प्राकृतिक सुन्दरता व ऐतिहासिकता का अद्भुत संगम हैं महाराष्ट्र के ये स्थल: Maharashtra Historical Places
Maharashtra Historical Places

महाराष्ट्र की ख़ास बात

प्राचीन काल से मध्यकाल के दौरान इस जगह पर कई फोर्ट, महल, गुफा और पैलेस आदि के निर्माण हुए जो आज एक प्रसिद्ध स्मारक के रूप में जाने जाते हैं।

Maharashtra Historical Places: भारत हमेशा से ही विविधताओं का देश रहा है। इस जगह पर देखने और घूमने के लिए काफी कुछ है। प्राचीन काल से मध्यकाल के दौरान इस जगह पर कई फोर्ट, महल, गुफा और पैलेस आदि के निर्माण हुए जो आज एक प्रसिद्ध स्मारक के रूप में जाने जाते हैं। यह वर्तमान में अपनी, बनावट, वास्तुकला की वजह से एक बेहतरीन ऐतिहासिक स्थल के तौर पर जाने जाते हैं। महाराष्ट्र में कई ऐसे स्मारक हैं जो अपनी प्राकृतिक सुन्दरता और ऐतिहासिक महत्व के लिए जाने जाते हैं। कहने का मतलब यह कि यह जगहें इतिहास ही नहीं बल्कि भौगोलिक रूप से भी काफ़ी समृद्ध हैं और एक पर्यटन स्थल के तौर पर किसी का भी मन मोह सकती हैं। इस लेख के माध्यम से आज हम आपको महाराष्ट्र की कुछ ऐसी ही बेहतरीन जगहों पर लेकर जाने वाले हैं।  

Also read: महाराष्ट्र के इन प्रसिद्ध 5 गणेश मंदिर में दर्शन करने से होती है सारी मनोकामनाएं पूरी, जानें रोचक बातें: Famous Ganesh Temple

Maharashtra Historical Places
Jaigarh Fort

जयगढ़ फोर्ट महाराष्ट्र के प्रमुख पर्यटन स्थलों में गिना जाता है। 16वीं शताब्दी में बनाए गए इस क़िले को कुछ लोग विक्ट्री ऑफ़ फोर्ट और विजय का किला के नाम से भी जानते है। इस फोर्ट का निर्माण बीजापुर सल्तनत द्वारा किया गया था। वर्तमान में यह क़िला अपने इतिहास, वास्तुकला और आसपास मौजूद ख़ूबसूरत प्राकृतिक वातावरण के लिए जाना जाता है। इस जगह पर आपको ज़रूर जाना चाहिए। इस क़िले के साथ साथ आसपास की ख़ूबसूरती को भी देखा और एक्सप्लोर करना चाहिए। 

Gateway of India
Gateway of India

गेटवे ऑफ़ इंडिया के बारे में भला कौन नहीं जानता है। मुंबई में स्थित यह एक ऐसा पर्यटन स्थल हैं जहां पर हर कोई जाना चाहता है। इस स्मारक को देखने के लिए देश के कोने कोने से लोग आते हैं। इस जगह पर आकर फोटोग्राफी करते हैं। इस जगह का अपना एक बहुत ही समृद्ध इतिहास रहा है। इस स्मारक को 20 वीं शताब्दी में बनाया गया था। कुछ लोग तो गेटवे ऑफ इंडिया को मुंबई का ताजमहल कहते है।

Sinhagad Fort
Sinhagad Fort

सिंहगढ़ किला महाराष्ट्र के पुणे में स्थित है। इस जगह को एक बहुत ही ख़ूबसूरत स्मारक और पर्यटन स्थल के तौर पर जाना जाता है। इस क़िले का इतिहास 1670 में हुई सिंहगढ़ की लड़ाई से जुड़ा हुआ है इसी वजह से इस क़िले का नाम भी सिंहगढ़ किला है। यह क़िला काफ़ी प्राचीन क़िला है और उस समय के दौरान इसका ऐतिहासिक और रणनीतिक रूप से बहुत ही महत्व था। यह क़िला अपने समय की कई घटनाओं का गवाह रहा है जो लोगों आज भी अतीत की याद दिलाता हुआ प्रतीत होता है। 

Ajanta Caves
Ajanta Caves

अजंता की गुफाएं सिर्फ महाराष्ट्र ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक बेहतरीन ऐतिहासिक जगह है। यह गुफाएं  अपने एतिहासिक महत्व और बनावट के लिए जानी जाती हैं। इस जगह पर लोग इस जगह के इतिहास और भौगोलिक स्थिति को देखने और समझने के लिए आते हैं और इन में बनी मूर्तियों को देखकर आश्चर्यचकित हो जाते हैं। ऐसा बताया जाता है इनका निर्माण दूसरी शताब्दी के आसपास हुआ होगा। इस जगह को देखकर इस बात का सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है कि उस समय कला की दृष्टि से हमारा देश कितना समृद्ध था। 

