आंध्र प्रदेश की ख़ास बात
कृष्णा और गोदावरी नदी के पास स्थित यह राज्य दुनिया भर में अपनी ऐतिहासिक इमारतों, प्राचीन मंदिरों, धार्मिक स्थलों और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है।
Andhra Pradesh Mein Ghumne ki Best Jagah: भारत के कोहिनूर के नाम से लोकप्रिय आंध्र प्रदेश दक्षिण भारत का एक बहुत ही खूबसूरत राज्य है। कृष्णा और गोदावरी नदी के पास स्थित यह राज्य दुनिया भर में अपनी ऐतिहासिक इमारतों, प्राचीन मंदिरों, धार्मिक स्थलों और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। इस जगह पर बहुत सारी नदियाँ मौजूद हैं जो इस प्रदेश को सदा हरा भरा रखने का काम करती हैं। इस जगह पर कई ऐसे पर्यटन स्थल हैं जहां पर आपको जाना चाहिए और अपनी छुट्टियों को यादकर बनना चाहिए। ये आंध्र प्रदेश के कुछ प्रमुख पर्यटन स्थल है
आंध्र प्रदेश में घूमने के लिए 20 खूबसूरत जगह – Famous Places in Andhra Pradesh
| जगह | शहर से दूरी/किलोमीटर |
| अराकू घाटी -Araku Valley | 113 |
| तिरुपति बालाजी मंदिर -Tirupati Balaji Temple | 755 |
| श्रीशैलम -Srisailam | 604 |
| पपीकोंडालु -Papikondalu | 30 |
| विशाखापट्टनम -Visakhapatnam | 0 |
| अहोबिलम -Ahobilam | 696.5 |
| विजयवाड़ा -Vijayawada | 343.5 |
| मंत्रालयम -Mantralayam | 856.9 |
| श्रीकालहस्ती -Srikalahasti | 718.3 |
| तालाकोना झरना -Talakona Falls | 815.5 |
| गांडीकोटा -Gandikota | 750.4 |
| राजमुंदरी – Rajahmundry | 191 |
| लेपाक्षी -Lepakshi | 890.5 |
| अमरावती -Amravati | 363.4 |
| कोनसीमा -Konaseema | 6.1 |
| कुरनूल -Kurnool | 686.8 |
| नल्लामाला पहाड़ियाँ -Nallamala Hills | 524.9 |
| अनंतगिरि पहाड़ियाँ -Ananthagiri Hills | 712 |
| नागार्जुनकोंडा -Nagarjunakonda | 441 |
| चित्तूर -Chittoor | 825.2 |
अराकू घाटी (Araku Valley)

अराकू घाटी पूर्वी घाट की पहाड़ियों के भीतर स्थित एक बहुत ही ख़ूबसूरत हिल स्टेशन है। यह एक ऑफ़बीट डेस्टिनेशन है जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। इस जगह को देश दुनिया से आए सैलानी और स्थानीय लोग दोनों ही समान रूप से पसंद करते हैं। यह पूरी घाटी अपने कॉफी के बागान के लिए जानी जाती है। यदि आप भी कॉफी प्रेमी हैं तो आपको इस जगह पर आना चाहिए। शांति और सकून के साथ समय बिताने के लिए यह बहुत ही सुन्दर जगह है। के लिए एक प्रमुख आकर्षण हो सकता है।
प्रवेश शुल्क
यह भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI
तिरुपति बालाजी मंदिर (Tirupati Balaji Temple)

तिरुपति बालाजी मंदिर हमारे देश का एक बहुत ही महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल है। यह दुनिया भर में अपने धार्मिक महत्व के लिए जाना जाता है। इस जगह पर देश भर से लोग आकर अपनी श्रद्धा और आस्था प्रकट करते हैं। यह हमारे देश के सबसे धनी मंदिरों में भी आता है। इस मंदिर में श्री वेंकटेश्वर स्वामी की पूजा होती है। इस जगह पर आकर आप तालकोना झरना, चंद्रगिरि किला और स्वामी वारी पुष्करिणी जैसी जगह पर घूम सकते हैं। इस जगह पर आकर श्री कालहस्ती मंदिर, परशुरामेश्वर मंदिर और इस्कॉन मंदिर भी जा सकते हैं। यह सभी स्थल आसपास में ही हैं।
प्रवेश शुल्क
यह भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI
श्रीशैलम (Srisailam)

