Teenage career confusion and parent support
Teenage career confusion and parent support

टीनएजर के साथ ऐसे दूरियां खत्म करें

टीनएज ये वो समय होता है जब बच्चे के शरीर में हार्मोन डेवलप हो रहे होते हैं I इस अवस्था में बच्चों का मूड भी तेजी से स्विंग कर रहा होता है I अपने शरीर में हो रहे अचानक इस बदलाव से वो अपने आप में रहने लगते हैं I

Teenagers Behavior Changes: टीनएज 12 -18 साल की उम्र की अवस्था है, जिसमें बच्चों का विकास शारीरिक और मानसिक तौर दोनों तरह से हो रहा होता हैI ये वो समय होता है जब बच्चे के शरीर में हार्मोन डेवलप हो रहे होते हैंI इस अवस्था में बच्चों का मूड भी तेजी से स्विंग कर रहा होता हैI अपने शरीर में हो रहे अचानक इस बदलाव से वो अपने आप में रहने लगते हैंI अपनी फीलिंगस भी छुपाने लगते हैंI ऐसी अवस्था में बच्चों को माता-पिता से सपोर्ट मिलना जरूरी होता है I

कभी-कभी घर के स्ट्रिक्ट माहौल की वजह से बच्चे अपने माता-पिता से खुल के बात नहीं कर पाते और उनसे दूरी बनाने लग जाते हैं, जिससे मानसिक तनाव में आकर वो कई बार गलत कदम भी उठा लेते हैंI इस उम्र में हर माता-पिता को अपने बच्चे पर नजर रखनी चाहिएI इस उम्र में उन्हें इमोशनल सपोर्ट की भी ज़रूरत होती है ताकि वो गलत दिशा में ना भटकेI

क्यों बनाते हैं टीनएजर्स माता-पिता से दूरी

* अगर पेरेंट खुद में बिजी रहते हैं, उनके पास ऑफिस, पार्टी के अलावा खुद के बच्चे के लिये वक्त ना हो I ऐसी स्थिति में बच्चे अपने पेरेंट से दूरी बनाते हैं और जहाँ उन्हे भावनात्मक लगाव मिलता है उस ओर चले जाते हैं I कभी कभी ये स्थिति उन्हें गलत दिशा की ओर भी ले जाती है I

*आजकल बच्चे ज्यादातर न्यूक्लियर फैमिली में रहते हैं I कभी कभी वो सिंगल चाइल्ड होते हैं I सिबलिंग ना होने की वजह से वो काफी अकेलापन फ़ील करते हैं I घर का माहोल भी अगर स्ट्रिक्ट होता है, तो वो अपने अंदर हो रहे बदलाव को किसी से शेयर नहीं कर पाते, अपने माता-पिता को भी नहीं I

माता-पिता को क्या करना चाहिए?

Teenagers Behavior Changes
how to handle teenager

* सबसे पहले तो आप अपने बच्चों के लिये वक्त निकाले I टीनएज एक ऐसा वक्त होता है जिसमे बच्चों को भावनात्मक सपोर्ट की जरूरत होती हैI ऐसे में माता –पिता को चाहिए अपने बच्चों के साथ स्ट्रॉंग बान्डिंग क्रिएट करें, जिससे बच्चे आपको कुछ भी बताने में हिचके नहीं I

*माता पिता को चाहिए कि वो अपने बच्चे के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें I उनके साथ क्वालिटी टाइम स्पेन्ड करेंI अपने टीनऐज वाले इक्स्पीरीअन्स शेयर करे,जिससे वो कुछ सीख सके I आप उनका मार्गदर्शन करेI बातों बातों में दोस्तों की जानकारी लेंI उनके दिनभर की एक्टिविटीस डिस्कस करेI साथ में कुछ खेलें और डिनर इन्जॉय करें जिससे आप दोनों का रिश्ता मजबूत हो और बच्चे आपके सामने खुल कर बातचीत कर सके I

Teenagers Behavior Changes
Teenagers Behavior Changes-spend time

* टीनएज में बच्चे के अंदर हो रहे हार्मोन्स और शारीरिक बदलाव की वजह बताएं I उन्हें सेक्स एजुकेशन दें ताकि वो गलत कामों से दूर रहेI अपने और दूसरे के शरीर की रीस्पेक्ट करना सिखाएंI किसी भी सवाल पर उन्हें डांटे नहीं बल्कि उन्हे सही जानकारी देंI उन्हें जिम्मेदार बनाएं सही गलत समझाएंI उन्हें एहसास दिलाएं किसी भी स्थिति में आप उनके साथ हैं, जिससे वो जिंदगी में कोई गलत कदम ना उठाए I

टीनएजर्स को थोड़ा स्पेस भी दें I माता-पिता होने के नाते आप उन पर नजर जरूर रखें लेकिन ज्यादा दखलअंदाजी ना करेंI इससे भी वो आपसे दूरी बना लेते हैंI

Leave a comment