Dining Decor Tips

Summary: गेस्ट्स भी हो जाएंगे इम्प्रेस इस सजावट से

जब घर में मेहमानों को आना होता है तो हम सबसे पहले डाइनिंग एरिया को डेकोरेट करने लगते हैं। ज्यादात्तर घरों में डाइनिंग एरिया बहुत छोटा सा होता है। ऐसे में यहां किसी तरह का डेकोरेशन करना लोगों को फिजूलखर्ची लगता है। आप अपने डाइनिंग एरिया में थोड़े से बदलाव के साथ पूरे घर के इंटीरियर में चार चांद लगा सकते हैं।

Dining Decor Tips: जब घर में मेहमानों को आना होता है तो हम सबसे पहले डाइनिंग एरिया को डेकोरेट करने लगते हैं। ज्यादात्तर घरों में डाइनिंग एरिया बहुत छोटा सा होता है। ऐसे में यहां किसी तरह का डेकोरेशन करना लोगों को फिजूलखर्ची लगता है। आप अपने डाइनिंग एरिया में थोड़े से बदलाव के साथ पूरे घर के इंटीरियर में चार चांद लगा सकते हैं। तो चलिए आज डाइनिंग एरिया को डेकोरेट करने के कुछ बेहतरीन आइडियाज आपको बताते हैं।

झूमर घर को एलीगेंट लुक देने का काम करता है। ऐसे में डाइनिंग एरिया में इस डेकोरेशन पीस का शामिल करना एक बेहतरीन विचार होता है। यदि हो सके तो डाइनिंग टेबल के ठीक ऊपर झूमर को लगाएं हैं। रूम डाइनिंग एरिया की रौनक बढ़ जाती है।

आपके घर के पूरानी दीवारों को वॉलपेपर नया लुक देना का काम करते हैं। ऐसे में डाइनिंग रूम की दीवारों पर वॉलपेपर लगाना आपके घर को शानदार लुक दे सकता है। सबसे अच्छी बात तो यह है कि इसमें पैसा भी ज्यादा खर्च नहीं होते हैं।

Dining Decor Tips
Lay carpet

छोटा-सा घर भी कारपेट से आलीशान लगने लगता है। ऐसे में इसे घर के इंटीरियर में शामिल करने का सबसे अच्छा तरीका है, कि इसे डाइनिंग एरिया में रखा जाए। ध्यान रखें कि हमेशा कारपेट का साइज डाइनिंग टेबल से बड़ा होना चाहिए।

अक्सर लोग अपने डाइनिंग टेबल पर नॉर्मल सा चम्मच होल्डर या आचार नमक की शिशियां रखते हैं, लेकिन यदि आपको अपने डाइनिंग एरिया को एक बेहतरीन लुक देना है। तो डाइनिंग टेबल के सेंटर में कोई विशेष प्रकार का डेकोरेशन पीस रखें। यहां आप गुलदस्ता भी रख सकते हैं।

Put a mirror
Put a mirror

इंटीरियर डिजाइन के लिए दुनिया में मिरर डेकोरेशन का एक अहम हिस्सा बन गया है। इसे गलियारे से लेकर आप अपने डाइनिंग रूम तक में लगा सकते हैं। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि कम पैसे में आप अपने घर इसकी मदद से लग्जरी लुक दे सकते हैं। खासतौर पर उस समय जब आप डाइनिंग एरिया के दिवारों पर किसी तरह कोई डेकोरेशन या वॉल आर्ट नहीं कराते हैं।

अगर आपके घर में डाइनिंग एरिया खिड़की के करीब है तो ऐसे में आप अपनी विंडो ट्रीटमेंट के जरिए भी डाइनिंग एरिया के लुक को बदल सकते हैं। कोशिश करें कि आप खिड़की पर कलरफुल परदे हैंग करें। आप इसमें डिफरेंट प्रिंट व पैटर्न को चुनें। साथ ही खिड़की के कॉर्नर पर कुछ ब्यूटीफुल पॉट्स भी रखे जा सकते हैं।

Focus on the tablecloth too
Focus on the tablecloth too

डाइनिंग एरिया को डेकोरेट करने के लिए आपको बहुत बड़े-बड़े चेंजेस करने की जरूरत नहीं है। बल्कि कभी-कभी छोटी सी डिटेलिंग भी आपके डाइनिंग एरिया के लुक को पूरी तरह बदल देती है। मसलन, आप डाइनिंग टेबल पर टेबलक्लॉथ तो बिछाएंगे। लेकिन अगर आप अपने डाइनिंग एरिया को एक डिफरेंट लुक देना चाहते हैं तो ऐसे में बोल्ड स्टेटमेंट लिनेन के टेबलक्लॉथ को टेबल पर बिछाएं।

यह भी एक बहुत अच्छा तरीका है डाइनिंग एरिया को डेकोरेट करने का। इसके लिए आप डाइनिंग एरिया की साइड वाली वॉल पर कई बोटेनिकल इंस्पायर्ड प्रिंट्स के फ्रेम एक सलीके से लगा सकते हैं। यह आपके डाइनिंग एरिया को बेहद ही एलीगेंट लुक देगा।

मेरा नाम नमिता दीक्षित है। मैं एक पत्रकार हूँ और मुझे कंटेंट राइटिंग में 3 साल का अनुभव है। मुझे एंकरिंग का भी कुछ अनुभव है। वैसे तो मैं हर विषय पर कंटेंट लिख सकती हूँ लेकिन मुझे बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल के बारे में लिखना ज़्यादा पसंद...