Gudi Padwa Look: 22 मार्च, 2023 को गुड़ी पड़वा का त्यौहार मनाया जाएगा। महाराष्ट्र में धूमधाम से मनाए जाने वाले इस त्यौहार के दिन घर में विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। इस दिन घर की महिलाएं बेहद सूंदर तैयार होती हैं। कोई त्यौहार हो और बॉलीवुड एक्ट्रेस के लुक की चर्चा न हो ऐसा हो ही नहीं सकता। अगर आप भी इस गुड़ी पड़वा पारंपरिक ‘मराठी मुल्गी’ दिखना चाहती हैं तो बॉलीवुड की इन हसीनाओं के लुक को रिक्रिएट जरूर करें।
यह भी देखे-गुड़ी पड़वा के अवसर पर बनाएं ये खास रेसिपी: Gudi Padwa Recipe
Gudi Padwa Look: श्रद्धा कपूर
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपने ज्यादातर लुक में सिंपल ही नजर आती हैं। अपनी इसी सादगी के चलते वे फैंस के बीच हमेशा चर्चा का विषय बनी रहती हैं। अगर इस गुड़ी पड़वा आप सादगी के साथ पारम्परिक मराठी लुक के साथ तैयार होना चाहती हैं तो श्रद्धा का येलो-ब्लू साड़ी लुक बेस्ट है। श्रद्धा ने अपने इस लुक को मराठी नथ, झुमके और गले में हार के साथ माथे पर बिंदी लगाकर कम्प्लीट किया है।
कंगना रनौत
पहाड़ों की क्वीन कंगना रनौत वैसे तो हर लुक में बेहद प्यारी लगती हैं। लेकिन जब वह पारंपरिक लिबाज में आती हैं , तो उनका अलग ही रूप निखरकर सामने आता है। वहीं उनका मराठी लुक भी कमाल का है। इस बार आप धाकड़ क्वीन के पिंक-गोल्डन साड़ी लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं। कंगना ने मराठी नथ और गोल्ड ज्वेलरी के साथ अपने लुक को पूरा किया है।
कृति सेनन
कृति सेनन को कई बार एथिनिक लुक में देखा गया है। उनका ये लुक लुक्स के बीच रिक्रिएट भी होता है। हर लुक में खूबसूरत नजर आने वालीं एक्ट्रेस का मराठी लुक तारीफ का मोहताज नहीं। उनका रेड-ग्रीन साड़ी लुक इस गुड़ी पड़वा के लिए बेस्ट हो सकता है। कृति ने अपने इस लुक को बेहद सादगी के साथ पेश किया है।
काजोल
एक्ट्रेस काजोल का मराठी लुक भी बेहद खूबसूरत है। गोल्ड ज्वेलरी के साथ ब्लू-रेड बॉर्डर साड़ी में काजोल ‘मराठी मुल्गी’ के शानदार अंदाज में नजर आ रही हैं। मराठी लुक को कम्प्लीट करने में पारंपरिक नथ का बड़ा सहयोग होता है। इसलिए काजोल की नथ और बिंदी उनके लुक को शानदार बना रही है। अगर आपकी उम्र 50 के आस-पास है तो ये लुक आपको जरूर ट्राय करना चाहिए।
माधुरी दीक्षित
धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित के इस मराठी लुक से भी आप इंस्पिरेशन ले सकती हैं। एक्ट्रेस ने बेहद सिंपल ब्लू और ऑरेंज बॉर्डर वाली साड़ी को सलिखे से पहना हुआ है इसके साथ पर्ल्स वाला नेकलेस और नाक में नथनी पहन कर अपने लुक को पूरा किया है।
रूपाली गांगुली
अनुपमा फेम रूपाली गांगुली इन दिनों फैंस के बीच बहुत पॉपुलर हैं। उनके हर लुक को महिलाओं द्वारा खूब सराहा जाता है। ऐसे में आप एक्ट्रेस के इस लुक को केरी करें, जो आपको बेहद ही खूबसूरत लुक देगा। रूपाली ने ग्रीन और मेहरून कलर की साड़ी पहनी है। इसके साथ पफ स्लीव ब्लाउज और बहुत ही एलिगेंट ज्वेलरी कैरी की है। साथ ही बालों में उन्होंने सुंदर सा बन बनाया है।
