Lord Ram
Lord Ram

Lord Ram Facts: भगवान राम, जिन्हें भारत के हर हिस्से में पूजा जाता है। वह हिन्दू धर्म में एक पूजनीय देवता है। उन्हें हिंदू त्रिमूर्ति (ब्रह्मा, विष्णु, महेश) के संरक्षक भगवान विष्णु का सातवां अवतार माना जाता है। भगवान राम को धर्म, सत्य और कर्तव्य के प्रति उनकी अटूट भक्ति के लिए जाना जाता है। श्री राम के जीवन और उनकी शिक्षाएँ के बारे में महाकाव्य रामायण में मिलता है।

रामायण, जो प्राचीन भारतीय साहित्य के दो प्रमुख संस्कृत महाकाव्यों में से एक है। श्री राम को मर्दाया पुरुषोत्तम के नाम से भी जाना जाता है। श्री राम का जीवन और उनका चरित्र एक आदर्श पुरुष, हर व्यक्ति को एक समान समझना, बराबर प्रेम और आदर प्रदान करने को वर्णित करता है। श्री राम को हमेशा साधु संतों की सेवा और सहायता में तत्पर रहने वाले व्यक्तियों में से एक है। मगर, एक कहानी ऐसी भी जहाँ प्रभु श्री राम ने एक साधु की हत्या करते है –

जानें क्यों श्री राम ने की एक ऋषि की हत्या

एक बार प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या में अकाल मृत्यु का दौर जारी हुआ। प्रभु श्री राम इस बात से चिंतित होकर अपने सभी गुरुजनों और राज्य के मंत्रियों से इसके पीछे का कारण पूछने लगें। राज्य के गुरुजनों ने बताया कि नगर में किसी के द्वारा कोई अपराध हुआ है या राज्य में कोई बुरे इरादें से कुछ कर्म रहा है, जिसके प्रभाव से राज्य में अकाल की स्तिथि उत्पन्न हुई है।

सभा में बैठे सभी गुरुजनों और मंत्रियों ने इस पर सहमति जताई और इसके तह तक जाने का सोचने लगे। श्री राम ने भी इस समस्या के निवारण के लिए अपने मंत्रियों को इस विषय में छानबीन करने को कहा। इस छानबीन के दौरान उन्हें अयोध्या के जंगल में एक साधु तपस्या करते हुए दिखाई दिया। साधु की इच्छा थी कि वह अपनी तपस्या से इस मानव शरीर को देव शरीर में परिवर्तित करें। क्यूंकि वह मानव के कर्मों के चक्र से मुक्त होना चाहता था।

प्रभु श्री राम और सभी गुरुजनों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। मगर, ऋषि ने अपने विचार में कोई परिवर्तन नहीं किया। वह अभी भी मानव शरीर के जीवित रहते देव शरीर को पाना चाहता था। जिसके कारण राज्य में अकाल मृत्यु जैसी स्तिथि उत्पन्न होने लगी थी। श्री राम ने जब देखा कि ऋषि अपने निर्णय पर अड़े है और वह जन का कल्याण नहीं देख रहे है। श्री राम ने भाप लिया था कि यह द्वापर युग का असर है। इस कारणवश प्रभु श्री राम ने उनकी तपस्या के दुष्प्रभाव को देखते हुए उनकी हत्या कर दी।

मैं आयुषी जैन हूं, एक अनुभवी कंटेंट राइटर, जिसने बीते 6 वर्षों में मीडिया इंडस्ट्री के हर पहलू को करीब से जाना और लिखा है। मैंने एम.ए. इन एडवर्टाइजिंग और पब्लिक रिलेशन्स में मास्टर्स किया है, और तभी से मेरी कलम ने वेब स्टोरीज़, ब्रांड...