श्रीशैलम भी देश का एक बहुत ही महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है। यह भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक के घर के रूप में भी लोकप्रिय है। इस जगह पर लोग अपने दोस्तों और परिवार के साथ आना पसंद करते हैं। श्रीशैलम में स्थित मंदिर में जाकर भगवान शिव के दर्शन करते हैं। आप भी इस जगह पर आकर मंदिर में प्रार्थना और श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं। इस जगह पर कई ऐसे पर्यटन स्थल हैं जो आपका मन मोह लेंगे।
प्रवेश शुल्क
यह भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI
पपीकोंडालु (Papikondalu)

पपीकोंडालु को आंध्र प्रदेश के एक प्रमुख पर्यटन स्थल के तौर पर जाना जाता है। यह स्थल बहुत ही ख़ूबसूरत और प्राकृतिक रूप से सम्पन्न है। इस जगह पर आकर लोग यहाँ की पहाड़ियों के साथ बहने वाली गोदावरी नदी के दृश्य को देखकर मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। इस जगह पर आने वाले कई सैलानी तो इस जगह की तुलना कश्मीर से करते हैं। इस जगह पर आपको ट्रेकिंग और कैम्पिंग का भी बहुत अच्छा विकल्प मिलता है।
प्रवेश शुल्क
यह भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI
विशाखापट्टनम (Visakhapatnam)

विशाखापट्टनम आंध्र प्रदेश के सबसे प्रमुख शहरों में आता है। यह एक ख़ूबसूरत शहर होने के साथ एक बहुत ही ख़ूबसूरत पर्यटन स्थल भी है। इस जगह पर लोग घूमने और विस्तृत समुद्री किनारों का आनंद लेने के लिए आते हैं। कुछ लोग इस जगह को ‘भाग्य का शहर’ तो कुछ लोग ‘पूर्वी तट का गोवा’ भी कहते हैं। इस जगह पर घूमने के लिए कैलासगिरी, कुरसुरा पनडुब्बी संग्रहालय, डॉल्फिन नोज़ लाइटहाउस और राम कृष्ण बीच जैसे विकल्प हैं।
प्रवेश शुल्क
यह भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI
अहोबिलम (Ahobilam)

अहोबिलम आंध्र प्रदेश के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में आता है। इस जगह को लोग इसके धार्मिक महत्व के लिए जानते हैं। इस जगह पर लोग अपनी श्रद्धा और धार्मिक आस्था को प्रकट करने के लिए आते हैं। इस जगह पर मौजूद दर्शनीय स्थलों ने देश भर को लोगों को प्रभावित किया है, जिसकी वजह से अहोबिलम शहर आध्यात्मिक और साहसी लोगों की एक पसंदीदा जगह बन गया है।
प्रवेश शुल्क
यह भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI
विजयवाड़ा (Vijayawada)

विजयवाड़ा को आंध्र प्रदेश के सबसे प्रसिद्ध जगहों में शुमार किया जाता है। इस जगह पर कई ऐसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल हैं जो देश भर से आए सैलानियों का ध्यान अपनी तरफ खींचते हैं। इस जगह पर आपको कई हिंदू और बौद्ध दर्शनीय स्थल मिल जायेंगे जो इंसान में समन्वय की भावना जागते हैं। यह कई गुफाओं और प्राचीन मंदिरों का घर है। इस जगह पर आकर आपको अच्छा लगेगा।
प्रवेश शुल्क
यह भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI
मंत्रालयम (Mantralayam)

