vस्प्राउट्स क्याघर पर स्प्राउट्स उगाने का सही तरीका क्या है? : Sprouts होते हैं, स्प्राउट के प्रकार कौन कौन से हैं, सब्जियों के बीज से स्प्राउट्स कैसे उगाएं तथा इसके फ़ायदे कौन कौन से हैं।
स्प्राउट्स क्या होते हैं, स्प्राउट के प्रकार कौन कौन से हैं, सब्जियों के बीज से स्प्राउट्स कैसे उगाएं तथा इसके फ़ायदे कौन कौन से हैं।
Grow Sprouts at Home: स्प्राउट्स को आप अपने घर पर किसी भी मौसम में उगा सकते और इसका उपयोग सुबह के नाश्ते में कर सकते हैं। यह सभी तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होती है, साथ ही साथ इनमें विटामिंस, माइक्रो न्यूट्रिएंट्स, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट जैसे गुण भी भरपूर होते हैं। स्प्राउट्स को किसी भी समय अपने घर पर उगा सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह कि इन्हें उगाने के लिए मिट्टी, गमले और किसी प्रकार की खाद की भी आवश्यकता नहीं होती है। स्प्राउट्स को आप गीले कपड़े, टिशु पेपर या ग्लास के जार में भी उगा सकते हैं। इस लेख के माध्यम से घर पर स्प्राउट्स उगाने से जुड़ी आपको सारी जानकारी मिलेगी। इस लेख के माध्यम से आप जान पाएंगे कि स्प्राउट्स क्या होते हैं, स्प्राउट के प्रकार कौन कौन से हैं, सब्जियों के बीज से स्प्राउट्स कैसे उगाएं तथा इसके फ़ायदे कौन कौन से हैं।
Also read : मोरपंखी का पौधा लगाने के आसान टिप्स: Morpankhi Plant
स्प्राउट्स क्या होते हैं?

बीज के अंकुरण की सबसे पहली अवस्था को स्प्राउट्स कहा जाता है। इस प्रक्रिया में प्रत्येक बीज को उसकी ग्रोइंग कंडीशन के अनुकूल अंकुरित किया जाता है ताकि वह खाने के लिए उपयोग किया जा सके। यह काफ़ी पौष्टिक और स्वादिष्ट होता है। स्प्राउट्स में आमतौर पर प्रकाश संश्लेषण और क्लोरोफिल का उत्पादन नहीं हो पाता है, जिसकी वजह से इसका रंग हल्का पीला होता है। स्प्राउट्स की अगली अवस्था को माइक्रोग्रीन कहा जाता है, इनमें अंकुर होने के कुछ दिनों बाद छोटे छोटे पौधे तैयार हो जाते हैं जिनकी हार्वेस्टिंग की जाती है।
स्प्राउट्स के प्रकार

स्प्राउट्स सामान्यतौर पर हमारे हर भारतीय घरों में बनाए जाते हैं जिनका उपयोग हम सब सुबह के नाश्ते के साथ करते हैं। ऐसे में यदि आप भी अपने घर पर बीज से स्प्राउट्स बनाने के बारे में सोच रहे हैं तो इसके विभिन्न प्रकार के बारे में जानना बहुत ही आवश्यक है। यह हमारे यहाँ दाल, नट्स, सब्जियां, अनाज और फलियों के बीज से बनाये जाते हैं। इसके अलावा आप इन पौधों के बीज से भी स्प्राउट्स तैयार कर सकते हैं।
अनाज – अनाज से स्प्राउट्स करना बहुत ही आसान और पौष्टिक होता है। आप स्प्राउट्स तैयार करने के लिए जौ, मक्का, गेहूं, किनोवा और राई का उपयोग कर सकते हैं। कोई भी अनाज पौष्टिक होने के साथ साथ हमारे शरीर के लिए डाइट का काम करता है। यह स्वाद के साथ साथ हमें स्वस्थ भी बनाता है।
बीन्स – बीन्स हमारे शरीर के लिए काफ़ी अच्छे और पौष्टिक माने जाते हैं। यह हमें पोषण देते हैं और हमारे शरीर को स्वस्थ रखते हैं। इसलिए स्प्राउट्स के लिए आप मूंग, दाल, छोले, लोबिया और मटर ले सकते हैं। इन सबमें प्रोटीन की मात्रा बहुत ही अच्छी होती है।
सब्जियां – स्प्राउट्स के लिए आप सब्ज़ियाँ भी ले सकते हैं। यह सब्ज़ियाँ हमारे लिए कई तरह से उपयोगी और पोषण प्रदान करने वाली होती हैं। मूली, केल, मेथी, शलजम, गोभी, क्रेस, कैबेज, ब्रोकली, अरुगुला, कोल्हाबी, पाक चॉय जैसी सब्ज़ियाँ के बीज स्प्राउट्स के रूप में भरपूर उपयोग किए जाते हैं।
अन्य बीज – इन सबके अलावा भी कई अन्य तरह के बीज हैं जिनसे आप स्प्राउट्स ग्रो कर सकते हैं। तिल, सूरजमुखी और कद्दू के बीज के स्प्राउट्स लोगों के द्वारा ख़ूब पसंद किए जाते हैं। इन सबको एक बार आप भी आज़मा कर देखें तो आपको पता चलेगा कि यह कितने पौष्टिक हैं।
घर पर स्प्राउट्स कैसे उगाएं?

