेशन माउंटेन म्यूजियम देखने के लिए आपको 250 रुपए का टिकट लेना होगा।
पशुपतिनाथ मंदिर (Pashupatinath Temple)

पशुपतिनाथ मंदिर देवपाटन गांव में बागमती नदी के किनारे स्थित है। इस मंदिर में स्थित भगवान शिव की पांच मुख वाली प्रतिमा को देखने दूर दूर से पर्यटक यहाँ आते है। भगवान शिव की पंचमुखी मूर्ति तक पहुंचने के लिए चार दरवाजे हैं, जो चांदी के हैं। पशुपतिनाथ ज्योतिर्लिंग को केदारनाथ मंदिर का आधा भाग माना जाता है। जिसके मुख्य द्वार से केवल हिन्दू लोग को ही जाने का अनुमति है।कहा जाता है कि जो भी पशुपतिनाथ के दर्शन के लिए आता है, उसे किसी भी जन्म में पशु की योनि नहीं मिलती है।
प्रवेश शुल्क
भारतीयों के लिए इस मंदिर में प्रवेश निःशुल्क है। मंदिर सुबह 4 बजे से दोपहर 12 बजे तक और शाम 6 बजे से 7 बजे तक खुला रहता है।
चितवन नेशनल पार्क (Chitvan National Park)

लगभग 932 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला चितवन राष्ट्रीय पार्क एशिया के प्रमुख वन्यजीव अभ्यारण्यों में से एक है। विश्व धरोहर में शामिल इस अद्भुत पार्क को देखने यहाँ दूर-दूर से पर्यटक आते हैं। यहाँ एक सींग वाले गैंडों, बंगाल बाघ और ऐसी कई लुप्तप्राय प्रजातियों को देखा जा सकता है। यहां घूमने के लिए आप जीप, जंगल ट्रेक, सफारी, डोंगी सवारी, हाथी सवारी आदि की सुविधा दी जाती है।
प्रवेश शुल्क
यहां प्रवेश शुल्क 1000 रुपए है।
चांगुनारायण मंदिर (Changunarayan Temple)

यह नेपाल का सबसे प्राचीन मंदिर माना जाता है। समुद्र तल से 1,372 से 2,191 मीटर की ऊंचाई में स्थित चांगुनारायण मंदिर नेपाल के प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों में से एक है। चांगुनारायण मंदिर का निर्माण 323 ईसा पूर्व लिच्छवीकाल के राजा श्री हरिदत्त वर्मा ने किया था। काठमांडू घाटी में स्थित सात विश्व धरोहरों में से चांगुनारायण मंदिर भी एक है। चांगुनारायण मंदिर मेें विष्णु भगवान के साथ शेषनाग की प्रतिमा देखी जा सकती है।
प्रवेश शुल्क
यहाँ प्रवेश के लिए कोई शुल्क नहीं है।
स्वायंभुनाथ (Swayambhunath)

नेपाल ट्रिप के दौरान स्वायंभुनाथ बौधनाथ मंदिर ज़रूर देखने जायें। यह मंदिर काठमांडू के पश्चिम में एक पहाड़ी की चोटी पर करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। स्वायंभुनाथ मंदिर के कुछ हिस्सों में काफी ज्यादा मात्रा में बंदरों का निवास है। इस वजह से इस मंदिर को मंकी मंदिर के नाम से भी जाना जाता है।
प्रवेश शुल्क
यहाँ प्रवेश निःशुल्क है।
लुंबिनी (Lumbani)

गौतम बुद्ध की जन्म स्थली लुम्बनी नेपाल के हिमालय पर्वत के गोद में बसा हुआ खूबसूरत स्थान है। लुंबिनी एक यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है। यहां के स्तूप और मठ इसे खास बनाते है। लुंबिनी में ही सम्राट अशोक के स्मारक एवं माता माया देवी का मंदिर देखने जा सकते हैं। यहाँ बड़ी संख्या में बौद्ध मोंक देखने को मिल जाएँगे।
प्रवेश शुल्क
यहाँ प्रवेश के लिए किसी तरह की कोई शुल्क नहीं देना होता है।
पाटन (Patan)

