शादी की ऐसी तैयारियां देखकर फटी रह जाएंगी मेहमानों की आंखें, लगाते रहेंगे खर्चे का हिसाब: Unique Wedding Ideas
Unique Wedding Ideas

Overview:

माता​-पिता अपने जीवन भर की पूंजी लगाकर बच्चों की शानदार शादी करते हैं। वहीं सोशल मीडिया के इस दौर में युवा भी अपनी ग्रांड वेडिंग के सपने देखते हैं। ऐसे में बहुत जरूरी हो जाता है कि आप अपनी शादी में कुछ ऐसे यूनिक आइडियाज अपनाएं, जिनसे आपकी शादी यादगार बन जाए और लोग सालों तक उसे न भूलें।

Unique Wedding Ideas: भारत में शादियां बड़े ही धूमधाम से की जाती हैं। ढोल नगाड़ों से लेकर पटाखे आतिशबाजियों तक, पूजा से लेकर रीति रिवाजों तक, सजावट से लेकर पकवानों तक और इनके साथ सैकड़ों अन्य छोटी-छोटी तैयारियां शादियों में की जाती हैं। माता​-पिता अपने जीवन भर की पूंजी लगाकर बच्चों की शानदार शादी करते हैं। वहीं सोशल मीडिया के इस दौर में युवा भी अपनी ग्रांड वेडिंग के सपने देखते हैं। ऐसे में बहुत जरूरी हो जाता है कि आप अपनी शादी में कुछ ऐसे यूनिक आइडियाज अपनाएं, जिनसे आपकी शादी यादगार बन जाए और लोग सालों तक उसे न भूलें। साथ ही दूसरे लोग भी आपको फॉलो करें। क्या हो सकते हैं ये आइडियाज, आइए जानते हैं।

सबकुछ चुनें थीम के अनुसार

Unique Wedding Ideas-थीम के अनुसार शादी करना एक शानदार आइडिया है।
Having a theme wedding is a great idea.Having a theme wedding is a great idea.

थीम के अनुसार शादी करना एक शानदार आइडिया है। इसमें होने वाली दुल्हन और दूल्हा अपनी पसंद से कोई भी थीम पसंद कर सकते हैं। शादी के कार्ड से लेकर डेकोरेशन तक, गिफ्ट से लेकर मिठाई के डिब्बों तक सबकुछ आप इसी थीम के अनुसार तय करें। आने वाले सभी मेहमानों के कमरे में आप इसी थीम के अनुसार एक कार्ड रखें। इस कार्ड में शादी के सभी फंक्शन के साथ, जरूरी बातें और नंबर्स भी शेयर करें।

हर रूम में रखें एक हैंपर

आजकल अधिकांश शादियां होटल्स में होती हैं। मेहमान आते ही अपने कमरों में जाते हैं। ऐसे में हर कमरे में एक फूड हैंपर जरूर रखें। इस कस्टमाइज हैपर को भी आप अपनी थीम के अनुसार बनवाएं। अपने बजट के अनुसार इसका सामान चुन सकते हैं। चिप्स, कुकीज, चॉकलेट, सॉफ्ट ड्रिंक्स, जूस, केक, ड्राई फ्रूट्स के छोटे पैकेट आदि आप इसमें शामिल कर सकते हैं। यह हैंपर न सिर्फ मेहमानों को इंप्रेस करेगा। बल्कि उनके सफर की थकान उतारने में भी मददगार होगा।

गेम्स जरूर करवाएं अरेंज

शादी से पहले दिन में भी ढेर सारे फंक्शन और पूजा होती हैं। इन सबके बीच घर आए मेहमान अक्सर बोर होने लगते हैं। इसलिए आप बीच-बीच में छोटे-छोटे गेम सेशन जरूर अरेंज करवाएं। इसमें जीतने वालों के लिए छोटे—छोटे सरप्राइज गिफ्ट भी रखें। इन गेम्स के दौरान आप जिंदगी भर के लिए खूबसूरत यादें संजो सकते हैं। इससे सिर्फ गेस्ट ही नहीं दूल्हा और दुल्हन भी रिलेक्स होंगे। साथ ही अपना खास दिन एंजॉय कर पाएंगे।

लगवाएं चूड़ी बाजार

शादी को खास बनाने के लिए लाखों करोड़ों रुपए खर्च करने की जरूरत नहीं है। आप कुछ हजारों में भी यह काम कर सकते हैं। बस जरूरत है थोड़ा अलग सोचने की। आप दिन के फंक्शन के लिए चूड़ी बाजार या मीना बाजार लगवा सकते हैं। इसमें कांच और लाख की चूड़ियों का विकल्प चुन सकते हैं। इस बाजार में जाकर महिलाएं अपनी पसंद की चूड़ियां ले सकती हैं। वहीं लाख की चूड़ियों का लाइव काउंटर भी आप लगवा सकते हैं। यह न सिर्फ मेहमानों के लिए यादगार होगा, बल्कि चूड़ियों के रूप में वे आपका प्यार भी साथ लेकर जा सकेंगी।

जूट और कॉटन बैग काउंटर

चूड़ियों के साथ ही आप दिन के फंक्शन में जूट और कॉटन बैग काउंटर भी लगवा सकते हैं। इसमें सिंपल बैग्स पर मेहमान अपनी पसंद के प्रिंट करवा सकते हैं। वे बैग साइज भी अपनी पसंद से चुन सकते हैं। ऐसे काउंटर लोगों को काफी पसंद आते हैं। यह भी एक बजट फ्रेंडली तरीका है, जिससे आप अपनी वेडिंग को रॉयल बना सकते हैं।

मुखवास पैकेज

शायद ही ऐसी कोई शादी होती है, जिसमें पान का काउंटर नहीं होता है। लेकिन दिन के फंक्शन में ऐसे काउंटर कम ही होते हैं। ऐसे में आप अपने दिन वाले फंक्शन में मुखवास पैकेज काउंटर लगवा सकते हैं। इस काउंटर पर लोग न सिर्फ मुखवास और पान खा सकते हैं, बल्कि अपनी पसंद के छोटे-छोटे पैकेट्स साथ भी लेकर जा सकते हैं। यानी वे अपना मुखवास पैकेज खुद तैयार कर सकते हैं। आप ये मुखवास पैकेट अपनी थीम के अनुसार बनवाएं।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...