तुंगभद्रा नदी के किनारे पर स्थित मंत्रालयम को आन्ध्र प्रदेश का एक प्रमुख पर्यटन स्थल माना जाता है। इस जगह पर देश दुनिया से सैलानी घूमने के लिए आते हैं। इस जगह पर मौजूद पर्यटन स्थलों को देखना पसंद करते हैं। इस जगह को अपने धार्मिक महत्व के लिए भी जाना जाता है। इस जगह पर आकर आप राघवेंद्र स्वामी मंदिर और पंचमुखी अंजनेय मंदिर में प्रार्थना कर सकते हैं। ट्रैकिंग, कैंपिंग और वन्यजीव सफारी का आनंद ले सकते हैं।
प्रवेश शुल्क
यह भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI
श्रीकालहस्ती (Srikalahasti)

श्रीकालहस्ती आन्ध्र प्रदेश का एक प्रमुख नगर है। कुछ लोग श्रीकालहस्ती को दक्षिण कैलासम के नाम से भी जानते हैं। यह एक बहुत ही बड़ा दर्शनीय स्थल भी है जो अपने यहाँ स्थित भगवान शिव को समर्पित श्रीकालहस्ती मंदिर के लिए प्रसिद्ध है। यह इस जगह का स्थित एक प्रमुख हिंदू मंदिर है। इस मंदिर की बनावट बहुत ही ख़ूबसूरत है। इसे लोग इसकी नक्काशी और अद्वितीय वास्तुशिल्प के लिए जानते हैं।
प्रवेश शुल्क
यह भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI
तालाकोना झरना (Talakona Falls)

तालाकोना झरना आंध्र प्रदेश के सबसे ख़ूबसूरत झरनों में से एक है। यह झरना बहुत ही लोकप्रिय है और अपने आसपास के हरे भरे वातावरण के लिए जाना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि यह आंध्र प्रदेश का सबसे ऊंचा झरना है। यह झरने से पानी 270 फीट से नीचे गिरता है। जिसकी वजह से आसपास का दृश्य बहुत ही ख़ूबसूरत हो जाता है। इस जगह पर लोग शांति और सकून की तलाश में आते हैं।
प्रवेश शुल्क
यह भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI
गांडीकोटा (Gandikota)

गांडीकोटा आंध्र प्रदेश की बहुत ही ख़ूबसूरत जगह है। इस जगह को अपनी घाटियों, पहाड़ों और जंगलों के लिए जाना जाता है। इस जगह पर लोग घूमने और फोटोग्राफ़ी के लिए आते हैं। इस किले और इसके आसपास की ख़ूबसूरती को देखकर बहुत ही ज़्यादा प्रभावित होते हैं। इस जगह पर आकर आप पेन्नार रिवर गॉर्ज व्यूप्वाइंट पर ट्रैकिंग कर सकते हैं, साथ ही गांडीकोटा किले के खंडहरों को भी देख सकते हैं।
प्रवेश शुल्क
यह भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI
राजमुंदरी (Rajahmundry)

राजमुंदरी आंध्र प्रदेश की बहुत ही लोकप्रिय जगह है। इस जगह को अपने समृद्ध इतिहास के लिए जाना जाता है। इस जगह पर आकर आप यहाँ की स्थानीय संस्कृति को देख और समझ सकते हैं। यह दक्षिण भारत की समृद्ध विरासत का परिचय देता है। यही वजह है कि इस जगह को “आंध्र प्रदेश की सांस्कृतिक राजधानी” के रूप में भी जाना जाता है। इस जगह पर आकर आप प्रकृति के सानिध्व में कुछ वक़्त बिता सकते हैं।
प्रवेश शुल्क
यह भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI
लेपाक्षी (Lepakshi)

लेपाक्षी का आंध्र प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में अपना एक बहुत बड़ा आध्यात्मिक महत्व है। आपको बता दूं कि यह एक ऐसा नगर है जो अपने यहाँ स्थित मंदिरों के लिए जाना जाता है और कई पौराणिक कहानियों का स्रोत है। इस जगह पर आकर आप इस जगह पर स्थित मंदिरों की बनावट और उनकी वास्तुकला को देख और समझ सकते हैं। इस जगह पर आपको हिंदू पौराणिक कथाओं और किंवदंतियों का भंडार मिलेगा।
प्रवेश शुल्क
यह भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI
अमरावती (Amravati)