वर्तमान में ललितपुर के नाम से जाना जाने वाला पाटन काठमांडू और पोखरा के बाद नेपाल का तीसरा सबसे बड़ा शहर है। यह शहर काठमांडू से बागमती नदी के ठीक पार स्थित है। पाटन में एक दरबार स्क्वायर है जो मूर्तियों, मंदिरों से भरा है। पाटन अपनी सांस्कृतिक सम्पदा के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ पाटन दरबार स्क्वायर, पाटन म्यूजियम, रॉयल पैलेस म्यूजियम और सुंदरी चौक हैं।
प्रवेश शुल्क
दरबार स्क्वायर में प्रवेश शुल्क 250 रुपए है। रॉयल पैलेस में प्रवेश शुल्क 1000 एनपीआर है।
बान्दीपुर (Bandipur)

यह काठमांडू से 143 किलोमीटर पश्चिम और पोखरा से 80 किलोमीटर पूर्व में है। बांदीपुर, हिमालय की महाभारत श्रृंखला की काठी पर बसा है। सदियों पुराने घरों को देखकर आपको इतिहास के बारे में जानकारी मिलेगी। यहां सूर्योदय या सूर्यास्त के दौरान थानी माई मंदिर देखने के लिए ज़रूर जाएँ।
प्रवेश शुल्क
यहां प्रवेश के लिए कोई शुल्क नहीं है।
सागरमाथा राष्ट्रीय उद्यान (Sagarmatha National Park)

नेपाल यात्रा पर जाते हैं तो सागरमाथा राष्ट्रीय उद्यान देखने ज़रूर जायें। ग्रेट हिमालयन रेंज के पहाड़ों, ग्लेशियरों और गहरी घाटियों के साथ बिखरे हुए, सागरमाथा राष्ट्रीय उद्यान दुनिया में सबसे ऊंचे पर्वत पर स्थित है। 1148 वर्ग किमी का पार्क नेपाल के खंबू क्षेत्र में स्थित है। माउंट एवरेस्ट के अलावा, यहाँ कई अन्य चोटियों जैसे कि ल्होट्स, चो ओयू और क्वांगडे भी है। पहाड़ों के सुंदर नज़ारे के साथ-ही-साथ यहाँ बहुत-से पेड़-पौधे व जीव-जंतु का आवास भी है। स्नोलैपर्ड यहाँ का मुख्य आकर्षण है।
प्रवेश शुल्क
यहां प्रवेश के लिए 1500 रुपए देने होते हैं।
नगरकोट (Nagarkot)

काठमांडू से 32 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में स्थित नगरकोट नेपाल में 2000 मीटर की उंचाई पर स्थित नगरकोट प्रकृति प्रमियों के लिए स्वर्ग के सामान है। प्रमुख पर्यटक स्थलों में से एक है। नगरकोट से बहुत ही खूबसूरत हिमालयी दृश्य देखने के लिए मिलते हैं। अगर आप नेपाल जाने के बाद हिमालय के पर्वतों की खूबसूरती को देखना चाहते हैं तो नगरकोट आपके लिए सबसे अच्छी जगह है। यहां से माउंट एवरेस्ट, मनास्लू, और गणेश हिमाल जैसी दुनिया की कुछ सबसे ऊंची चोटियों के मनोरम दृश्य देखे जा सकते हैं।
प्रवेश शुल्क
यहां प्रवेश के लिए कोई शुल्क नहीं है।
जनकपुर (Janakpur)

जनकपुर शहर भारत की सीमा से करीब स्थित है जो सीता जी का जन्म स्थान और भगवान राम से उनके विवाह का स्थान माना जाता है। नेपाल आने वाले पर्यटकों के लिए जनकपुर एक बेहद खास जगह है क्योंकि इस शहर में कई तालाब है जो यात्रियों को आकर्षित करते हैं। जनकपुर नेपाल के तराई क्षेत्र में स्थित है जो पर्यटकों के साथ तीर्थयात्रियों के लिए एक पसंदिदा जगह है। यह शहर अपने सुखद मौसम, भव्य उत्सव, मंदिरों की आकर्षक वास्तुकला से सभी को आकर्षित करता है।
प्रवेश शुल्क
यहाँ प्रवेश के लिए कोई शुल्क नहीं है।
भक्तपुर (Bhaktpur)

