India Natural Wonders: भारत देश विभिन्न विविधताओं से भरा हुआ है, हमारे देश में कई ऐसे महल मिलते हैं, जिनकी वास्तुकला आपको प्रभावित कर सकती है। हमारे पूर्वजों ने ऐसे बहुत सारे काम किये हैं जिन्हें हम आज के इस हाईटेक जमाने में चाहकर भी नहीं कर सकते। भारत देश में मानव निर्मित शानदार जगहों के साथ साथ कुछ ऐसे प्राकृतिक अजूबे (India Natural Wonders) भी हैं जिन्हे देखकर आप आश्चर्यचकित हो सकते हैं। आपको यकीन भी नहीं होगा कि दुनिया में ऐसा कुछ भी हो सकता है या फिर दुनिया में ऐसी जगह भी पाई जाती है।
आज हम आपको भारत में ऐसी 6 जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जो प्राकृतिक अजूबों के नाम से जाने जाते हैं। ये प्राकृतिक अजूबे (India Natural Wonders) भारत के साथ-साथ पूरी दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं और यहां लाखों की संख्या में पर्यटक घूमने हर साल आते हैं। आप भी अगर चाहें तो इन गर्मियों में अकेले या फिर अपने परिवार के साथ यहाँ घूमने जा सकती हैं। तो आइये नीचे इस आर्टिकल में हम आपको हम भारत के टॉप 5 नेचुरल वंडर्स के बारे में बताते हैं :
चेरापूंजी का डबल डेकर रुट

वैसे तो आम दुनिया चेरापूंजी को सबसे ज्यादा बारिश होने वाले शहर के नाम से जानती है। पर क्या आपको पता है कि चेरापूंजी में एक ऐसा पुल है जो प्रकृति ने खुद बनाकर दिया है। वैसे तो किसी भी पुल को मानव द्वारा बनाया जाता है, पर यह डबल डेकर पुल प्रकृति ने खुद किया है।
इस पुल को पूरी दुनिया उमशियांग डबल डेकर पुल या फिर डबल डेकर रुट ब्रिज के नाम से जानती है। आपको बता दें कि इस डबल डेकर पूल का निर्माण एक पेड़ की रुट से हुआ है। जो एक बार में करीब 45 से 50 लोगों का वजन आसानी से उठा सकता है। यह डबल डेकर पुल लगभग 30 मीटर लम्बा है जो कि पेड़ के फिक्स जड़ों से बना हुआ है।
खारे पानी की एकमात्र झील

लोनार क्रेटर झील भारत ही नहीं पूरे दुनिया में खारे पानी की एक ही झील है जो महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में स्थित है। वैज्ञानिकों के अनुसार इस खारे पानी की झील का निर्माण आज से लगभग 52,000 साल पहले एक उल्कापिंड के पृथ्वी की सतह से टकराने के बाद हुआ। यह प्राकृतिक अजूबा (India Natural Wonders) आपको और कहीं नहीं मिलेगा। इसके साथ साथ इस झील के तीन तरफ मंदिर बनाएं गए हैं, जिसमें दो भगवान शिव के मंदिर हैं जबकि एक मंदिर भगवान श्री हरि विष्णु का है।
आप तीनों मंदिरों में गजब की नक्काशी और शानदार बनावट भी देख सकते हैं। आपको बता दें कि यह मंदिर द्रविड़ शैली में बनाये गए हैं और ये मंदिर दक्षिण भारत के प्राचीन मंदिरों में से एक हैं। हाल ही में यूनेस्को ने लोनार झील को विश्व धरोहर सूची में शामिल किया है। जिसके बाद से यहाँ अब आने वाले पर्यटकों की संख्या ज्यादा हो गई है।
भारत की भव्य घाटी

गंडिकोटा घाटी को भारत की भव्य घाटी के नाम से जाना जाता है। आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले में एक छोटा सा गांव गंडिकोटा है। यहां पर पेन्नेरू नदी के किनारे एक अद्भुत घाटी है जिसे पूरी दुनिया गंडिकोटा घाटी के नाम से जानती है। इस घाटी के बनावट की तुलना एरिजोना के ग्रांड कैन्यन से की जाती है जिससे लोग इसे भारत की भव्य घाटी भी कहते हैं।
एर्रामला पहाड़ियों के बीच से पेन्नेरू नदी के द्वारा बनाई गई इस बेहद ही खूबसूरत घाटी में संकरी दीवारें और खड़ी चट्टानें आने वाले पर्यटकों को खूब पसंद आती हैं। यहां आप थोड़ी दूर पर लगभग 40 फीट की एक भगवान बुद्ध की प्रतिमा भी देख सकती हैं। साथ ही आपको यहां 13वीं शताब्दी में बना लाल बलुआ पत्थर का किला देखने को मिलेगा। इस लाल किले की दीवार लगभग 5 मील लम्बी है। साथ ही किले के अंदर एक मंदिर और एक मस्जिद भी है।
देश की सबसे बड़ी गुफाएं

बोर्रा गुफाओं को भारत की सबसे बड़ी गुफा माना जाता है। देश के पूर्वी छोर पर स्थित यह गुफाएं अराकू घाटी विशाखापत्तनम जिला की अनंतगिरी पहाड़ियों पर हैं। इस प्राकृतिक अजूबे का निर्माण तब हुआ था जब यहां गुजरने वाली नदी का पानी चूना पत्थर के क्षेत्र से होकर गुजरने लगा था।
यह चूना यानि कि कैल्शियम कार्बोनेट फिर कैल्शियम बाइकार्बोनेट में बदल जाता है। जो इस बेहद ही अद्भुत गुफा का निर्माण करता है। जिसमें कास्टिक चूना पत्थर की रचना आपको देखने को मिल सकती है। एक बार आपको देखने से यही लगेगा की यह मानव निर्मित गुफा है पर यह सच नहीं है। यह गुफा लगभग 750 मीटर की ऊंची पहाड़ी पर बना हुआ है जिसकी गहराई लगभग 80 मीटर तक है। 80 मीटर गहरी होने के कारण इसे भारत की सबसे गहरी गुफा भी कहा जाता है।
चमोली में फूलों की घाटी

उत्तराखंड के चमोली जिले में सफेद चोटियों से घिरे पहाड़ों के बीच फूलों की घाटी प्राकृतिक रूप से जून से सितंबर तक अपने आप बन जाती हैं। रोज लाखों पर्यटक खींचने वाली यह जगह (Best Natural Wonders in India) सन 1931 में एक पर्वतारोही फ्रैंक एस स्मिथ ने खोजी थी। हालांकि मान्यताओं के अनुसार यह वही घाटी है जहां से हनुमान जी संजीवनी वटी लेकर लंका गए थे। आप यहां हिमालय के कई विहंगम दृश्य देख सकते हैं, इसके आसपास ढेर सारे झरने हैं साथ ही कई सारे ऐसे पेड़ है जो दुनियाभर में आपको कहीं और नहीं मिलेंगे।
कर्नाटक की याना गुफाएं

याना गुफाएं कर्नाटक के उत्तरी शहर गोकर्ण में पाई जाती हैं। यह स्थान धर्म केंद्र के रूप में ज्यादा प्रसिद्ध है। गुफा में घूमने के साथ साथ आप यहां कई सारे अजीब जानवर देख सकते हैं जो आपको केवल इसी क्षेत्र में दिखाई देंगे। यह क्षेत्र हिल स्टेशन के रूप में भी बेहद प्रसिद्ध है जहां आप ट्रैकिंग, धार्मिक यात्रा और वन्य जीवन देखने आ सकती हैं।
