Maha Shivratri for Married Couples
Maha Shivratri for Married Couples

Maha Shivratri for Married Couples : महाशिवरात्रि सिर्फ व्रत और उपवास का पर्व नहीं है, बल्कि यह पति-पत्नी के रिश्ते को मजबूत करने और वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनाए रखने का भी उत्तम अवसर है। शिव-पार्वती की भक्ति से प्रेरणा लेकर शादीशुदा जोड़े इस दिन विशेष पूजा कर सकते हैं, जिससे उनका रिश्ता और अधिक प्रेममय और सुदृढ़ हो सके। महाशिवरात्रि पर की गई यह विशेष पूजा पति-पत्नी के रिश्ते में प्रेम और आपसी समझ बढ़ाने के साथ-साथ तनाव को समाप्त करती है। इससे दांपत्य जीवन में सुख-शांति और समर्पण की भावना प्रबल होती है, जिससे खुशहाली और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है। इस महाशिवरात्रि पर आप भी शिव-पार्वती की इस पूजा को अपनाकर अपने रिश्ते को मजबूत करें और महादेव का आशीर्वाद प्राप्त करें!

सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और शुद्ध वस्त्र पहनें।

 पति-पत्नी मिलकर शिवलिंग पर जल, दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल से अभिषेक करें।

ऊँ नमः शिवाय या ऊँ रुद्राय नमः मंत्र का जाप करते हुए बेलपत्र, धतूरा, भांग, अक्षत और फूल अर्पित करें।

यह अभिषेक पति-पत्नी के बीच प्रेम और एकता को मजबूत करता है।

दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल को मिलाकर पंचामृत तैयार करें और इससे शिवलिंग का अभिषेक करें।

यह पूजा रिश्ते में मधुरता और समर्पण को बढ़ाती है।

मिट्टी, धातु, या चांदी की शिव-पार्वती की मूर्ति लें और उनका पूजन करें।

माता पार्वती को सिंदूर, चूड़ी, बिंदी, और श्रृंगार सामग्री अर्पित करें।

कपूर जलाकर आरती करें और साथ में “ॐ पार्वतीपतये नमः” मंत्र का जाप करें।

Maha Shivratri for Married Couples
Shiva

शिव-पार्वती के समक्ष बैठकर हाथ में फूल और अक्षत लें।

पति-पत्नी एक-दूसरे का हाथ पकड़कर यह संकल्प लें— जैसे माता पार्वती ने भगवान शिव को अटूट प्रेम और समर्पण से पाया, वैसे ही हम भी अपने रिश्ते में प्रेम, विश्वास और धैर्य बनाए रखेंगे।

इसके बाद शिवलिंग पर फूल चढ़ाएं और भगवान से सुखी वैवाहिक जीवन की प्रार्थना करें।

यदि संभव हो तो दोनों साथ में व्रत रखें और दिनभर फलाहार करें।

शिव-पार्वती विवाह कथा का पाठ करें या सुनें।

पति-पत्नी एक-दूसरे को पंचामृत या प्रसाद अपने हाथों से खिलाएं, जिससे रिश्ते में प्रेम और आत्मीयता बढ़े।

“ॐ नमः शिवाय” या “ॐ पार्वतीपतये नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें।

इससे वैवाहिक जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और शांति आती है।

शाम के समय शिव मंदिर में जाकर दीपक जलाएं और शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

चावल, दूध, वस्त्र, और अन्न का दान करें, जिससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

पति-पत्नी एक साथ बेलपत्र पर ऊँ नमः शिवाय लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाएं।

एक ही माला से दोनों साथ में शिवजी को पुष्प अर्पित करें, जिससे रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा।

शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाने से दांपत्य जीवन में मिठास बनी रहती है।

शिव-पार्वती के समक्ष बैठकर हाथ पकड़कर 11 बार ऊँ शिवाय पार्वत्यै नमः मंत्र का जाप करें।

शिवलिंग पर 21 बेलपत्र चढ़ाने से रिश्ते में आ रही समस्याएं दूर होती हैं।

शिवजी को सफेद मिठाई या मिश्री का भोग लगाकर प्रसाद के रूप में एक-दूसरे को खिलाएं।

राधिका शर्मा को प्रिंट मीडिया, प्रूफ रीडिंग और अनुवाद कार्यों में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। हिंदी और अंग्रेज़ी भाषा पर अच्छी पकड़ रखती हैं। लेखन और पेंटिंग में गहरी रुचि है। लाइफस्टाइल, हेल्थ, कुकिंग, धर्म और महिला विषयों पर काम...