Om Namah Shivay Mantra
Om Namah Shivay Mantra

महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर ये चीजें चढ़ाने से मिलेगा विशेष फल

महाशिवरात्रि का पर्व 18 फरवरी 2023 को मनाया जाएगा। महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर शिव की ​प्रिय वस्तुएं अर्पित करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है।

Maha Shivratri 2023: महाशिवरात्रि का पावन दिन भगवान शिव को समर्पित माना गया है। महाशिवरात्रि पर शिव भक्त शिवालयों में विधि विधान से अपने आराध्य देव की पूजा करते हैं। यूं तो भगवान शिव सच्ची श्रद्धा से याद करने पर ही भक्तों की पुकार सुन लेते हैं, परंतु शिवलिंग पर कुछ विशेष वस्तुएं अर्पित करने से महादेव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। हिंदू धर्म में मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। पुराणों के अनुसार महाशिवरात्रि का दिन भगवान शिव को अति प्रिय है।

महाशिवरात्रि का पावन पर्व प्रत्येक साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल महाशिवरात्रि का पर्व 18 फरवरी को मनाया जाएगा। हिंदू धर्म के अनुसार, मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा करने से समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इस दिन भगवान शिव को दूध और जल चढ़ाने विशेष लाभ प्राप्त होता है।

हिंदू शास्त्रों में महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर अर्पित की जाने वाली सभी चीजों का विशेष महत्व बताया गया है। आइए जानते हैं महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर कौन कौन सी चीजें अर्पित करनी चाहिए।

Maha Shivratri 2023: पंचामृत से अभिषेक

महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर पंचामृत से अभिषेक करना चाहिए। पंचामृत दूध, केसर, शहद, गंगाजल और जल के मिश्रण से तैयार किया जाता है। इससे भगवान शिव जल्दी प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की समस्त मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।

बेलपत्र

पौराणिक शास्त्रों के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाने का विशेष महत्व होता है। शिवलिंग पर तीन पत्ती वाले बेलपत्र अर्पित करने चाहिए। महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाने से एक करोड़ कन्याओं के कन्यादान के समान पुण्य प्राप्त होता है।

धतुरा

Maha Shivratri 2023
Maha Shivratri 2023 Puja Vidhi

महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर धतुरा जरूर चढ़ाना चाहिए। शिवलिंग पर धतुरा अर्पित करने से शत्रुओं के भय का नाश होता है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

चावल और गेहूं

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिवलिंग पर चावल और गेहूं अर्पित करने चाहिए। इससे भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होते हैं। साथ ही, शिवलिंग पर गेहूं अर्पित करने से वंशवृद्धि होती है तथा योग्य संतान की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि शिवलिंग पर चावल चढ़ाने से धन धान्य में वृद्धि होती है और घर में सुख समृद्धि का वास होता है।

भांग

भगवान शिव को भांग अतिप्रिय है, क्योंकि भगवान शिव ने हलाहल विष को पिया था, इसलिए देवी देवताओं ने भगवान शिव को विष से निजात दिलाने के लिए बहुत सारी जड़ी बूटियों का इस्तेमाल किया था, इनमें भांग भी थी। इसलिए महाशिवरात्रि के दिन भांग को दुध में पीसकर शिवलिंग पर अर्पित करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: महाशिवरात्रि व्रत में इन 8फलाहारी डिशेज़ को कर सकते है थाली में शामिल