अप्रैल महीने में इन हसीन वादियों को करें एक्सप्लोर: April Travel
April Travel Destinaion

अप्रैल में कहां कहां घूम सकते हैं।

अप्रैल माह की भीषण गर्मी से बचने के लिए आप भारत के कई ऐसे राज्यों को एक्सप्लोर कर सकते हैं, जहां पर कम गर्मी होती है। आइए जानते हैं कुछ खूबसूरत जगहों की लिस्ट-

April Travel: अप्रैल का महीने में काफी गर्मी होती है। साथ ही कुछ बच्चों की इस माह में छुट्टियां शुरू हो जाती हैं। ऐसे में आप बिना की झिझक के घूमने का प्लान कर सकते हैं। इससे आपको अप्रैल के माह में चिलचिलाती गर्मी से छुटकारा मिल सकेगा। साथ ही आप अपने बच्चों और पार्टनर के साथ खूबसूरत वादियों को एक्सप्लोर कर सकेगें। आज हम आपको कुछ ऐसे खास जगहों की लिस्ट बताने जा रहे हैं, जहां पर अप्रैल माह का नजारा बेहद ही सुहावना होता है। आइए जानते हैं अप्रैल माह में एक्सप्लोर करने वाली कुछ खूबसूरत और प्यारी वादियों की लिस्ट-

यह भी देखे-शॉर्ट एंड स्वीट ट्रिप कर रही हैं प्लान तो ऋषिकेश के पास हैं ये शानदार ऑफबीट डेस्टिनेशन: Rishikesh Tourism

April Travel: मिनी मालदीव

April Travel
April Travel-Mini Maldives

अगर आप उत्तराखंड में नैनीताल, ऋषिकेश, रानीखेत, मसूरी जैसे जगहों पर घूम चुके हैं और यहां के भीड़भाड़ में जाना नहीं चाहते हैं, तो मिनी मालदीव को एक्सप्लोर करें। यह उत्तराखंड का एक थोड़ा सा खूबसूरत इलाका है। यह टिहरी बांध में स्थित है, जिसे भारत में मिनी मालदीव के नाम से भी जाना जाता है। इस खूबसूरत जगह पर आप बोटिंग का लुत्फ उठा सकते हैं।

बरमाना

Baramana
April Travel-Baramana

बरमाना हिमाचल प्रदेश में स्थित है। हिमाचल प्रदेश भारत का एक ऐसा राज्य है, जहां पर कई देशी और विदेशी लोग घूमने का प्लान करते हैं। अगर आप यहां पर शिमला और मनाली जैसी जगहों को घूमकर बोर हो गए हैं, तो एक बार बरमाना का प्लान कीजिए। अप्रैल के महीने में यहां आपको काफी कम भीड़-भाड़ नजर आएगी, क्योंकि अधिकतर लोग मनाली और शिमला जैसे जगहों का ट्रिप प्लान करते हैं। अप्रैल माह में यहां का मौसम सर्द भरा रहता है। यहां आपको कई खूबसूरत जगहों को एप्सप्लोर करने का मौका मिल जाएगा।

खिर्सू

Khirsu
Khirsu Destination

उत्तराखंड एक ऐसा राज्य है, जहां पर घूमने के लिए कई जगहे हैं। इन जगहों में एक है सिर्खू। अप्रैल माह में आप इस प्यारे और खूबसूरत से जगह को एक्सप्लोर कर सकते हैं। खिर्सू समुद्र तल से लगभग 2 हजार मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यहां हर साल हजारों सैनानी घूलने के लिए आते हैं। यह गर्मियों के सीजन में बेस्ट हनीमून डेस्टीनेशन है। साथ ही आप अपने बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ इन खूबसूरत वादियों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां आपको घने जंगल, ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और देवदार के पेड़ की खूबसूरती देखने को मिल सकती है।

विलियमनगर

Williamnagar Place
Williamnagar

हिमाचल और उत्तराखंड के अलावा भारत के पूर्वी भारत में भी कई ऐसी जगह हैं, जहां आप अप्रैल माह में घूमने की सोच सकते हैं। इन खूबसूरत जगहों पर जाने के बाद आपको वापस आने का मन नहीं करेगा। इन जगहों में है, मेघालय में मौजूद विलियमनगर। इसकी खूबसूरत को देखकर आप काफी हैरान हो जाएंगे। अप्रैल माह की भीषण गर्मी में यहां का नजारा काफी खूबसूरत और सुहावना होता है। यहां चारों ओर दर्द हवाओं होती हैं। साथ ही आप यहां कई एडवेंचर एक्टिविटीज भी कर सकते हैं।

अप्रैल माह की भीषण गर्मी से बचने के लिए आप भारत के इन खूबसूरत जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। अगर आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया, तो अपने दोस्तों के साथ इसे जरूर शेयर करें। ताकि वे भी गर्मी में इन खूबसूरत जगहों को लेकर ट्रिप प्लान कर सकें।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...