आंध्र प्रदेश में स्थित अमरवती को एक लोकप्रिय आध्यात्मिक स्थल के रूप में जाना जाता है। इस जगह पर एक बहुत ही सुंदर बौद्ध स्तूप स्थित है। इस अर्ध-गोलार्धीय संरचना को देखने के लिए देश भर से लोग आते हैं। इस जगह पर आपको बौद्ध धर्म से जुड़ी कई चीज़ें देखने को मिलेंगी। साथ ही आप इस जगह पर आकर अमरेश्वर मंदिर, अमरावती संग्रहालय और कई अन्य पर्यटन स्थल देख सकते हैं।
प्रवेश शुल्क
यह भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI
कोनसीमा (Konaseema)

कोनासीमा को अपनी प्रचुर प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। इस जगह की हरियाली निश्चित रूप से आपको मंत्रमुग्ध कर देगी। यह जगह अपने कलात्मक और ऐतिहासिक रूप के लिए जानी जाती है। इस जगह पर आपको कई महत्वपूर्ण मंदिरों के डर्साहन होंगे। इस जगह पर आकर आप प्रकृति को क़रीब से महसूस कर पाएँगे। इस जगह पर मौजूद लहराते नारियल के पेड़ों को देखकर आपका मन प्रसन्न हो जाएगा।
प्रवेश शुल्क
यह भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI
कुरनूल (Kurnool)

कुरनूल को अपनी जैवविविधता और प्राकृतिक वातावरण के लिए जाना जाता है। इस जगह पर आकर कई राजसी नदियों और उनके सौंदर्य को देख पाएँगे। तुंगभद्रा, कृष्णा, हुंड्री और कुंदेरू नदी के आसपास के आश्चर्यजनक दृश्य आपके मन को मोह लेंगे। इस जगह को तिरुपति की पूर्व राजधानी के तौर पर भी जाना जाता है। इस जगह पर आकर आप कई प्राचीन संरचनाओं को देख सकते हैं।
प्रवेश शुल्क
यह भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI
नल्लामाला पहाड़ियाँ (Nallamala Hills)

नल्लामाला की पहाड़ियों को अपनी ख़ूबसूरती के लिए जाना जाता है। यह एक बहुत ही ख़ूबसूरत पर्वत श्रृंखला है जो लोगों को एक बहुत ही सुरम्य दृश्य की तरफ़ ले जाती है। यह स्थान अपने विभिन्न ऐतिहासिक स्थलों की वजह से जाना जाता है पर आप इस जगह के प्राकृतिक वातावरण का भी भरपूर आनंद ले सकते हैं। इस जगह पर आप एथिपोथला झरने की सुंदरता को भी देख सकते हैं।
प्रवेश शुल्क
यह भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI
अनंतगिरि पहाड़ियाँ (Ananthagiri Hills)

अनंतगिरि हिल्स को अपने पर्यटन स्थलों के साथ साथ अपने कॉफी बागानों के लिए भी जाना जाता है। इस जगह पर आपको घूमने टहलने की जगहों के साथ साथ कई दर्शनीय स्थल भी देखने को मिलेंगे। इस जगह पर आपको एक बढ़िया मौसम और साफ़ वातावरण मिलेगा। इस जगह पर आकर आप अनंतगिरि मंदिर, अनंतगिरि हिल्स और कोटेपल्ली भी देख सकते हैं।
प्रवेश शुल्क
यह भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI
नागार्जुनकोंडा (Nagarjunakonda)

नागार्जुनकोंडा को अपने बौद्ध और हिंदू मंदिरों के खंडहरो की वजह से जाना जाता है। यह भारत के सबसे समृद्ध बौद्ध स्थलों में से एक है। यही वजह है कि इस जगह पर देश दुनिया के कोने कोने से लोग आते हैं। इस जगह पर भी आप आकर आप नागार्जुनकोंडा गुफाओं और संग्रहालय का अन्वेषण कर सकते हैं। नागार्जुन सागर बांध के किनारे के मनोरम दृश्यों का आनंद ले सकते हैं।
प्रवेश शुल्क
यह भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI
चित्तूर (Chittoor)

