Masik Shivratri 2023 : इस बार आषाढ़ महीने की मासिक शिवरात्रि का व्रत 16 जून 2023 को रखा जाएगा। हिंदू पंचांग के मुताबिक हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है। इस दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया जाता है। ऐसे में जून के महीने में आषाढ़ माह की मासिक शिवरात्रि आ रही है जो कल यानी 16 जून शुक्रवार के दिन सुबह 8:39 पर शुरू होगी। इसका समापन 17 जून शनिवार को सुबह 9:11 पर होगा।
आषाढ़ मास की मासिक शिवरात्रि को समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग का रुद्राभिषेक करना भी बेहद फलदाई माना जाता है। कहा जाता है कि इसी तिथि पर भगवान शिव का विवाह हुआ था। ऐसे में शिवलिंग के रूप में इसी दिन वह प्रकट हुए थे। इसलिए इस दिन जो भी भक्त सच्चे मन से भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। चलिए जानते हैं मुहूर्त और पूजन विधि –
ये है पूजन मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, 16 जून 2023 को सुबह 08:39 मिनट पर होगा। इसका समापन 17 जून 2023 को सुबह 09:11 मिनट पर पर होगी। इस दिन शिव पूजा का समय प्रात: 12:02 से प्रात: 12:42 तक है।
जानें पूजन विधि और सामग्री

मासिक शिवरात्रि के दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर सबसे पहले भगवान शिव एवं माता पार्वती को प्रणाम करना चाहिए। वहीं सभी कामों से निवृत्त होने के बाद गंगाजल युक्त पानी से स्नान करना चाहिए। स्नान करने के बाद भोलेनाथ की पूजा अर्चना करना चाहिए। उसके बाद शिवलिंग पर जल अभिषेक करें। इसके लिए आपको सफेद रंग के वस्त्र धारण करके सूर्य देव को जल देना चाहिए। आप मंदिर जाकर या घर पर ही भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा कर सकते हैं। पूजन के लिए आपको सामग्री में दही, दूध, फल, धूप, दीप, भांग, धतूरा और बेलपत्र लेना होगा। सभी चीजों को भोलेनाथ के शिवलिंग पर अर्पित करने के बाद शिव चालीसा का पाठ करना चाहिए।
इस दिन जरुर करें दान और व्रत
इस दिन व्रत रखने का भी काफी ज्यादा महत्व माना गया है। अगर आप व्रत रखते हैं तो पूजा अर्चना करने के बाद भगवान शिवजी से मनोकामना करें और फिर दिन भर उपवास रखें। शाम को पूजन करने के बाद ही अपने उपवास को खोलें। आप दिनभर महामृत्युंजय मंत्र का जाप भी कर सकते हैं। इस दिन दान करने का भी काफी ज्यादा महत्व माना गया है, तो आप पूजा करने के बाद जरूरतमंद और ब्राह्मणों को खाने की चीज है या फिर वस्त्र दान कर सकते हैं।
आपको बता दें आषाढ़ महीने की मासिक शिवरात्रि भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए बेहद शुभ और उत्तम मानी गई है। मासिक शिवरात्रि के दिन भोलेनाथ भक्तों की हर मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। आप भी भोलेनाथ की सच्चे मन से पूजा अर्चना करने के बाद मनोकामनाएं मांग सकते हैं।