अगर आप भीड़भाड़ से दूर शांति और सुकून देने वाले स्थान की तलाश में हैं तो नेपाल भ्रमण के दौरान भक्तपुर ज़रूर जायें। इसे भक्तों का शहर भी कहा जाता है। यहां की घुमावदार सड़कों पर आप आराम से पैदल भी चल सकते हैं। यहां हिंदू और बौद्ध आबादी का मिश्रण है। यह शहर राजधानी काठमांडू से लगभग 12 किलोमीटर दूर स्थित है और इसे दो भागों में विभाजित किया गया है। यहां न्याटापोला मंदिर, डोलेश्वर महादेव मंदिर, भक्तपुर दरबार स्क्वायर, 55 विंडोज़ पैलेस प्रमुख दर्शनीय स्थल हैं।
प्रवेश शुल्क
आगंतुकों को एनपीआर 1500 का शहर प्रवेश शुल्क देना होगा।
बौधनाथ (Boudanath)

काठमांडू से 7 किमी उत्तर पूर्व में स्थित, बौधनाथ एक प्रमुख तीर्थस्थल है और नेपाल में सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। स्थानीय, साथ ही तिब्बती तीर्थयात्री, ध्यान के लिए इस आध्यात्मिक स्थान पर आते हैं। इस मंदिर का मुख्य आकर्षण इसका भव्य स्तूप है जो दूर-दूर से बड़ी संख्या में आगंतुकों को आकर्षित करता है। यह नेपाल का सबसे बड़ा गोलाकार स्तूप है। बौधनाथ को खासा चैत्य के नाम से भी जाना जाता है। यह स्थान बाहरी इलाके में है और इसमें एक विशाल मंडल है जो पूरे नेपाल में सबसे बड़े गोलाकार स्तूपों में से एक बनाने के लिए जाना जाता है।
प्रवेश शुल्क
यहां प्रवेश के लिए 50 रुपए एनपीआर शुल्क है।
थमेल क्षेत्र (Thamel)

अगर आप नेपाल यात्रा के दौरान ख़ास कपड़े, गहने और स्मृति चिन्ह खरीदने के लिए उत्सुक हैं तो थमेल क्षेत्र सबसे अच्छा है ऑप्शन है।। यहां तरह-तरह की दिलचस्प वस्तुओं को खोजते हुए स्ट्रीट शॉपिंग का आनंद लिया जा सकता है। यहां बहुत सारी संकरी गलियाँ हैं और यहाँ विभिन्न दुकानें मौजूद हैं। लोग यहां फलों और सब्जियों से लेकर कपड़े और सामान तक हर तरह की चीजें बेचते हैं। अगर आप नेपाल में स्थानीय स्ट्रीट फूड का आनंद लेना चाहते हैं तो यह आपके लिए एक आदर्श स्थान है।
प्रवेश शुल्क
यहां प्रवेश के लिए कोई शुल्क नहीं है।
लैंगटांग राष्ट्रीय उद्यान (Lengtang National Park)

अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं और रोमांच का भी मज़ा लेना चाहते हैं तो लैंगटैंग नेशनल पार्क आपके लिये बेस्ट प्लेस है। इस पार्क में आप तरह-तरह के जानवर देख सकते हैं। आप यहां वॉक भी कर सकते हैं।
प्रवेश शुल्क
यहां प्रति व्यक्ति प्रवेश शुल्क 1,500 रुपये है।
राष्ट्रीय संग्रहालय (National Museum)

यदि आप नेपाल के इतिहास के बारे में जानना चाहते हैं, तो आपको नेपाल के राष्ट्रीय संग्रहालय का दौरा ज़रूर करना चाहिए। इस संग्रहालय में आपको नेपाल के गौरवशाली अतीत की झलक दिखायी देगी। यह नेपाल के शीर्ष पर्यटन स्थलों में से एक है।
प्रवेश शुल्क
यहां 50 रुपए प्रवेश शुल्क है। मंगलवार छोड़कर बाक़ी सभी दिन यह संग्रहालय सुबह 10:30 – शाम 4:40 बजे तक खुला रहता है।
बुंगामती गांव (Bugamati village)

