फेस्टिव सीज़न में घर पर ऐसे बनाएं बेसन के लड्डू
Recipe
निधि मिश्रा
सामग्री
1 कप बेसन, 1/2 कप गेहूं का आटा ,2 चम्मच खरबूजे का बीज, 1 कप चीनी, 1 कप खसखस, 1 कप घी, 1 कप कटे हुए बादाम और काजू।
स्टेप 1
बेसन के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में घी डालें और इसमें ड्राई फूट्स को भून लें।
स्टेप 2
भूने ड्रायफ्रूट्स को अलग रख दें। अब कढ़ाई में घी डालकर बेसन और आटा को अच्छी तरह से भूनें।
स्टेप 3
जब बेसन और आटा घी छोड़ने
लगें, तो इसे एक बर्तन में ठंडा
होने के लिए रख दें।
स्टेप 4
मिश्रण के ठंडा होने के बाद आप
इसमें ड्राई फूट्स और पीसी हुई
चीनी को मिला दें।
स्टेप 5
अब अपने हाथों में घी लगाकर
इस मिश्रण से गोल- गोल लड्डू
बनाना शुरू करें।
स्टेप 6
अब एक प्लेट में खसखस लें और
लड्डू में लगाकर मेहमानों
को सर्व करें।
टिप्स 1
लड्डू बनाने के लिए बेसन थोड़ा मोटा ही लें और लड्डू बनाने से पहले इसे छान जरूर लें।
टिप्स 2
बेसन में चीनी मिलाते समय गांठ
पड़ जाती है। इसलिए चीनी मिलाते समय बेसन को अच्छे से मिलाएं।
घर पर बनाएं ढाबा स्टाइल दाल तड़का
Recipe
निधि मिश्रा
Learn more