चित्तूर को अपने ख़ूबसूरत पर्यटन स्थलों के लिए जाना जाता है। इस जगह पर कई प्रसिद्ध मंदिर हैं जो लोगों में आस्था का भाव भरते हैं। कनिपकम विनायक मंदिर भी इसी जगह पर स्थित है। इस जगह को कुछ लोग मैंगो सिटी के रूप में भी जानते हैं। इस जगह पर गुड़ और चंदनतक मिलता है। इस जगह पर आकर आप घूमने के साथ साथ गुडीमल्लम परसुरामेश्वर मंदिर में दर्शन कर सकते हैं।
प्रवेश शुल्क
यह भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI
आंध्र प्रदेश घूमने का सही समय – Best Time To Visit Noida
साल के हर महीने और हर दिन आंध्र प्रदेश में पर्यटकों का आना-जाना बना रहता है। लेकिन आंध्र प्रदेश घूमने का असली आनंद सर्दियों में आता है। अक्टूबर से मार्च के महीने में आप इस जगह पर आ सकते हैं।
आंध्र प्रदेश कैसे पहुंचे?
हवाई जहाज से – इस राज्य में कुल 6 हवाई अड्डे हैं, जिनमें से विशाखापत्तनम, विजयवाड़ा और तिरूपति में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे हैं।
सड़क मार्ग से – आंध्र प्रदेश बहुत ही अच्छी तरह से बस सेवा के साथ आसपास के शहरों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। आंध्र प्रदेश सड़क कनेक्टिविटी बहुत ही बेहतरीन है।
ट्रेन से – कई गाड़ियाँ हैं जो आंध्र प्रदेश के विभिन्न शहरों को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ती हैं। विजयवाड़ा जंक्शन, तिरुपति , विशाखापत्तनम जंक्शन, धर्मावरम जंक्शन राज्य के कुछ प्रमुख रेलवे स्टेशन हैं।
आंध्र प्रदेश में ठहरने के लिए 5 स्टार होटल
नोवोटेल विशाखापट्टनम वरुण बीच
बीच रोड, विशाखापट्टनम – 530002
मरासा सरोवर प्रीमियर
कराकमबाड़ी रोड ग्रैंडवर्ल्ड के बगल में, तिरुपति – 517507
नोवोटेल विजयवाड़ा वरुण
भारती नगर, विजयवाड़ा – 520008
FAQ | आंध्र प्रदेश में पर्यटन स्थलों के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले
आंध्र प्रदेश घूमने में कितना दिन लगता है?
आंध्र प्रदेश आप 3 से 4 दिन में आराम से घूम सकते हैंI
आंध्र प्रदेश घूमने के लिए कितना पैसा चाहिए?
अगर आप बजट बना कर घूमते हैं तो आप 15000-20000 रूपए में आंध्र प्रदेश आराम से घूम सकते हैंI
आंध्र प्रदेश घूमने के लिए सबसे अच्छा समय कौन सा है?
आंध्र प्रदेश घूमने का सबसे अच्छा समय दिसंबर से मार्च के बीच का होता हैI इस समय यहाँ का मौसम काफी अच्छा होता है, जिससे आपको घूमने में आसानी होती हैI
मुझे आंध्र प्रदेश में कहाँ रहना चाहिए?
आंध्र प्रदेश में आपको कई सस्ते और महंगे होटल मिल जाएँगेI आप अपने बजट के अनुसार होटल का चुनाव कर सकते हैंI
रात के समय आंध्र प्रदेश में घूमने के लिए कौन सी जगह हैं?
आंध्र प्रदेश में आप रात में घूमने के लिए कई जगहें हैं। आप यहाँ की नाइट लाइफ़ को एंजोय कर सकते हैंI रात में यहाँ की खूबसूरती देखते ही बनती हैI
