रंगो के बजाय इस दिवाली इन चीज़ों से बनाएं डिज़ाइनर रंगोली: Rangoli Ideas
Different Rangoli Ideas

रंगो के बजाय इस दिवाली इन चीज़ों से बनाएं डिज़ाइनर रंगोली, : Rangoli Making Ideas

आप दिवाली पर रंगो के अलावा भी अन्य कई चीजों से रांगोली बना सकती हैं।

Rangoli Ideas: दिवाली के शुभ अवसर पर सभी लोग अपने घरों को कई खूबसूरत फैंसी डेकोरेटिव आइटम्स से सजाते हैं,जिससे उनके घर को एक नया लुक मिलता है। इस दिन लोग अपने घर में सुख समृद्धि शांति के लिए माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा पाठ करते हैं और अपने घर के आंगन में रंगोली भी बनाते हैं। हमारे यहां रंगोली बनाने की परंपरा बरसों से चली आ रही है। दिवाली के त्यौहार पर घर को अलग-अलग तरह से डेकोरेट करने के साथ पूजा में रंगोली बनाई जाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि रंगोली के केमिकल युक्त रंगों से घर में सकारात्मक ऊर्जा के बजाय प्रदूषण फैलता है। ऐसे में आप रंगों के बजाय अन्य कई चीजों से भी सुंदर रंगोली बना सकते हैं, जिसके बारे में आज हम आपको बताने वाले हैं।

Also read : अलग-अलग तरह की लाइट्स से करें घर रोशन

चॉक

Rangoli Ideas
Chalk Rangoli Ideas

आप रंगोली बनाने के लिए रंगों के बजाय मल्टी कलर चॉक का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह बाजार में आपको सस्ते दामों में भी मिल जाएगा और इसकी सबसे खास बात यह है कि अगर आपको रंगोली के डिजाइंस बनाने नहीं आते हैं, तो आप मोबाइल में देखकर भी कुछ सिंपल डिजाइंस चॉक की मदद से बना सकते हैं और इन्हें मिटाने में भी अधिक परेशानी नहीं होगी।

रंगीन चावल

Multi Coloured Rice Rangoli Ideas

आप चावलों की मदद से आसानी से रंगोली बना सकती है और यह एक इको फ्रेंडली तरीका है। आप चावल के बड़े-बड़े दानों को सिंदूर और हल्दी के पानी में रात भर के लिए भिगोकर रख दे और अगले दिन इसे धूप में सुखा लें। फिर इसकी मदद से आप कोई भी डिजाइन आसानी से बना सकती हैं। इसकी अच्छी बात यह है कि आप इन चावलों को फिर से रंगोली बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकती है।

बालू और हल्दी की मदद से बनाएं रंगोली

Making Rangoli With Sand

आप बालू और हल्दी की मदद से भी रंगोली बना सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले बालू के सभी कंकड़ों को निकाल लें और उनमें हल्दी या सिंदूर मिलाकर पानी में भिगोकर कुछ देर के लिए रख दे। इसके बाद आप इन बालूओं को धूप में सुखा लें और अगले दिन अपनी मनपसंद रंगोली बना लें।

फूलों और पत्तियों से बनाएं रंगोली

Flowers and Leaves

आप गेंदे और गुलाब की पंखुड़ियां से भी रंगोली बना सकती है और यह देखने में काफी खूबसूरत भी लगता है। आप रंगोली बनाने के लिए ताजे फूलों का इस्तेमाल करें। इसके अलावा आप अन्य कई तरह के फूल और आम के पत्तों की मदद से डिजाइंस बना सकती है।

आटा

Making Rangoli With Wheat Flour

आप रंगोली बनाने के लिए आटे का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आटे में हल्दी और रोली मिलाकर आटे को रंगीन बना लें। आप आटे को कई तरह से रंगीन कर सकती हैं। गुलाब के पंखुड़ियों वाले पानी को आटे में मिलाने से आप पिंक कलर बना सकती हैं। इसके बाद अपने पसंद के अनुसार आंगन में रंगोली बना लें। यह रंगोली देखने में काफी खूबसूरत लगेगा।