इन अजीबों गरीब चीजों से भी हो सकती है आपको एलर्जी: Causes of Allergy
Causes of Allergy

Causes of Allergy: कई बार ऐसा होता है की कुछ चीजों के पास जा कर ही हमें एलर्जिक रिएक्शन होने लगते हैं और हमें पता भी नहीं होता है की उन चीजों से हमें एलर्जी है। कुछ लोगों को तो बहुत बेसिक चीजों से भी एलर्जी हो सकती है जिनके बारे में वह कभी सोच भी नहीं सकते हैं। आप को खुद को एलर्जी के लक्षणों से बचाने के लिए यह जानना होगा की आप किस चीज से एलर्जिक है ताकि आप भविष्य में उन चीजों से बच कर रह सकें। आइए जानते हैं कुछ ऐसी अजीबों गरीब चीजों के बारे में जिनसे आप को एलर्जी हो सकती है।

किस करना : यह सुन कर आप को हैरानी हो सकती है लेकिन किस करने से भी कुछ लोगों को दूसरे व्यक्ति के मुंह के सेलाइवा की वजह से एलर्जिक रिएक्शन हो सकता है। अगर आप छोटे बच्चों को किस करते हैं तो उन्हें भी एलर्जी हो सकती है।

सूर्य की रोशनी : कुछ लोगों को बाहर धूप में निकलने के कुछ देर बाद ही स्किन पर लाल निशान और जलन होने लगती है और जैसे ही वह घर के अंदर आते हैं उनके निशान मिट जाते हैं। यह एक एलर्जी स्थिति हो सकती है जिसमें आप को स्किन पर निशान देखने को मिल सकते हैं।

सिक्कों से : कुछ लोगों को अगर सिक्के हाथ में लें, तब भी एलर्जी के रिएक्शन देखने को मिल सकते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि सिक्का जिस धातु से बनता है उससे आप को एलर्जी हो सकती है।

गुब्बारों से : कई बच्चों को गुब्बारों को छूने से भी एलर्जी होने लगती है। ऐसा गुब्बारे जिस मैटेरियल के बने होते हैं उसके कारण हो सकता है। यह एक रबर और खींचने वाला मैटेरियल होता है।

अपने ही पीरियड से : कुछ महिलाओं को ऑटो इम्यून प्रोजेस्ट्रोन डर्मेटाइटिस होता है। इसमें उन्हें अपने ही हार्मोन से एलर्जी हो सकती है। आप को पीरियड्स आने के समय पर बॉडी रैश जैसे कई लक्षण देखने को मिल सकते हैं।

Also read: बदलते मौसम की एलर्जी

मेरा नाम सुनेना है और मैं बीते पाँच वर्षों से हिंदी कंटेंट लेखन के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विशेष रूप से महिला स्वास्थ्य, मानसिक सेहत, पारिवारिक रिश्ते, बच्चों की परवरिश और सामाजिक चेतना से जुड़े विषयों पर काम किया है। वर्तमान में मैं...