Overview:
वैज्ञानिकों ने खुश रहने का एक ऐसा फार्मूला खोज निकाला है, जो आपके हर दिन को बेहतरीन बना देगा। चलिए जानते हैं इस अनोखी स्टडी के बारे में।
How to become Happy in Life: हर इंसान हमेशा खुश रहना चाहता है। लेकिन अक्सर ऐसा मुमकिन नहीं होता। कभी दिल साथ नहीं देता तो कभी दिमाग। लेकिन अब साइंस ने खुश रहने का सीक्रेट बता दिया है। जी हां, वैज्ञानिकों ने खुश रहने का एक ऐसा फार्मूला खोज निकाला है, जो आपके हर दिन को बेहतरीन बना देगा। चलिए जानते हैं इस अनोखी स्टडी के बारे में।
ये है खुशी का सीक्रेट

कनाडा के वैज्ञानिकों ने वो कर दिखाया है, जिसकी जरूरत आज हर किसी को है। ये है खुश रहने का फार्मूला दुनिया को बताना। ब्रिटिश कोलंबिया यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं का कहना है कि खुशी काफी हद तक इस बात पर निर्भर करती है कि आप अपने दिनभर का समय कैसे बिताते हैं। सही और संतुलित दिन बिताना आपको अंदर से खुश करता है। इससे आपको संतुष्टि मिलती है।
ऐसे बिताएं अपना समय
वैज्ञानिकों ने बताया कि जो लोग अपने दिन को संतुलित तरीके से बिताते हैं, वे ज्यादा खुश और संतुष्ट रहते हैं। इसमें सबसे जरूरी है स्क्रीन टाइम पर लिमिट लगाना। क्योंकि लोग आराम करने के लिए घंटों स्क्रीन स्क्रॉल करते हैं। लेकिन इसका असर बिलकुल विपरीत होता है। इसलिए एक आदर्श दिन को ऐसे घंटों में बांटा जाना चाहिए।
– परिवार के साथ : 6 घंटे
– दोस्तों के साथ : 2 घंटे
– सामाजिक कार्य : 1.5 घंटे
– एक्सरसाइज : 2 घंटे
– खाना-पीना : 1 घंटे
– दफ्तर या काम: 6 घंटे
– ट्रेवल टाइम : 15 मिनट से कम
– डिजिटल स्क्रीन : 1 घंटा
एआई के उपयोग से किया शोध
इस स्टडी में शोधकर्ताओं ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई का भी उपयोग किया है। सामाजिक मनोवैज्ञानिक डुनिगन फोक के नेतृत्व में हुए इस शोध में साल 2013 और 2021 में अमेरिकियों के समय बिताने को लेकर डेटा विश्लेषण किया गया। एआई की मदद से शोधकर्ताओं ने जाना किया कैसे लोग अपने दिन के हर घंटे को बिताते हैं और कौन सी गतिविधियां उनके समय को ‘बेहतर’ बनाती हैं।
समझदारी से बिताएं अपना दिन
स्टडी में सामने आया कि कोई गतिविधि आपको अच्छी लगती है, इसका यह मतलब बिलकुल नहीं है कि आप सारे दिन उसी को करें। क्योंकि पसंद की एक्टिविटी सारे समय करना तनाव का कारण भी बन सकती है। अगर आप सोशल वर्क करना पसंद हैं तो उसे सिर्फ डेढ़ से दो घंटे ही करें। इससे ज्यादा सोशल वर्क करना आपको खुशी नहीं दे पाएगा। बाकी बचे हुए समय को आप दूसरी गतिविधियों में लगाएं। इससे लाइफ में एक बैलेंस बनेगा। जिससे अपने आप खुशी मिलेगी।
दोस्तों के आगे फेल है लॉजिक
शोधकर्ताओं ने माना कि दिन को सही तरीके से बांटकर बिताना अच्छा है। लेकिन जब बात सच्चे दोस्तों की आती है तो शोध भी पीछे रह जाते हैं। शोध के अनुसार सच्चे दोस्तों के साथ आप कितना भी समय बिताते हैं, वो आपको खुशी ही देते हैं। यानी यह खुश होने का एक शानदार तरीका है। इसी के साथ परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताना भी आपको संतुष्टि का एहसास करवाता है।
वर्क बैलेंस भी है जरूरी
इस स्टडी के अनुसार जो लोग ऑफिस वर्क में करीब छह घंटे का समय बिताते हैं, उनका दिन ज्यादा बेहतर होता है। जैसे जैसे ड्यूटी के घंटे बढ़ते हैं, वैसे-वैसे खुशी भी अपने आप कम होने लगती है। वहीं घर हमेशा दफ्तर के इतने पास होना चाहिए कि आप 15 मिनट से कम समय में पहुंच जाएं। शोध के अनुसार ज्यादा ट्रेवल टाइम और ट्रेफिक लोगों को चिड़चिड़ा बना देता है। इससे उनकी खुशी प्रभावित होती है।