यदि आप सही मायनों में नेपाल की ख़ूबसूरती देखना चाहते हैं तो आप बुंगामती और खोकाना गांवों की यात्रा पर ज़रूर जाएं। अगर आप भीड़ भाड़ से दूर होकर प्रकृति की गोद में आराम करना चाहते हैं तो नेपाल के सुदूर कोने में स्थित ये गांव आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प हैं।
प्रवेश शुल्क
यहां प्रवेश के लिए कोई शुल्क नहीं देना होता है।
रूपा झील (Rupa Lake)

नेपाल के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक रूपा ताल झील शान्तिप्रिय पर्यटकों के लिए बहुत ही आदर्श स्थान है। यह नेपाल की सबसे प्राचीन झीलों में से एक है और मनोरम दृश्य प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती है। यदि आप अपनी नेपाल छुट्टियों पर रोमांटिक स्थानों में जाना चाहते हैं तो आपको यहां ज़रूर जाना चाहिये।
प्रवेश शुल्क
यहाँ प्रवेश के लिए कोई शुल्क नहीं लगता है।
महेंद्र गुफा (Mahendra Caves)

पोखरा के उत्तर में स्थित महेंद्र गुफा नेपाल के प्रसिद्ध प्राकृतिक पर्यटन स्थलों में से एक है। इसमें एक अंधेरी गुफा है जो स्टैलेक्टाइट्स और स्टैलेग्माइट्स के लिए जानी जाती है। यहां आप फोटोग्राफी का आनंद ले सकते हैं। इस गुफा के अंदर भगवान शिव की एक मूर्ति भी है। चूना पत्थर से निर्मित, यह नेपाल में देखने के लिए सबसे आकर्षक जगहों में से एक है। इस तरह की गुफा प्रकृति में बहुत दुर्लभ है और यही कारण है कि यह पूरे वर्ष बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करती है।
प्रवेश शुल्क
यहां प्रवेश के लिए कोई शुल्क नहीं है।
नेपाल घूमने का सही समय – Best time to visit Nepal
नेपाल घूमने का सबसे सही समय मार्च से मई और सितंबर से नवम्बर तक का होता हैI
नेपाल कैसे पहुँचे?
हवाई जहाज से– अगर आप हवाई जहाज से सफर करना चाहते है, तो इसके लिए आप भारत के इंटरनेशनल एअरपोर्ट से सीधे काठमांडू के लिए फ्लाइट ले सकते है। त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा शहर से सिर्फ 6 किलोमीटर दूर हैं।
ट्रेन से – अगर आप रेल द्वारा नेपाल की यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो सिरसिया नेपाल की एक ऐसी जगह है, जो रेल के माध्यम से भारत से जुड़ा हुआ है।
सड़क मार्ग से– भारत से नेपाल पहुंचने के लिए बसें उपलब्ध हैं। अगर आप दिल्ली सें नेपाल जाने की योजना बना रहे है, तो आप दिल्ली से काठमांडू तक बस द्वारा यात्रा कर सकते हैं। आप दार्जिलिंग, वाराणसी, लखनऊ और पटना से सीधी बस पकड़ सकते हैं।
नेपाल में रुकने के लिए टॉप होटल
हयात रीजेंसी, काठमांडू
तारागांव काठमांडू
काठमांडू मैरियोट होटल
मानकमाना मार्ग, काठमांडू
सारंगकोट माउंटेन लॉज
साराङकोट रोड, पोखरा
FAQ | नेपाल में पर्यटन स्थलों के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले
नेपाल अच्छे से घूमने के लिए कम से कम 7 से 8 दिन का समय लगता है।
यह आपके बजट पर निर्भर करता है। वैसे आप 50 से 60 हज़ार के बजट में नेपाल घूम सकते हैं।
नेपाल घूमने का सबसे सही समय मार्च से मई और सितंबर से नवम्बर तक का होता हैI
नेपाल में काठमांडू, पोखरा, पाटन में रहने के बहुत से होटल हैं। आप अपने बजट के हिसाब से कहीं भी रह सकते हैं।
नेपाल में नाइटलाइफ़ का मजा लेने के लिए पोखरा सबसे अच्छी जगह है। यहां कई पब और क्लब हैं, जहां आप रात में इंजॉय कर सकते हैं।
आप रात में नेपाल में पार्टी के लिए पब और क्लब में जा सकते हैं। यहां आप कैसीनो का भी आनंद उठा सकते हैं।
