बिहार में स्थित एक ऐसी जगह जहां जाने पर मिलता है सुकून, गर्मियों में परिवार के साथ आप भी जाएं: Visit Someshwar Hills
Visit Someshwar Hills

Visit Someshwar Hills: आपने देश के कई ऐसे राज्यों के बारे में सुना होगा जहां पर घूमने के लिए बहुत सी अच्छी जगहें हैं। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, लद्दाख में जाने के लिए टूरिस्ट बेचैन रहते हैं। लगभग हर कोई ग्रुप बनाकर या परिवार के साथ यहां पहुंचा रहता है। मगर क्या आपको पता है अपने ही देश में एक और राज्य है, जहां की खूबसूरत पहाड़ियां और वहां की वादियां मन को मोह लेती हैं। जी हां! हम बात कर रहे हैं बिहार की। बिहार राज्य में बहुत से प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हैं। साथ ही जो सबसे खास है वह है सोमेश्वर हिल्स। अगर घूमने जाना चाहते हैं तो एक बार यहां पर भी जा सकते हैं।

बिहार गंगा नदी के किनारे बसा हुआ राज्य है, जोकि पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, नेपाल और झारखंड से घिरा हुआ है। यह जनसंख्या की दृष्टि से देश का 12वां सबसे बड़ा राज्य है। इसके साथ ही यह राज्य पहाड़ों और घने जंगलों से भी घिरा हुआ है। इन्हीं में से एक है सोमेश्वर हिल्स। यह समुद्र तल से लगभग 3000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यह बिहार का सबसे ऊंचा पर्वतीय पठार माना जाता है। ऐसे में यहां पर आपको टूर करने में आनंद भी आने वाला है। इसकी सबसे ऊंची चोटी आपको रोमांच से भर देगी। इसके साथ ही आपको कई तरह की एक्टिविटी करने का भी मौका यहां मिल जाएगा। आइए जानते हैं क्या है इसकी खासियत

Also read : कम खर्च में देखिए बिहार का प्रकृतिक सौंदर्य : Bihar Trip

घने जंगल और खूबसूरत नदियां

सोमेश्वर हिल्स में घने जंगल मौजूद हैं, जो काफी रोमांचक लगते हैं। इसके साथ ही यहां पर झरने-झील और नदियां मौजूद हैं। आप अगर यहां जाते हैं तो इन सब की खूबसूरती आपको बेहद पसंद आने वाली है।

पक्षियों की प्राकृतिक सुंदरता

सोमेश्वर हिल्स में अधिक मात्रा में हरे-भरे पेड़ पौधे तो हैं ही। साथ ही साथ यहां से प्राकृतिक सुंदरता भी कमाल की लगती है। इसे प्रवासी पक्षियों का घर भी कहा जाता है। यानी कि आपको यहां प्रवासी पक्षी भी देखने को मिल जाएंगे। यह आपके लिए सोने पर सुहागा का काम करेगा।

ट्रैकिंग के लिए बेहतरीन जगह

trekking
Best place for trekking

सोमेश्वर हिल्स में प्राकृतिक सुंदरता के साथ पर्वत श्रृंखलाओं का भी बड़ा अहम रोल है। ये जगह एडवंचर एक्टिविटी के लिए भी काफी प्रसिद्ध है। इस जगह पर लोग ट्रैकिंग और हाइकिंग के लिए यहां पर आते रहते हैं। इसके साथ ही बारिश और ठंड के मौसम में भी यहां पर हजारों की संख्या में लोग ट्रैकिंग के लिए पहुंचते हैं।

अलग-अलग स्थानों से करीब

सोमेश्वर हिल्स के आस-पास ऐसी कई जगहें हैं जहां पर आप घूमने के लिए जा सकते हैं। इसमें कई शानदार और खूबसूरत जगहें हैं। चंपारण की सीमा पर मौजूद वाल्मीकि नगर जंगल और वाल्मीकि नगर टाइगर रिजर्व फॉरेस्ट के साथ ही साथ लौरिया में नंदनगढ़ घूमने के लिए जा सकते हैं। इससे आप एक से अधिक जगहें एक्सप्लोर कर सकेंगे।

सोमेश्वर हिल्स का ऐतिहासिक पक्ष क्या है?

अपने देश में जितनी भी धार्मिक या पौराणिक स्थल हैं उनका कुछ न कुछ कनेक्शन बीते कुछ साल के इतिहास से मिल ही जाता है। ऐेसे ही सोमेश्वर हिल्स भी अपने ऐतिहासिक कारणों से भी जाना जाता है। बताया जाता है कि सोमेश्वर हिल्स पर कई ऐसे शिलालेख मिले हैं जो सम्राट अशोक के काल को दर्शाते हैं। उनके बारे में जानकारी देते हैं। इतिहासकारों का मानना है कि मौर्य काल में मिले शिलालेखों में व्यापार के संबंध में ब्राह्मी लिपि में लिखा गया है। वहीं इस स्थान पर कई ऐसे रास्ते हैं, जिनके बारे में कहा जाता है कि ये सभी मौर्य काल के हैं।