Shaniwar Wada
Shaniwar Wada

महाराष्ट्र में मौजूद शनिवार वाड़ा महाराष्ट्र के प्रमुख पर्यटन स्थलों में गिना जाता है। यह महाराष्ट्र ही नहीं बल्कि हामर देश का एक प्रमुख ऐतिहासिक स्थल है। यही वजह है कि 18वीं शताब्दी में बाजीराव प्रथम द्वारा बनवाये गए इस किले को देखने के लिए देश के कोने कोने से सैलानी आते हैं। इस जगह के आसपास की ख़ूबसूरती और इस स्मारक की बनावट को देखकर ख़ुश हो जाते हैं। इस क़िले के आसपास का वातावरण बहुत ही सुंदर है। जिसे आप देख सकते हैं, जहां पर कुछ समय आप शांति और सकून के साथ बिता सकते हैं। 

Raigarh Fort
Raigarh Fort

रायगढ़ फोर्ट को भी महाराष्ट्र के प्रमुख पर्यटन स्थलों में गिना जाता है। यह फ़ोर्ट समुद्र तल से काफ़ी ऊँचाई पर स्थित है। जिसकी वजह से इस जगह का मौसम बहुत ही अच्छा होता है। इस जगह से आसपास के नज़ारे बहुत ही ख़ूबसूरत होते हैं। यह एक बहुत ही सुंदर ऐतिहासिक किला है। यह फोर्ट माराठों के गर्व के प्रतीक के रूप में भी जाना जाता है। यह उनकी बहादुरी और विजय गाथा की याद दिलाता है।

Kanheri Caves
Kanheri Caves

मुंबई के बोरीवली में मौजूद कन्हेरी गुफाएं देश की सबसे प्रमुख गुफ़ाओं में आती है। यह गुफाएं बहुत ही प्राचीन हैं जिसकी वजह से वर्षों से लोगों की उत्सुकता का विषय रही हैं और लोग इनको आकर देखना और एक्सप्लोर करना पसंद करते हैं। इन गुफाओं का निर्माण पत्थरों को काटकर किया है। इनकी बनावट बहुत ही ख़ूबसूरत है। यह सभी गुफाएं संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान में मौजूद है। इस जगह पर यदि आप आते हैं तो आप कन्हेरी गुफाएं देखने के साथ संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान भी देख सकेंगे। 

Aga Khan Palace
Aga Khan Palace

आगा खान पैलेस महाराष्ट्र के प्रमुख पर्यटन स्थलों में गिना जाता है। यह देश का एक प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल के तौर पर भी जाना जाता है। आगा खान पैलेस का निर्माण लगभग 300 साल पुराना है। इसका निर्माण 1892 के आसपास का बताया जाता है। इसके बनाने का श्रेय सुल्तान मोहम्मद शाह आगा खान-3 को जाता है। देश की आज़ादी के समय हुए कई निर्णायक क्षणों के लिए भी इस पैलेस को याद किया जाता है।

Daulatabad Fort
Daulatabad Fort

दौलताबाद किला महाराष्ट्र ही नहीं बल्कि हमारे देश भारत का एक बहुत ही बड़ा ऐतिहासिक स्मारक है। यह हमारे देश की कई महत्वपूर्ण घटनाओं का गवाह रहा है। जिसकी वजह से इस जगह का महत्व बहुत ही ज़्यादा बढ़ जाता है। यह क़िला औरंगाबाद शहर से लगभग 15 किमी की दूरी पर स्थित है। यह ऐतिहासिक और प्राचीन किला 1187 में यादव वंश के द्वारा बनाया गया था। इस किले को महाराष्ट्र के सात अजूबों में शुमार किया जाता है।

Bibi Ka Maqbara
Bibi Ka Maqbara

बीबी का मकबरा महाराष्ट्र का एक बहुत ही प्रमुख पर्यटन स्थल है। इस जगह को कई लोग तो आगरा में स्थित ताजमहल के समकश बताते हैं लेकिन यह अपने आपमें ही बहुत अलहदा है। बीबी का मकबरा भी औरंगाबाद में ही मौजूद है और मुग़ल साम्राज्य के सबसे ख़ास ऐतिहासिक स्मारकों में से एक है। इस जगह पर आकर आप मुग़ल वास्तुकला को देख और समझ सकते हैं। इस जगह पर आकर आप प्रकृति के भरपूर नज़ारे ले सकते हैं। 

संजय शेफर्ड एक लेखक और घुमक्कड़ हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में हुआ। पढ़ाई-लिखाई दिल्ली और मुंबई में हुई। 2016 से परस्पर घूम और लिख रहे हैं। वर्तमान में स्वतंत्र रूप से लेखन एवं टोयटा, महेन्द्रा एडवेंचर और पर्यटन मंत्रालय...