दुल्हे की विदाई तो कहीं टमाटर से होता है स्वागत, ये हैं भारत के अलग-अलग राज्यों की अजब-गजब शादी की रस्में, तीसरी वाली तो है सबसे अनोखी: Most Unique Marriage Rituals
Most Unique Marriage Rituals

Overview: ये हैं भारत के अलग-अलग राज्यों की अजब-गजब शादी की रस्में

Most Unique Marriage Rituals From Different Indian States: इंडियन वेडिंग में जितने रीति-रिवाज होते हैं, उतने शायद ही कहीं होते हों। पूरे भारत के हर राज्य में एक अलग शादी की रस्म जरूर होती है। अधिकतर रस्में लगभग पूरे भारत में एक जैसी ही हैं जैसे हल्दी, मेहंदी, विदाई। वहीं, कुछ ऐसी रस्में भी हैं, जो कुछ ही स्टेट्स या किसी खास समुदाय के लोगों में होती हैं। विवाह समारोहों के दौरान परिवार और समुदाय की ताकत को भी दर्शाया जाता है। कुछ शादी की रस्में इतनी अनोखी होती है कि वो आपको सोचने पर मजबूर कर सकती हैं। आज हम आपको भारत के अलग-अलग राज्यों की अनोखी शादी की रस्मों के बारे में बताएंगे। 

Most Unique Marriage Rituals From Different Indian States: इंडियन वेडिंग में जितने रीति-रिवाज होते हैं, उतने शायद ही कहीं होते हों। पूरे भारत के हर राज्य में एक अलग शादी की रस्म जरूर होती है। अधिकतर रस्में लगभग पूरे भारत में एक जैसी ही हैं जैसे हल्दी, मेहंदी, विदाई। वहीं, कुछ ऐसी रस्में भी हैं, जो कुछ ही स्टेट्स या किसी खास समुदाय के लोगों में होती हैं।

विवाह समारोहों के दौरान परिवार और समुदाय की ताकत को भी दर्शाया जाता है। कुछ शादी की रस्में इतनी अनोखी होती है कि वो आपको सोचने पर मजबूर कर सकती हैं। आज हम आपको भारत के अलग-अलग राज्यों की अनोखी शादी की रस्मों के बारे में बताएंगे। 

Also read: Filmfare OTT Awards में सिल्वर सब्यसाची साड़ी पहनकर इठलाईं ‘बेबो’, करीना कपूर के स्टाइल से लें इंस्पिरेशन: Kareena Kapoor Saree Look

तमिलनाडु में काशी यात्रा की रस्म

दक्षिण भारत के कुछ समुदायों में, काशी यात्रा नाम की एक मजेदार रस्म होती है, जिसमें दूल्हा अपनी शादी की प्लानिंग से भागने का नाटक करता है और संत या विद्वान बनने की चाह में काशी की यात्रा पर निकल पड़ता है। इसके बाद सभी लोग उसे शादी के लिए मनाते हैं और जैसे ही वो मंडप के पास आता है उसका स्वागत छतरियों और हाथ पंखों से किया जाता है। 

महाराष्ट्र में अंतरपाट रस्म

मराठी शादियों के दौरान अंतरपाट की रस्म निभाई जाती है। समारोह के दौरान जब दूल्हा-दुल्हन शादी के स्थान पर बैठते हैं, तब उनके बीच एक रेशमी पर्दा लटका दिया जाता है। वहीं, पुजारी श्लोक और मंत्र पढ़ रहे होते हैं। जैसे ही शादी की रस्में पूरी हो जाती हैं, तब दुल्हा-दुल्हन पहली बार एक-दूसरे को देख पाते हैं। 

गुजरात की ​मामेरू रस्म

शादी से कुछ दिन पहले एक गुजराती दुल्हन ममेरू या मोसालू नामक एक रस्म निभाती है। इस रस्म में लड़की के मामा उसके घर आते हैं और उसे साड़ियां, गहने, मिठाइयां और खूबसूरत टोकरियों में अन्य जरूरी सामान गिफ्ट करते हैं। दुल्हन अपने मामा से आशीर्वाद मांगती है, जो बाद में शादी के बाद मिठाई से भरी टोकरियां वापस ले लेते हैं। 

मणिपुर में ​नगा थाबा रस्म

मणिपुरी विवाह की अंतिम रस्म नगा थाबा है, जिसमें दुल्हन और दूल्हे दोनों के परिवारों की दो महिलाएं पानी में दो मछलियां छोड़ती हैं। ये रस्म दूल्हा और दुल्हन के प्रेम को दिखाती है। अगर मछलियां साथ में अच्छे से तैरती हैं, तो ऐसा माना जाता है कि कपल एक खुशहाल वैवाहिक जीवन का आनंद लेंगे। 

बंगाल की गंगा आमंत्रण प्रथा

कुछ बंगाली शादियों में, एक पुरानी परंपरा है जिसमें दुल्हन के परिवार की विवाहित महिलाएं सुबह उठकर पवित्र गंगा नदी को अपनी बेटी की शादी का आमंत्रण देती हैं। साथ ही उन्हें आशीर्वाद देने के लिए कहती हैं। वे इस शुभ निमंत्रण के लिए नदी के किनारे जाने से पहले मिठाई और धूप से भरी आरती की थाली तैयार करती हैं। 

Also read: शादी के हर फंक्शन में दिखेंगी हूर की परी, ट्राई करें पलक तिवारी के एथनिक आउटफिट्स: Palak Tiwari Outfits

उत्तर प्रदेश में टमाटर से स्वागत

उत्तर प्रदेश के सरसौल के कुछ इलाकों में दूल्हे के परिवार पर गुलाब की पंखुड़ियों की जगह टमाटर बरसाने की एक अजीब लेकिन मजेदार रस्म है। यह अजीब परंपरा मान्यताओं पर आधारित है, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि प्रेम संबंध की शुरुआत कुछ शोर मचाने से ही होनी चाहिए। ऐसी मजेदार परंपरा विवाह समारोह में रोमांच और उत्साह को बढ़ाती है।

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...