नवरात्रि का त्योहार, क्या आप हैं तैयार?: Navratri 2023 Preparation
Navratri 2023 Preparation

Navratri 2023 Preparation: आराधना, साधना और भक्ति के ये खास 9 दिन पूरे भारत वर्ष में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाए जाते हैं। मान्यता है इन दिनों मां दुर्गा अपने वाहन सिंह की सवारी कर भक्तों के घरों में आती हैं। यदि आप उनकी पूजा पूरे मनोभाव से करें तो माता की कृपा आप पर बरसती है। ऐसे में अगर आप भी चाहते हैं कि मां दुर्गा आपके घर भी आएं और अपने आशीष से आपको पोषित करें तो इस लेख को अंत तक पढ़िएगा।

Read More : नवरात्रि में करें सिध कुंजिका का पाठ, होगी मनोकामना की पूर्ति: Navratri 2023

नवरात्रि पर माता का दरबार

Navratri 2023 Preparation

नवरात्रि के विशेष दिनों में माता दुर्गा का दरबार भी विशेष होना चाहिए। ऐसे में अगर आप भी माता भगवती की आराधना का एक खास एक्सपीरियंस चाहते हैं तो माता का दरबार आप बेहद खूबसूरत स्टाइल से सजा सकते हैं। इसके लिए आप बाजार में उपलब्ध नए डिजाइंस के डेकोर पीस इस्तेमाल कर सकते हैं। इन दिनों गेंदे के फूल की बनी बंदनवार और मोगरे के साथ कमल की बनी बंदनवार खास ट्रेंड में हैं। आप चाहें तो इनका उपयोग कर भी माता का दरबार सजा सकते हैं।

मां दुर्गा की पोशाक

माता के पूजन के लिए उनकी सुंदर पोशाक का चुनाव करना भी बेहद जरूरी है। ऐसे में आप जब भी नवरात्रि में माता दुर्गा की पूजा करें तो उनको सुंदर सी पोशाक भी अर्पित करनी चाहिए। आप माता के विग्रह के अनुसार लाल या गुलाबी रंग की लहंगा, चोली और चुनरी पोशाक का सेट ले सकते हैं। ये आसानी से बाजार में पूजा के सामान की दुकान पर उपलब्ध होता है। इसके साथ साथ आपको माता के लिए मैचिंग ज्वेलरी, और मुकुट आदि भी लेनी चाहिए। मां की पोशाक आप चाहें तो हर दिन भी बदल सकती हैं। साथ ही माता को श्रृंगार का सामान भी चढ़ाया जाता है।

Read More : नवरात्रि के लिए वेस्टर्न और इंडियन ड्रेस के कॉम्बिनेशन से क्रिएट करें एथनिक आउटफिट्स: Navratri 2023 Ethnic Outfits

ये कलश रहेगा बेस्ट

नवरात्रि पर्व के दौरान सभी के घरों में घट स्थापना की जाती है। ऐसे में अगर आपके घर में नवरात्रि के पावन पर्व पर कलश स्थापित किया जाता है तो आप बाजार से रेडीमेड डेकोरेटेड कलश ले सकते हैं। साथ ही आप चाहें तो स्टील के कलश को लेस और बॉर्डर्स की मदद से सजा भी सकते हैं। इस कलश में सबसे पहले गंगाजल भर लें फिर एक सुपारी और एक सिक्का इस जल में डाल लें। कलश में पांच या सात आम के पत्ते लगाकर एक नारियल पर कपड़ा बांध कर उसके ऊपर रख दें। कलश को रोली और चावल चढ़ाकर देवताओं का आह्वान करना चाहिए।

ये है माता का पसंदीदा भोग

माता दुर्गा को नवरात्रि की पूजा के दौरान भोग भी अर्पित किया जाता है। मान्यता है अष्टमी के दिन मां का भोग लगाने के साथ साथ यही भोग 9 कन्याओं और दो लड़कों को खिलाना चाहिए। बता दें माता का आशीष प्राप्त करने के लिए उनका मनपसंद सूजी का हलवा, पूरी और काले चने का भोग लगाना चाहिए। इससे माता भगवती की विशेष कृपा भक्तों पर बरसती है। आप भी ये आसन सा भोग अपने घर पर ही तैयार कर सकती हैं।

मैं रेनुका गोस्वामी, विगत पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। डिजिटल पत्रकारिता में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और हेल्थ पर लेखन का अनुभव और रुचि है, वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं। पत्रकारिता में स्नातक...