शादी के हर फंक्शन में दिखेंगी हूर की परी, ट्राई करें पलक तिवारी के एथनिक आउटफिट्स: Palak Tiwari Outfits
Palak Tiwari Outfits

Overview: शादी के हर फंक्शन के लिए बेस्ट हैं पलक तिवारी के आउटफिट्स

Palak Tiwari Outfits For Wedding: पलक तिवारी बॉलीवुड की एक उभरती हुई एक्ट्रेस हैं और अपने स्टाइलिश लुक के लिए जानी जाती हैं। उनका स्टाइल काफी यंग, बोल्ड और मॉडर्न है। पलक तिवारी के आउटफिट्स हर ओकेजन के लिए बेस्ट होते हैं। पलक अपने स्टाइल में काफी बोल्ड और कॉन्फिडेंट होती हैं। वे अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करने से नहीं डरती हैं।

Palak Tiwari Outfits For Wedding: पलक तिवारी बॉलीवुड की एक उभरती हुई एक्ट्रेस हैं और अपने स्टाइलिश लुक के लिए जानी जाती हैं। उनका स्टाइल काफी यंग, बोल्ड और मॉडर्न है। पलक तिवारी के आउटफिट्स हर ओकेजन के लिए बेस्ट होते हैं। पलक अपने स्टाइल में काफी बोल्ड और कॉन्फिडेंट होती हैं। वे अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करने से नहीं डरती हैं।

अगर आप शादी में जाने वाली हैं और अपने लुक को कुछ डिफरेंट करना चाहती हैं, तो आपको पलक के स्टाइलिश लुक्स से इंस्पिरेशन लेनी चाहिए। आइए देखें वेडिंग सीजन के लिए पलक तिवारी के स्टाइलिश आउटफिट्स…

Also read: लिप्स को हेल्दी और फुलर बनाने के लिए आजमाएं ये 5 टिप्स, दिखेंगे नेचुरली पिंक: Fuller Lips Naturally

सिंपल येलो साड़ी विद टर्टल नेक ब्लाउज

अगर आप साड़ी पहनकर शादी में सभी का दिल जीतना चाहती हैं, तो आपको इस तरह की लाइटवेट साड़ी को अपने कलेक्शन में शामिल करना चाहिए। इसके साथ डिजाइनर बैकलेस ब्लाउज बहुत ही कूल लगेगा। इसे आप अपने कलेक्शन में शामिल कर सकती हैं। मिररवर्क बॉर्डर वाली ये साड़ी बहुत ही प्यारी लग रही है।

पीच साड़ी विद फर बॉर्डर एंड बोल्ड ब्लाउज

अगर आप अपने हुस्न के जादू से शादी में सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचना चाहती हैं, तो आपको पलक के इस बोल्ड लुक से इंस्पीरेशन लेनी चाहिए। अपनी सिंपल और लाइटवेट साड़ी को अलग अंदाज में पहनकर आप कमाल की दिखेंगी। इस स्टाइलिश अंदाज के लिए आप सिंपल साड़ी के साथ शिमर डिजाइनर ब्रालेट ब्लाउज स्टाइल कर सकती हैं। ये बहुत ही खूबसूरत लगने वाला है।

सेटिन ऑरेंज रफल साड़ी

इस तरह की साड़ी आपके पूरे गर्ल ग्रुप में किसी के भी पास नहीं होगी। इसे आप खुद से कस्टमाइज भी करवा सकती हैं। साथ में स्लीवलेस स्वीटहार्ट नेक ब्लाउज कहर मचा रहा है। पलक तिवारी अपने इसी अंदाज के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस का ये अंदाज दिल को छू लेने वाला है। इस तरह से रेडी होकर आप शादी के किसी भी फंक्शन में शामिल हो सकती हैं।

ब्लैक एंड व्हाइट थ्रेड इंब्रायड्री लहंगा

इस वेडिंग सीजन में आप लाइटवेट लहंगा पहनने के बारे में सोच रही हैं, तो आपको पलक तिवारी के इस ब्लैक एंड व्हाइट सिंपल लहंगा लुक से इंस्पिरेशन लेनी चाहिए। इसके साथ आपको कोई जूलरी भी स्टाइल करने की जरूरत नहीं होगी। सिंपल से इस लहंगे को संभालने में भी आपको मुश्किल नहीं आएगी। इसके साथ प्लेन ब्लैक दुपट्टा और हैवी झुमके कमाल के लग रहे हैं।

हैवी इंब्रायड्री ऑरेंज लहंगा

अगर आप हल्दी या शादी के फंक्शन के लिए आउटफिट ढूंढ रही हैं, तो आप पलक के इस लहंगा लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं। इस क्लासी लहंगे के आप किसी अमीर घराने की राजकुमारी से कम नहीं लगेंगी। इसे स्टाइल करने में आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी होगी। इसके साथ मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर कमाल के लगेंगे। इस सिंपल अंदाज के साथ आप कातिल हसीना लगेंगी।

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...