गुड़ी पड़वा के लिए 10 मिनट में बनाएं ये आसान कलश रंगोली डिजाइन: Gudi Padwa Rangoli 2024
Gudi padwa rangoli 2024

Gudi Padwa Rangoli 2024: गुड़ी पड़वा का त्यौहार चैत्र माह के पहले दिन मनाया जाता है। यह हिंदू धर्म के अनुसार साल का पहला दिन होता है। लोग इसे बड़े धूमधाम से मनाते हैं। गुड़ी पड़वा का त्योहार महाराष्ट्र का महत्वपूर्ण पर्व है। इसे शिवाजी के जीत के रूप में भी मनाया जाता है। यह त्योहार रबी की फसल की कटाई का प्रतीक है। महिलाएं अपने घर के मंदिर एवं आंगन में रंगोली बनाकर घर को सजाती हैं। गुड़ी पड़वा के दिन घर के बाहर बांस की छड़ी में ध्वज को बांधकर कलश के आकार के बर्तन को उस पर उल्टा करके रख देते हैं।

गुड़ी पड़वा पर घर की सजावट करके इसे बहुत ही आकर्षक बना दिया जाता है। किसी भी त्यौहार पर घर में रंगोली बनाना अत्यधिक शुभ माना जाता है। इसलिए आज हम भी बताएंगे आपको कलश से जुड़े हुए कुछ ऐसी रंगोली के डिजाइंस जिसे 10 मिनट में आसानी से बनाकर आप अपने घर को बेहद सुंदर बना सकती हैं।

Gudi Padwa Rangoli 2024
Easy and Beautiful Kalash Rangoli Design

कलश धार्मिक पवित्रता का स्वरूप होता है। गुड़ी पड़वा के दिन आप घर के आंगन में मुख्य रूप से कलश की रंगोली बना सकती हैं। सबसे पहले एक आयताकार बॉक्स बनाएं उसके अंदर कलश की डिजाइन बनाकर कलश को सुंदर लाल रंग से सजा दें। नेचुरल लुक देने के लिए इस पर हरे पत्ते बनाकर नारियल का डिजाइन बना लें। कलश को सजाने के लिए आप इस पर फूल और स्वास्तिक का डिजाइन बना लें। रेक्टेंगल के बचे हुए स्पेस में आप सफेद कलर भर दें। इसके लिए आप आटे या सूजी का इस्तेमाल कर सकती हैं। बाहर की डिजाइन बनाने के लिए आप इस पर मोर पंख के आकार के सुंदर डिजाइन भी बना सकती हैं। डिफरेंट लुक देने के लिए माचिस के तिल का इस्तेमाल करें।

Kalash Rangoli
Gudi padwa Traditional Kalash Rangoli

इस रंगोली में आप गुड़ी के चित्र को फर्श पर बनाकर बहुत ही सुंदर लुक दे सकती हैं। इस रंगोली के लिए आपको एक गोला बना लेना है। गोले के एक हिस्से पर आप उल्टा छोटा कलश बना लें। इसे सुंदर पीले रंग से भर दें। कलश पर हरी पत्तियां बनाकर नीले रंग का झंडा कलश के नीचे बना ले। गोले के बचे हुए भाग में आप लाल रंग भर दें। इसमें आप हैप्पी गुड़ी पड़वा लिख दें। गोले के बाहरी तरफ सजावट के लिए आप छोटी-छोटी फ्लोरल डिजाइंस बना सकती हैं।

Kalash Flower Rangoli
Kalash Flower Rangoli for gudi padwa

इस रंगोली को बनाने के लिए आपको कुछ असली फूलों की आवश्यकता होगी। सबसे पहले बड़े आकार का उल्टा कलश बनाकर उसमें से गुड़ी यानी झंडे को बाहर की तरफ बना दें। गुड़ी और कलश को जोड़ते हुए आप सुंदर सफेद रंग की पट्टी बना लें। इस पट्टी को सजाने के लिए आप इसके बॉर्डर पर असली फूलों को सजा दें। फूलों के नीचे मराठी लोग सन मराठा अस्मिता लिखकर बहुत ही सुंदर रंगोली बना सकत् हैं। इसके चारों ओर दिया लगाकर आप इसे और आकर्षक बना सकते हैं।

Easy to Make Kalash Rangoli Design
Easy to Make Kalash Rangoli Design

यह रंगोली बेहद ही आसान है। इस रंगोली को बनाने के लिए आप एक ही कलर से एक कलश का आकार बना लें। कलश के ऊपर दिया की आकृति बना लें और इनमें सेम कलर भर दें। रंग आप अपनी मर्जी के अनुसार भर सकते हैं। इसके अंदर एक स्वास्तिक का आकार बना दें जिससे यह ज्यादा अच्छा लुक देगा। अब इस कलश के चारों तरफ सुंदर फ्लोरल डिजाइंस बना लें। अच्छा लुक देने के लिए आप इयरबड्स या माचिस की तीली का इस्तेमाल करें । फ्लोरल कलश डिजाइन रंगोली आसान होने के साथ-साथ बहुत ही फैंसी लुक देगा।