नवरात्रि में जरूर करें ये चमत्कारी उपाय, धन वैभव से भर जाएगा घर, सभी मुराद होगी पूरी: Navratri Upay
Navratri Upay 2023

Navratri Upay: चैत्र नवरात्रि में हर तरफ आस्था और उल्लास का माहौल बना हुआ है। देश भर में मां दुर्गा के विभिन्न रूपों की पूजा अर्चना व धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। सनातन धर्म में नवरात्रि को देवी दुर्गा की उपासना का सर्वश्रेष्ठ काल बताया गया है। मान्यता है कि नवरात्रि के नौ दिन तक जो भी भक्त मां जगदंबा की सच्चे मन से आराधना करता है, उसकी सभी मनोकामना पूरी होती है। चैत्र नवरात्रि के अब कुछ दिन और शेष बचे हैं। धर्म शास्त्रों में नवरात्रि से जुड़े ऐसे उपाय भी बताए गए हैं, जो बेहद प्रभावशाली व शुभ है। पंडित इंद्रमणि घनस्याल बताते हैं कि नवरात्रि में कुछ विशेष उपाय करके जीवन में मां दुर्गा की विशेष कृपा पा सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको ऐसे ही कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिनको अपनाने से आपके जीवन में सुख-समृद्धि का वास होगा।

कर्ज मुक्ति के लिए उपाय

Navratri Upay
Navratri Upay Tips

अगर कड़ी मेहनत और अनेक कोशिशों के बाद भी कर्ज से छुटकारा नहीं मिल रहा है तो नवरात्रि में आप विशेष उपाय कर सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नवरात्रि काल में कर्ज मुक्ति के लिए सूर्यास्त के बाद 21 गुलाब के फूल और सवा किलो साबूत लाल मसूर लाल कपड़े में बांधकर माता के चरणों में रख दें। इसके बाद मां देवी के समक्ष घी का दीपक जलाकर 108 बार ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे के मंत्र का जाप करें। इसके बाद उस पोटली को अपने ऊपर सात बार उतारें और किसी को दान कर दें। इससे मां दुर्गा की कृपा से कर्ज से जल्द ही छुटकारा मिल जाएगा।

विवाह के लिए करें ये उपाय

Chaitra Navratri Upay
Navratri Upay for Wedding

अगर विवाह में किसी प्रकार की अड़चन आ रही है, तो नवरात्रि में अर्गला स्तोत्र व कीलकम् का पाठ नियमित रूप से करना चाहिए। साथ में माता को हलवा का भोग लगाने के साथ कमल का पुष्प अर्पित करना चाहिए। मान्यता है कि इससे विवाह में आ रही सभी बाधाएं दूर हो जाएंगी और शीघ्र ही विवाह के लिए रिश्ते आने लगेंगे।

धन संपदा के लिए करें ये उपाय

Chaitra Navratri Upay
Upay for Money

जीवन में धन संपदा व घर की बरकत के लिए नवरात्रि काल में विशेष उपाय अपनाने चाहिए। इसके लिए नवरात्रि में लाल आसन पर बैठकर शाम के समय विष्णु सहस्रनाम तथा ललिता सहस्रनाम का पाठ करना चाहिए। इसके अतिरिक्त मां दुर्गा को प्रतिदिन एक कमल का पुष्प जरूर अर्पित करें। ऐसा करने से मां की कृपा जीवन में बनी रहेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जैसा कि नवरात्रि में मां दुर्गा की विशेष पूजा का काल होता है। नवरात्रि में नौ दिन तक अखंड दीपक जलाने और सिद्ध कुजिका स्त्रोत पाठ करने से भक्तों की सभी मनोकामना पूरी होती है। नवरात्रि के नौवें दिन माता रानी को गुलाब अर्पण करना उत्तम होता है। इससे मां दुर्गा प्रसन्न होकर भक्तों को आशीर्वाद प्रदान करती है।

यह भी पढ़ेंः किस दिन कौनसा काम करने से मिलती है सफलता? जानें शास्त्रों में दर्ज ये बातें: Vastu Shastra