घर पर स्प्राउट्स बनाने के लिए सबसे पहले बीजों का चुनाव करें। इसके तहत आपको यह तय करना होगा कि किस तरह के बीज लें जो स्वादिष्ट होने के साथ- साथ पौष्टिक गुणों से भी भरपूर हो। एक बार बीज का चुनाव कर लेने के बाद इन बीजों को साफ़ पानी से भरे एक जार में रात भर के लिए भिगो दें। इस बाद का ध्यान रहे कि बीजों को अच्छी तरह डुबाने के लिए ज़्यादा पानी डालें। सुबह को भीगे हुए बीजों को पानी में अच्छी तरह धोकर छान लें। फिर इन बीजों को पेपर टॉवेल या गीले कपड़े में ढंककर रख दें और इसके बाद इसमें नमी बनाये रखने के लिए नियमित पानी का छिड़काव करते रहे। बीजों को अच्छी तरह से अंकुरित होने के लिए 10 से 21 डिग्री सेल्सियस का तापमान चाहिए होता है। इस तरह 2 से 3 दिन में आपके स्प्राउट्स तैयार हो जाएंगे। एक बार स्प्राउट्स तैयार हो जाने के बाद आप इन्हें सलाद, सेंडविच आदि के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं।
घर पर स्प्राउट्स उगाने के फायदे
घर पर स्प्राउट्स उगाने के कई फायदे हैं। यह एक तो पौष्टिक होता है, दूसरा खाने पीने के मामले काफ़ी स्वादिष्ट भी होता है। सबसे पहली बात यह कि स्प्राउट्स आसानी से हर कोई अपने घर पर ही उगा सकता है। इसके लिए ज़्यादा सोचने की ज़रूरत नहीं होती है। दूसरा यह हमारे स्वास्थ्य के लिए भी काफ़ी फायदेमंद और कई तरह के पोषक तत्वों और न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होती है।
बहुत सारे फल और सब्ज़ियों को उगाने के लिए आपको मिट्टी की ज़रूरत पड़ती है लेकिन इसके लिए आपको किसी भी तरह की मिट्टी की ज़रूरत नहीं पड़ती है। आप स्प्राउट्स को पॉट और पॉटिंग मिट्टी के बिना भी आसानी से टिशु पेपर, कपड़े या जार में ग्रो कर सकते हैं।
इससे भी अच्छी और ख़ूबसूरत बात यह कि आप इन्हें साल भर किसी भी समय उगा सकते हैं। इसके लिए किसी मौसम आदि का इंतज़ार नहीं करना पड़ता है। बस अच्छी ग्रोथ के लिए सही तापमान को रखना होता है। स्प्राउट्स को किसी प्रकार की धूप की भी ज़रूरत नहीं पड़ती है। आपके यहाँ यदि पर्याप्त जगह नहीं है तो भी आप एक छोटे से बर्तन में इस तरह के सुपर फ़ूड को ग्रो कर सकते हैं।
इन सब बातों से आपको समझ में आ गया होगा कि स्प्राउट्स तरह-तरह के बीज से उगने वाली एक तरह की सब्ज़ी है जो काफ़ी आसानी से उगाई जाने और पौष्टिक तत्वों से भरपूर होती है। यह नैचरल तरीक़े से बहुत ही सहज और सरल तरीक़े से उगाई और खाई जाती है। बस कुछ बीजों का चयन करें और ऊपर बताई गई सहज सी प्रक्रिया को ध्यान में रखकर इसे अपने घर पर ही बना लें।
