देव दीपावली पर ऐसे चमक उठती है काशी, आप भी हो सकते हैं परिवार संग शामिल: Kashi Diwali Celebration
Kashi Diwali Celebration

Kashi Diwali Celebration: दीपावली एक ऐसा खास त्योहार है जो सबके मन को उमंग, उत्साह और उल्लास से भर देता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दीपावली के बाद मनाया जाने वाला देव दीपावली का त्योहार भी बेहद खास है। मान्यता है दीपावली के लगभग 15 दिन बाद ही देव दीपावली के पावन पर्व का आगाज होता है। इस साल 26 नवंबर को देव दीपावली का त्योहार मनाया जाएगा, ऐसे में अगर आप देव दीपावली के का खास अनुभव करना चाहते हैं तो आप वाराणसी का एक ट्रिप प्लान कर सकते हैं। पर उससे पहले जानते हैं कि ये त्योहार कैसे मनाया जाता है।

Read More : ऐसे सजाएं करवा चौथ पर खुद से पूजा की थाली: Karwa Chauth Thali Decoration

इस दीपावली काशी में बिताएं परिवार संग अच्छा समय: Kashi Diwali Celebration

कैसे मनाया जाता है ये त्योहार

Kashi Diwali Celebration
Kashi Diwali Celebration 2023

देवी देवताओं के मुख्य त्योहारों में से एक देव दीपावली है। इस त्योहार को देवताओं की पावन नगरी और स्वयं भगवान शिव के बाद की साक्षी काशी में मनाया जाता है। इस दिन भक्तगण गंगा नदी के पावन जल में स्नान आदि से निवृत्त होकर गंगा घाट पर दीपक जलाते हैं। दीपकों के प्रकाश से सजे गंगा घाट और नदी में बहते दीपकों से मन की सकारात्मकता भी प्रज्जवलित हो उठती है। इस विशेष दिन गंगा में स्नान करने से व्यक्ति जन्म जन्मांतर के पापों से मुक्त हो जाता है। साथ ही इस दिन गंगा स्नान करने से सद्बुद्धि की भी प्राप्ति होती है। देव दीपावली के दिन भगवान शिव के विश्वनाथ स्वरूप के भी दर्शन करने चाहिए।

ऐसे हों पावन त्योहार में शामिल

अगर आप देव दीपावली के पावन पर्व पर काशी आना चाहते हैं तो यह एक शानदार निर्णय है। इसके लिए आप हवाई, रेल या सड़क यात्रा कर सकते हैं। अगर आप बाय एयर आना चाहते हैं तो आपअपने निकटतम एयरपोर्ट से वाराणसी में स्थित लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट की फ्लाइट ले सकते हैं। इसके अलावा अगर आप कम बजट में रेल यात्रा करने के इच्छुक हैं तो वाराणसी जंक्शन रेलवे स्टेशन तक का ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं। ये आपकी यात्रा को आसान बना देगा।

यहां करें स्टे

अगर आप इस खास आध्यात्मिक अनुभव के लिए वाराणसी जा रहे हैं, तो ध्यान रखें ये शहर किसी को परेशान और निराश नहीं करता। बनारस के मीठे लोगों के बीच आप किसी भी धर्मशाला या होटल में स्टे कर सकते हैं। यहां बेहद कम दाम में एसी और नॉन एसी होटल्स उपलब्ध हैं।

घाटों पर ऐसे जाएं

अपनी इस खास बनारस की देव दीपावली की यात्रा में आप एक साथ कई नए और विशेष अनुभव कर पाएंगे। इसके लिए आप आसानी से अपने होटल या स्टे की जगह से गंगा घाट का रुख कर सकते हैं। आसानी से आप ऑटो बुक कर अस्सी घाट आ सकते हैं। यहां पर पूरे उत्साह के साथ देव दीपावली का पर्व मनाया जाता है। गंगा घाट के पास स्टे होने पर आप आसानी से बाय वॉक जा सकते हैं।

Read More : त्यौहारों पर घर के साथ अपने मन को भी सँवारे: Mental Health Care In Festival

ये हैं काशी के बेहतरीन दर्शनीय स्थल

  • अगर आप बनारस आ रहे हैं तो कुछ ऐसे धार्मिक स्थल हैं जहां आपको जाना ही होगा। घाटों के अलावा ये कुछ विशेष स्थान हैं जहां आपको एक विशिष्ट अध्यात्मिक अनुभूति होती है।
  • बाबा विश्वनाथ का धाम: काशी विश्वनाथ मंदिर
  • संकटमोचन हनुमान मंदिर
  • बनारस के कोतवाल का धाम : काल भैरव मंदिर
  • हरिश्चंद्र घाट
  • मणिकर्णिका घाट
  • सारनाथ
  • विश्वनाथ मंदिर बीएचयू
  • इन सभी स्थानों के दर्शन के साथ ही आपका ये देव दीपावली का सेलिब्रेशन पूर्ण हो जाएगा।

मैं रेनुका गोस्वामी, विगत पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। डिजिटल पत्रकारिता में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और हेल्थ पर लेखन का अनुभव और रुचि है, वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं। पत्रकारिता में स्नातक...