जाने क्या है स्लीप टॉक थेरेपी, बच्चों की आदतों में कैसे करता है सुधार
Sleep talk Therapy : स्लीप टॉक थेरेपी की मदद से बच्चों के मेंटल हेल्थ पर पॉजिटिव असर पड़ता है। आइए जानते हैं इस बारे में-
Sleep talk Therapy: बच्चों में व्यवहारिक और भावनात्मक उतार-चढ़ाव होना बहुत आम है, यह भावनाएं किसी भी तरह की हो सकती हैं, जिसमें आत्मविश्वास में कमी, अंधेरे से डर या फिर काफी ज्यादा जिद्दी होना। आप सोच रहे होंगे कि आखिर इस स्थिति में क्या करें, तो परेशान न हों। इसके लिए आप आप स्लीप टॉक थेरेपी को अपना सकते हैं। कई लोग स्लीप टॉक थेरेपी से अनजान होते हैं। स्लीप टॉक थेरेपी की मदद से आप अपने बच्चों की आदतों में काफी हद तक सुधार कर सकते हैं। आइए जानते हैं क्या है स्लीप टॉक थेरेपी और कैसे बच्चों की आदतों में सुधार करने में कारगर है?
Also read : परिवर्तन जीवन का दूसरा नाम है: Spiritual Thoughts
क्या है स्लीप टॉक थेरेपी और कैसे करता है ये काम?
स्लीप टॉक थेरेपी दो से 12 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए डिज़ाइन की गई है। इस थेरेपी में आप उनसे बातें करते उन्हें ये विश्वास दिलाते हैं कि आप उन्हें कितना प्यार करते हैं। इस थेरेपी में आप बच्चे के सोने के दौरान उनके बातें करते हैं और अपनी फीलिंग्स को उनके साथ शेयर करते हैं। इस थेरेपी में सलाहाकार पेरेंट्स को सिखाता है कि आप कब और कैसे उनसे सोने से दौरान बातें करें और उन्हें अपने प्यार का एहसास दिलाएं। इससे बच्चे के मेंटल हेल्थ पर काफी पॉजिटिव असर पड़ता है।
स्लीपटॉक थेरेपी के क्या फायदे हैं?
इस थेरेपी की मदद से आप बिना किसी शर्त के अपने बच्चों में प्यार की भावना को उत्पन्न करते हैं। इससे बच्चों में उत्साह को बढ़ावा मिलता है। साथ ही उनके व्यवहार में भी बदलाव देखा जा सकता है।

बढ़ती है एकाग्रता
स्लीप टॉक थेरेपी की मदद से बच्चों के व्यवहार, एकाग्रता में सुधार लाया जा सकता है। इससे बच्चों के अंदर सीखने की भावना को विकसित किया जा सकता है। साथ ही उनके कार्यों को बेहतर करने में मदद मिलती है।
स्वास्थ्य और कल्याण में करे सुधार
स्लीप टॉप थेरेपी की मदद से न सिर्फ बच्चों को मानसिक रूप से मजबूती मिलती है, बल्कि इससे शारीरिक रूप से भी विकास बेहतर हो सकता है। साथ ही इससे सामाजिक कल्याण भी बेहतर होता है।

परिवार, शिक्षक और सहकर्मी के साथ रिश्ते
स्लीप टॉक थेरेपी की मदद से बच्चों का रिश्ता परिवार, शिक्षक और सहकर्मी से मजबूत होता है। इससे वे सभी माहौल में अपने असमंजस को बिठा पाते हैं।
परिवार को मिलते हैं ये लाभ
संचार और रिश्तों में सुधार, परिवार के अंदर तनाव कम होगा
अलगाव की चिंता कम, रिश्तों में प्रतिद्वंद्विता कम होना
विशेषज्ञ की सहायता की कम जरूरत पड़ना
घर का वातावरण अधिक सकारात्मक होना, इत्यादि।

स्लीप टॉक थेरेपी की मदद से बच्चों के व्यवहार में काफी ज्यादा सुधार लाया जा सकता है। इसे आप एक्सपर्ट की मदद से अपने बच्चों के साथ अपना सकते हैं।
