सर्दियों में पौधों में डाले ये खाद, हमेशा रहेंगे हरे भरे: Winter Gardening Tips
Winter Gardening Tips

सर्दियों में पौधों में डाले ये खाद, पौधे रहेंगे हरे भरे

आप पौधों में कुछ खास तरह की खाद का इस्तेमाल कर पौधों को हरा भरा और स्वस्थ रख सकते है।

Winter Gardening Tips: गर्मी के मौसम की तुलना में, सर्दी का मौसम पौधों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है। सर्दी में पौधों को सही मात्रा में पोषण प्रदान करना जरुरी है ताकि वो ठंड में कम तापमान में मौसम की मुश्किलों का आसानी से सामना कर सकें। क्योंकि कई बार बढ़ती ठंड और कोहरे के चलते कई पौधे मर जाते है। ऐसे में हम आपको बताएंगे कि आप पौधों में कुछ खास तरह की खाद का इस्तेमाल कर पौधों को हरा भरा और स्वस्थ रख सकते है।

Also read : हैंगिंग गार्डन के साथ निखारें अपनी गार्डनिंग स्किल्स

Winter Gardening Tips
Winter Gardening Tips-Compost

सर्दी के मौसम में पौधों के लिए सबसे सुरक्षित और प्रभावी खादों में से एक है कम्पोस्ट। यह घर के किचन से निकलने वाले कचरे जैसे फल सब्जियों के छिलके या फिर घास फूस, सूखी पत्तियों को सही तरीके से सड़ाने गलाने के बाद तैयार होती है। जैविक सामग्रियों से बनी ये खाद हर पौधों को सभी आवश्यक पोषण देता है।

Vermi compost
Vermi compost

यह खाद सभी प्रकार के पेड़-पौधों के लिए सबसे उपयुक्त है। फूल, फल वाले पौधों में ये खाद ज्यादा फायदेमंद होती है। ये कीटाणुमुक्त खाद है जो पौधों के लिए अधिक फायदेमंद है। वर्मी कम्पोस्ट में कीटाणुओं की कमी के कारण, यह पौधों को सुरक्षित रूप से पोषित करता है और सर्दी के मौसम में सही विकास को सुनिश्चित करता है।

Organic Fertilizer
Organic Fertilizer

सर्दी में पौधों को ऑर्गेनिक खाद्य पदार्थों से पोषित करना महत्वपूर्ण है। खाद्य पदार्थों में गाय के गोबर, नारियल की खाद, किचन वेस्ट से बनी खाद शैवल की खाद शामिल हो सकती है।

Sarso ki khali
Sarso ki khali

अगर सर्दियों में फल फूल वाले पौधें ग्रोथ नहीं कर रहे है या उन मे फल फूल नहीं आ रहे तो आप सरसों की खली यानि मस्टर्ड केक का इस्तेमाल कर सकते है। ये उर्वरक पौधों की ग्रोथ को बढ़ाता है। साथ ही कीड़ों और बीमारियों से पौधों को बचाता है। पौधों में इसका इस्तेमाल घोल बनाकर किया जाता है।

लकड़ी की खाद पौधे के लिए काफी बेहतर होती है। ये मिट्टी के पीएच स्तर को बढ़ा देती है। ये मिट्टी को पोषक तत्व प्रदान करती है। साथ ही पौधों की ग्रोथ को बढ़ाती है। इसका प्रयोग पौधों मे कम मात्रा में करना चाहिए।

पौधों की ग्रोथ के लिए एप्सम साल्ट सबसे अच्छा उर्वरक है। ये उर्वरक पौधों को घना बनाने में मदद करता है। तो अगर आपको अपने पौधों को हरा भरा और घना करना है तो ये उर्वरक काफी फायदेमंद है।

Neem Oil Cake
Neem Oil Cake

ये सबसे आसानी से मिलने वाली फर्टिलाइजर है। इससे मिट्टी में लगने वाले फंगस भी खत्म होता है। नीम खली को मिट्टी में पौधा लगाते वक्त लगाया जाता है। इससे पौधे बिना किसी रोग के बड़े होते है।

Potash
Potash

ये ओरंज रंग की खाद होती है जो पौधों की ग्रोथ को बढ़ाता है। अगर पौधा किसी वजह से ग्रोथ ना कर रहा हो या फिर किसी कारण से मर रहा हो तो उसमे यह खाद यूज करनी चाहिए।

सर्दी में पौधों को उचित पोषण प्रदान करने के लिए खाद को सही मात्रा में डालना महत्वपूर्ण है। इसके लिए अपने पौधों के हिसाब से खाद का प्रयोग करना चाहिए।