बारिश में घर को सीलन से बचाए रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स: Dampness on Walls
Dampness on Walls

बारिश के मौसम में घर को सीलन से बचाए रखने के लिए कर लें ये जरूरी तैयारियां : dampness on walls

आपके घर में नमी न हो और हमेशा घर में सफाई बनी रहे तो इसके लिए जरुरी है कि आप कुछ बातों का खास ध्यान रखें। तो चलिए जानते हैं कुछ महत्वपूर्ण जानकारी:

Dampness on Walls: बारिश का मौसम आ चुका है, और इसके साथ ही घर में आ सकती है सीलन और नमी। घर को सीलन से बचाना बहुत ही जरुरी है क्योंकि घर में सीलन और नमी का मतलब है घर में बीमारियों को इनवाईट करना। आपके घर में नमी न हो और हमेशा घर में सफाई बनी रहे तो इसके लिए जरुरी है कि आप कुछ बातों का खास ध्यान रखें। तो चलिए जानते हैं कुछ महत्वपूर्ण जानकारी:

Also read: इन आसान तरीकों से करें गैस स्टोव के लाइटर की सफाई

वेंटिलेशन का ध्यान रखें:

Dampness on Walls
ventilation

घर को नमी और सीलन से बचाना है तो इसके लिए जरुरी है कि आप घर में वेंटिलेशन का ध्यान रखें। जिसके लिए अपने घर की खिड़कियां और दरवाजे समय-समय पर खोलकर रखें, ताकि हवा घर के अन्दर आती रहे। इसके अलावा आप किचन और बाथरूम में एग्जॉस्ट फैन लगा लें जिससे नमी और सीलन न हो।

वाटरप्रूफिंग करवाएं:

water proofing
water proofing

यदि घर की दीवारों में पहले से सीलन है, तो तुरंत उनकी वाटरप्रूफिंग करवाएं। अगर आपके घर की छत या दीवारों से पानी टपकने या सीलन आने की समस्या है तो आपको तुरंत अपने घर की छत  और बाहरी दीवारों की वाटरप्रूफिंग करना चाहिए। ताकि पानी का रिसाव रोका जा सके। सही समय पर वाटरप्रूफिंग करवाने से आपके घर सीलन की समस्या नहीं होगी जिससे आप नमी से होने वाली दिक्कतों से दूर रहेंगे।

फर्नीचर और कपड़ों का रखें ध्यान:

furniture and clothes cleaning
furniture and clothes cleaning

अगर आपके घर में सोफा लगा है तो आपको उसको दीवार से थोड़ा दूर कर देना चाहिए ताकि इससे दीवार के पीछे हवा आती रहे और नमी और सीलन न आये। इसके साथ ही अलमारी में रखे कपड़ों को बाहर निकाल कर धुप दिखाते रहें ताकि कपड़ों में नमी न हो। कपड़ों को नैफथलीन बॉल्स और सिलिका जेल पैकेट में रखें ताकि कपड़े नमी से बचे रहें।

पेंट और टाइल्स का करें उपयोग:

antifungal tiles
antifungal tiles

घर के अंदरूनी हिस्सों को मॉइस्चर-रेसिस्टेंट पेंट से पेंट करवाएं, जिससे नमी और सीलन नहीं आती। इसके साथ ही बाथरूम और किचन में एंटी-फंगल टाइल्स लगवाएं, जिससे सीलन और फंगस की समस्या से बचा जा सके।

ड्रेन सिस्टम की सफाई:

drain system cleaning
drain system cleaning

बारिश के मौसम अक्सर ड्रेन सिस्टम चोक होने की समस्या हो सकती है, इसके लिए आप घर के ड्रेन सिस्टम की सफाई करवाएं। ड्रेन पाइप्स में किसी भी प्रकार की रुकावट नहीं होनी चाहिए, ताकि पानी निकलने में कोई समस्या न हो और जब ड्रेन सिस्टम ठीक होगा तो नमी और सीलन की समस्या नहीं आएगी।

डिह्यूमिडिफायर यूज करें:

use dehumidifier

डिह्यूमिडिफायर का यूज हवा में नमी करता है जिससे सीलन की समस्या नहीं होती। इसको वॉशरूम और बेसमेंट में लगाना सही होगा। डिह्यूमिडिफायर नमी को कम करता है, जिससे सीलन नहीं होती। डिह्यूमिडिफायर एक बेहतरीन इक्विपमेंट है, नमी को कंट्रोल करता है। इसको आप बेसमेंट, बाथरूम और किचन में लगा सकते हैं।

तो ये हैं कुछ खास टिप्स जो आपके घर को इस बरसात के मौसम में सीलन से बचाने में मदद करते हैं। आप भी इन उपायों को अपना लें और अपने घर सीलन जैसी समस्या आने से रोक लें। ताकि आप बीमारियों से दूर रह सकें।

अंजली मृणाल एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास ब्लॉग, आर्टिकल्स और समाचार लेखन में 7 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। बीते 7 वर्षों में उन्होंने कई...