घर पर मिनटों में ऐसे तैयार करें मीठी बूंदी: Meethi Boondi Recipe
Meethi Boondi Recipe

घर पर मिनटों में ऐसे तैयार करें मीठी बूंदी: Meethi Boondi Recipe

अगर आपको लगता है की मीठी बूंदी बनाना बहुत ही मुश्किल का काम है, तो नीचे दी गई रेसिपी की मदद से आप बड़ी आसानी से मीठी बूंदी तैयार कर सकती है।

Meethi Boondi Recipe: बूंदी नाम सुनते ही भगवान हनुमान जी की याद आ जाता है, क्योंकि मंगलवार को हनुमान जी को मीठी बूंदी का प्रसाद चढ़ाया जाता है। वो खाने में सभी को टेस्टी लगता है। अब बूंदी को अलग- अलग जगहों पर अलग- अलग नाम से जानते है। कई जगह बूंदी को नुक्ती के नाम से जाना जाता है। खासतौरा पर राजस्थान और सिंध में बूंदी को नुक्ती के नाम से जानते है। वहीं नेपाल में बूंदी को बुनिया कहते है। इसे बेसन के घोल के ड्रॉपलेट्स को तेल में डिप फ्राई करके फिर इसे चीनी चाशनी में डुबाकर बनाया जाता है। कई लोग अक्सर शौक से बूंदी को बाजार से खरीदकर खाते है। लेकिन इसे आप घर पर काफी आसानी से बना सकते है। अगर आपको ऐसा लगता है की ये इसे बनाना बहुत ही मुश्किल का काम है, तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। आज हम आपको इसकी एकदम आसानी रेसिपी बनाते वाले है, जिसकी मदद से आप घर पर बड़ी आसानी से बूंदी बना सकेंगी। तो चलिए जानते है, बूंदी की रेसिपी के बारे में।

Also read : झटपट बनने वाली 5 मिठाइयों की रेसिपी: Quick Sweet Recipe

Meethi Boondi Recipe
Meethi Boondi

सामग्री

  • 2 कप बेसन
  • 2 कप तेल
  • चुटकीभर बेकिंग सोडा
  • पानी आवश्यकतानुसार
  • 2 चम्मच घी
  • 1 कप चीनी
  • 5 हरी इलायची
  • 3-4 बूंद फूड कलर
  • चुटकी भर नमक
  • 4- 5 केसर के धागे

बनाने का तरीका

  • मीठी और रसीली बूंदी बनाने के लिए सबसे पहले गैस पर एक बाउल में पानी गर्म करें।
  • पानी गर्म होने पर इसमें 2 कप चीनी डालकर एक चम्मच से मिक्स कर दें।
  • जब पानी उबलने लगे तो इसमें क्रश की हुई हरी इलायची और केसर के धागे डालकर मिला लें।
  • जब चीनी पानी में घुलना शुरू हो जाएं, तो गैस की आंच को धीमा कर दें।
  • कुछ देर के बाद चाशनी को चेक करें। चाशनी को ऊंगली पर लगाकर देखें, अगर एक तार बन रही हो, तो चाशनी तैयार है।
  • अब एक बाउल में बेसन को छन्नी से छान लें। फिर इसमें चुटकी भर नमक और बेकिंग सोडा मिलाएं।
  • इसके बाद पाउल में थोड़ा- थोड़ा करके पानी मिलाना शुरू करें।
  • बैटर की अच्छी कंसिस्टेंसी के लिए बेसन को 15 मिनट तक व्हिस्क करते रहें। ध्यान रहें घोल ना ज्यादा पतला और ना ही ज्यादा गाढ़ा होना चाहिए।
  • अब बैटर में 4- 5 बूंद फूड कलर मिक्स कर लें।
  • इसके बाद गैस पर एक कढ़ाई में तेल गर्म करें। तेल गर्म होने के बाद जाली वाला चम्मच कढ़ाई पर लगाएं और बैटर को उस चम्मच से तेल में गिराते जाएं।
  • जब बूंदी सुनहरी हो जाए, तो इसे चीनी की तैयार की हुई चाशनी में 15- 20 मिनट के लिए छोड़ दें। आपकी मीठी और रसीली बूंदी तैयार है।
  • आप इसे प्रसाद के रूप में भगवान को चढ़ा सकते है। साथ ही घर पर नमकीन भुजिया के साथ भी इस बूंदी को खा सकते है।