इस फेस्टिव सीजन ट्राई करें कुछ नया, पहनें सफेद और क्रीम रंग की साड़ी: Saree For Festival
Saree For Festival

Saree For Festival: फैशन की बात की जाए तो आजकल आपने देखा होगा कि सफेद और क्रीम साड़ी का खासा क्रेज देखने को मिल रहा है। एक समय था जब इन रंगों की साड़ियों को बड़ी उम्र की महिलाएं पहनना करती थी। लेकिन अब तो इनका इस कदर ट्रेंड है कि बॉलीवुड अभिनेत्रियां भी इन्हे कई मौके पर पहनने हुए नजर आ रही हैं। अभी हाल फिलहाल में आपने आलिया भट्ट और कृति सनेन को नेशनल अवार्ड में क्रीम और व्हाइट साड़ी में देखा होगा कि कितनी सोबर और एलिगेंट नजर आ रही थी। तो आप भी इस फेस्टिवल इस लुक को अपनाकर डिफरेंट नजर आ सकती हैं।

व्हाइट और क्रीम साड़ी

यदि आप डिफरेंट लुक चाहती है तो आप क्रीम कलर साड़ी को अपने वार्डरोब में शामिल कर सकती है। ये साड़ी हमेशा से ही एवरग्रीन रहीं है इनमें बहुत सारी वैरायिटी आपको मिल जाएगी। आप इनमें सिल्क से लेकर कांथा वर्क हर टाइप की साड़ी ले सकती है। अदिति राव हैदरी ने जो साड़ी पहनी है वो क्रीम रंग है जिसपर फूलों के प्रिंट बने हुए हैं। इस साड़ी में आपको कई तरह की वैरायिटी आपको मिल जाएंगी।

सिल्क क्रीम और सफेद साड़ी

आप यदि चाहती है कि पार्टी या फेस्टिवल में आपका लुक हर बार से थोड़ा अलग और ट्रैंडी नजर आए तो वाइट या क्रीम कलर की सिल्क की साड़ी पहनें। हल्के रंग की होने के कारण इसमें शाइन अच्छे से नजर आती है। वाइट या क्रीम कलर की साड़ी पहनते हुए इस बात का ध्यान रखें कि उसके कपड़े में शाइन हो वरना फेस्टिवल में आपका लुक फीका नजर आएगा। आप इसे कंट्रास्ट में भी पहन सकती है, जैसे ब्लाउज के लिए आप अलग-अलग रंग चुन सकती हैं।

रेशम वर्क में क्रीम साड़ी

यदि आपको साड़ी जॉर्जट या शिफॉन में ले रही हैं तो ऐसी साड़ी में रेशम का काम ले सकती हैं। ये काम सोबर तो लगता है लेकिन इसमें आपका लुक रॉयल नजर आएगा। आजकल इनमें तो आपको बहुत सारी वैरायिटी मिल जाएगी। रेशम के काम को आप कलरफुल भी ले सकती है। इससे आपकी साड़ी और भी अधिक रॉयल नजर आएगी।

लाल बॉर्डर वाली सफेद साड़ी

आपने देखा होगा कि सफेद और क्रीम साड़ी में महिलाएं बार्डर वाली साड़ी काफी खरीदती हैं। क्योंकि ये देखने में बेहद सुंदर नजर आती है। यदि आप भी बार्डर वाली साड़ी खरीदना चाहती हैं तो जरूरी है कि बार्डर थोड़ा हैवी लुक में हो ऐसी ही साड़ी खरीदें। ये ज्यादा सुंदर नजर आती है। और आपकी साड़ी हैवी नजर आती है। कृति सेनन की ये साड़ी आपके फेस्टिवल लुक को सबसे अलग दिखा सकती है।

ज्वेलरी और हेयर एक्सेसरीज का रखें ध्यान

यदि आप सफेद और क्रीम कलर की साड़ी पहन रही हैं तो इन पर अक्सर गोल्डन ज्वेलरी ही अच्छी लगती है। और यदि आप गोल्डन ज्वेलरी में टैम्पल ज्वेलरी का चुनाव करती है तो ये सबसे परफेक्ट रहने वाला है। टैम्पल ज्वेलरी इन दिनों काफी चलन में है। और साथ ही आप कुछ डिफरेंट ट्राई करना चाहती है तो पर्लस भी ट्राई कर सकती हैं। ये भी साड़ी पर बेहद खुबसूरत लुक देंगे। आप इनके साथ बालों में लाईट से एक्सेसरीज का इस्तेमाल कर सकती है। साथ ही आप साड़ी पर ब्रोच का इस्तेमाल कर सकती है। या फिर कोई सुंदर सी साड़ी पिन लगा सकती है। बिंदी में आप रेड कलर की बिंदी लगाएं आप खुबसूरत नजर आएंगी।