घर से बाहर निकले तो समझ आता है कि एलर्जी की समस्या बढ़ सकती है क्योंकि धूल, प्रदूषण हावी हो सकता है लेकिन घर में भी एलर्जी ट्रिगर होने लगे तो जीना मुश्किल हो सकता है। घर पर रहते हुए भी एलर्जिक अस्थमा या हे फीवर के लक्षणों का अनुभव बहुत असामान्य नहीं है और अगर आप सोचते हैं कि यह मौसम विशेष से संबंध रखता है तो ऐसा नहीं है। यह साल के किसी भी समय आप पर हमला कर सकते हैं। हालांकि जब बाहरी की दुनिया के संपर्क में आते हैं तो बहुत कुछ नहीं कर सकते हैं, फिर भी कुछ ऐसे कदम हैं जिन्हें आप घर में रहते हुए एलर्जी को कम करने के लिए अपना सकते हैं। आपको सुनिश्चित करना होगा कि घर में ऐसा कुछ न हो जो आप में एलर्जिक रिएक्शन को ट्रिगर कर सकता है। इन घर को एलर्जी से मुक्त करने के लिए इन बातों का विशेष ख्याल रखें।

पेट्स को बेडरुम में न लाएं

याद रखें कि बेडरूम आपके परिवार के हर सदस्य के लिए आराम करने की जगह है। अगर परिवार में किसी को पालतू जानवरों से एलर्जी है, तो अपने पालतू जानवरों को बेडरूम से दूर रखें। अपने पालतू जानवरों के लिए एक अलग कमरे में सोने की व्यवस्था करें। जानवरों के फर में पराग, धूल के कण और दूसरे एलर्जन भी भर जाते हैं, जिस से एलर्जी और गंभीररूप धारण कर लेती है। सप्ताह में एक बार उन्हें अपने फर से एलर्जन्स को दूर करने के लिए नहलाएं।

फर्नीचर के चयन पर ध्यान दें

क्या आप जब भी सोफे पर बैठते हैं तो असुविधा का अनुभव करते हैं? यह गद्देदार होने के कारण या फर्नीचर में गंदगी के कारण हो सकता है। आप गद्देदार सोफे और कुर्सियों को लेदर, लकड़ी, मेटल या प्लास्टिक से बने फर्नीचर से बदल सकते हैं। ये साफ करने में आसान होते हैं और एलर्जी को दूर भी रखते हैं।

फ्रिज को साफ रखना

किचन को एलर्जी से मुक्त और स्वच्छ रखने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। फफूंदी से बचने के लिए फ्रिज में अत्यधिक नमी को दूर करने की कोशिश करें। फफूंदी लगे या एक्सपायर हो चुके फूड्स को फेंक दें। नियमित रूप से खाली करने और टपकने वाले पैन को साफ करना न भूलें और दरवाजों के आस-पास फफूंदी लगी रबर सील को साफ करें या बदल दें।

बाथरूम में वेंटिलेशन हो

कोई भी बदबूदार और फफूंद से भरा बाथरूम पसंद नहीं करता। अपने बाथरूम को साफ-सुथरा रखने और फफूंद बढ़ने से रोकने के लिए सुनिश्चित करें कि आपके बाथरूम में बहुत अधिक धूप आती ​​है, उचित वेंटिलेशन हो और एक एग्जॉस्ट फैन हो। अपने बाथरूमों को नमी से मुक्त रखें और एलर्जी से सुरक्षित रहें।

नो स्मोकिंग

धूम्रपान स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है। इसलिए यह सुनिश्चित करें कि आपका घर साल भर नो-स्मोकिंग जोन बना रहे। धूम्रपान हवा में कणों को पैदा करने वाली एलर्जी को छोड़ता है और इसके प्रति अतिसंवेदनशील लोगों के लिए एलर्जी के अटैक को ट्रिगर करता है। एक धूम्रपान रहित घर भी एक स्वस्थ घर है।

यह भी पढ़ें :

रूफटॉप गार्डन बनाने की प्लानिंग है तो इन 8 टिप्स को जरूर फॉलो करें

ब्रेकफास्ट मेनू में लाइए थोड़ा बदलाव, बनाइए 5 साउथ इंडियन रेसिपी