Stylish Blouse Designs: आजकल अधिकतर लड़कियां किसी भी पार्टी फंक्शन और इवेंट्स के लिए साड़ी पहनना पसंद करती हैं। साड़ी पहनने के साथ साथ वे पूरे लुक को बड़े ही यूनिक और फैशनेबल तरीके से स्टाइल करना भी बखूबी जानती हैं। आजकल के लेटेस्ट स्टाइलिश ब्लाउज डिजाइन साड़ी और लहंगे के पूरे फैशन गेम को बदल सकते हैं। अगर आप भी अपने लिए किसी लेटेस्ट और अच्छे डिजाइनर ब्लाउज की तलाश में है। तो एक बार बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के सुपर ट्रेंडी और लेटेस्ट ब्लाउज डिजाइंस देख इंस्पिरेशन ले सकती हैं। आइए एक नजर डालते हैं,
Also read: टीवी हसीनाओं के इन लुक्स के सामने आलिया-दीपिका भी हैं, पानी कम: TV Actress Bold Look
बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के ये यूनिक और फैशनेबल ब्लाउज डिजाइंस देंगे सुपर स्टाइलिश लुक: Stylish Blouse Designs
कैटरीना का फुल स्लीव्स ब्लाउज
आजकल जहां कट स्लीव्स और ऑफ शोल्डर ड्रेसेज का फैशन है, वहीं बोट नेक फुल स्लीव्स ब्लाउज मार्केट में खूब ट्रेंड कर रहे हैं। कैटरीना के साड़ी और लहंगा लुक्स सोशल मीडिया पर अक्सर ट्रेंड करते हैं। जिनमें वे काफी खूबसूरत लगती हैं और कैटरीना कई बार इस तरह के ब्लाउज को स्टाइल कर चुकी हैं। इस तरह के ब्लाउज आपको स्लिम फिट और सुपर स्टाइलिश लुक देते हैं। आप भी कैटरीना का ये फुल स्लीव्स ब्लाउज मनचाही साड़ी और लहंगे के साथ ट्राई कर सकती हैं।
सारा का हॉट बैकलेस ब्लाउज
इस लुक में सारा अली खान किसी बार्बी डॉल से कम नहीं लग रही है। इस लुक में सबसे खास उनके ब्लाउज का डिजाइन है। जिसमें वे बेहद खूबसूरत और सुपर स्टाइलिश नजर आ रही है। आजकल इस तरह के ब्लाउज डिजाइन काफी पसंद किये जा रहे हैं। आप भी सारा के इस खूबसूरत ब्लाउज से इंस्पिरेशन ले सकती हैं और उसे लहंगे या साड़ी के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
जाह्नवी का खास डिजाइनर ब्लाउज
जाह्नवी कपूर का इस लेटेस्ट पर्ल डिजाइनर ब्लाउज ने इंटरनेट पर उनके फैंस की खूब तारीफें बटोरी हैं। आजकल मार्केट में इस तरह के ब्लाउज काफी पसंद किये जा रहे हैं और आसानी से उपलब्ध है। इस तरह के ब्लाउज देखने में फैशनेबल लगते हैं और इन्हें अच्छे से स्टाइल करने पर ये किसी भी साधारण साड़ी या लहंगे को रॉयल और सुपर स्टाइलिश लुक दे सकते हैं।
आलिया का सेक्सी वेलवेट ब्लाउज
आलिया भट्ट अक्सर अपने साड़ी लुक्स को काफी यूनिक तरीके से कैरी करती हैं, जिसमें वे काफी स्टाइलिश नजर आती हैं। इस लुक में आलिया ने वेलवेट का कट स्लीव्स ब्लाउज प्लेन शिफॉन साड़ी के साथ कैरी किया है। वेलवेट के ब्लाउज काफी चमकदार होते हैं जो प्लेन साड़ी को स्टाइलिश लुक दे सकते हैं। आप भी आलिया का ये डीप वी नेक ब्लाउज डिजाइन स्टाइल कर सकती हैं।
अनन्या पांडे का ऑफ शोल्डर ब्लाउज
आजकल अधिकतर लड़कियां शादी फंक्शंस पर साड़ी और लहंगे को स्टाइलिश और फैशनेबल तरीके से कैरी करना पसंद करती हैं। अगर आप भी अपनी साड़ी को यूनिक तरीके से स्टाइल करना चाहती हैं, तो अनन्या पांडे का ये ऑफ शोल्डर ब्लाउज डिजाइन एकदम परफेक्ट है। इस तरह के ऑफ शोल्डर ब्लाउज साड़ी का फैशन गेम पूरी तरह बदल देते हैं। इस तरह के ब्लाउज को चोकर और स्टड इयररिंग्स के साथ कैरी कर सकती हैं।
