10+ परफेक्ट ब्राइडल लिपस्टिक शेड्स जो हर दुल्हन पर जंचेंगे, दिखेंगी और भी ज्यादा ग्लैमरस: Lipstick Shades for Brides
Lipstick Shades for Brides

Lipstick Shades For Brides In Hindi: हर लड़की अपनी शादी के दिन सबसे सुंदर दिखना चाहती है। दुल्हन बनने के लिए लड़कियां क्या-क्या तैयारी नहीं करती हैं। शादी के कुछ महीने पहले से ही कपड़े, ज्वेलरी, मेकअप सभी छोटी-बड़ी बातों का ध्यान रखती हैं। अगर कुछ भी खराब होता है तो इससे उनका लुक थोड़ा बिगड़ भी सकता है। हमारे मेकअप किट में लिपस्टिक का बहुत बड़ा रोल होता है। सही कलर की लिपस्टिक का इस्तेमाल करने से चेहरे का लुक बहुत अच्छा नजर आता है। आज हम आपको बताएंगे ब्राइडल लुक के लिए दुल्हन को कौन से लिपस्टिक शेड्स खरीदने चाहिए। वैसे तो पिंक और रेड सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले लिपस्टिक शेड हैं लेकिन लिपस्टिक का चुनाव आप स्किन टोन और लिप्स साइज के अनुसार करें तो चेहरा खिलकर नजर आएगा।

ब्राइडल मेकअप के लिए लिपस्टिक शेड का बहुत खास रोल होता है। लिपस्टिक दुल्हन के पूरे मेकअप लुक को टच करती है और चेहरे को एक परफेक्ट फिनिशिंग देती है। बिना लिपस्टिक के मेकअप अधूरा लगता है। लिपस्टिक होठों को फोकल प्वाइंट बनती है। इससे दुल्हन की स्माइल काफी आकर्षक लगती है। सही शेड की लिपस्टिक लगाने से चेहरे के फीचर्स उभर नजर आते हैं। लिपस्टिक शेड का सही चयन ट्रेडिशनल और मॉडर्न लुक्स के बीच बैलेंस बनाता है। अगर दुल्हन सही लिपस्टिक शेड लगाती है तो उसका आत्मविश्वास बढ़ता है। दुल्हन को हमेशा लॉन्ग लास्टिक लिपस्टिक इस्तेमाल करना चाहिए। स्मार्ट प्रूफ और वॉटरप्रूफ लिपस्टिक शेड्स दुल्हन के लुक को दिन भर बनाकर रखते हैं। आपको वेडिंग थीम के अनुसार लिपस्टिक शेड का चुनाव करना चाहिए। रोमांटिक, ड्रैमेटिक या फिर मिनिमलिस्टिक थीम्स के लिए हम आपको अलग-अलग शेड्स की जानकारी उपलब्ध करवा रहे हैं।

Tips To Choose Right Pink Lipstick Shade According To Your Skin Tone
Tips To Choose Right Pink Lipstick Shade According To Your Skin Tone

अगर आपका स्किन टोन मीडियम कलर का है। यानी ना ही ज्यादा गोरा या ना ही डस्की तो पिंक शेड आपके लुक को अच्छा टच देता है। पिंक के भी कई शेड्स होते हैं। आप अपनी ड्रेस और ज्वेलरी के अकॉर्डिंग उनमें से एक शेड चुन सकती है।

यह एक सबसे शानदार ब्राइडल कलर है। शादी से लेकर हर एक ओकेजन के लिए क्लासिक रेड सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला शेड है। इस लिपस्टिक शेड को लगाने से काफी स्टाइलिश और बोल्ड लुक नजर आता है। अगर आपने बहुत हैवी आई मेकअप नहीं किया है तो आप रेड लिपस्टिक लगाकर भी खूबसूरत दिख सकती हैं। इसकी सबसे खास बात तो यह है कि यह लिपस्टिक शेड हर तरह की स्किन टोन पर फबता है। हमेशा वॉटरप्रूफ और लॉन्ग-लास्टिक लिपस्टिक ही चुनना चाहिए। यह आपको मैट फिनिशिंग लुक देगी और होठों को ड्राई भी नहीं बनाएगी।

न्यूड पिंक लिपस्टिक शेड सॉफ्ट और रोमांटिक शेड है। यह ऐसा नेचुरल लिप कलर है जो लिप के साइज को बड़ा दिखाता है। अगर आप ब्राइडल लुक अपना रही हैं तो न्यूड पिंक कलर की लिपस्टिक आपके लिए उपयुक्त है। न्यूड पिंक लिपस्टिक शेड से आपके लिप्स का टेक्सचर स्मूद और ईवन दिखता है। न्यूड लिपस्टिक फोटोज में भी बहुत अच्छी लगती है। यह आपके नेचुरल ब्यूटी को हाईलाइट करती है और आपके फेस को ब्राइट और रिफ्रेशिंग लुक देती है। इस रंग की लिपस्टिक को मेंटेन करना बेहद आसान होता है। क्योंकि यह लिप कलर लंबे समय तक टिका रहता है और अगर थोड़ा फेड भी हो जाए तो नोटिस नहीं होता।

deep plum lipstick shade
deep plum lipstick shade

डीप प्लम लिपस्टिक शेड काफी रिच और लग्जरियस लुक दिखाता है। यह ड्रैमेटिकल कलर है, जिसे गहराई और इंटेंसिटी से जोड़ा जाता है। अगर शादी सर्दियों के मौसम में है तो डीप प्लम लिपस्टिक शेड दुल्हन के लिए बेस्ट रहेगा। ब्राइड के लिए यह एक परफेक्ट कलर है। प्लम लिपस्टिक शेड चीयरफुल और वाइब्रेंट शेड है। यह आपको काफी ब्राइट लुक देता है। इस लिपस्टिक की खासियत है कि यह बिना ओवरपावर किये मेकअप में रंग जोड़ता है और लिपस्टिक शेड गर्मी की शादियों के लिए बेस्ट है। डीप प्लम लिपशेड बहुत सुंदर और आकर्षक रंग है लेकिन यह लिपस्टिक शेड हर किसी के लिए उपयुक्त नहीं है। यह उन लोगों के लिए बहुत अच्छा ऑप्शन है, जो होठों को अनोखा आकर्षक रूप देने के लिए गहरा लिपस्टिक शेड चाहते हों।

बेरी लिपस्टिक शेड लगाकर दुल्हन काफी बोल्ड और वर्सेटाइल नजर आती है। यह एक एलिगेंट सोफिस्टिकेटेड लिपस्टिक शेड है। यह डिफरेंट ब्राइडल आउटफिट्स के लिए बढ़िया लुक देता है। बेरी शेड हेमंत ऋतू (Autumn Season) के लिए बेस्ट है। यह फ्लॉवरिंग लुक देता है और गार्डेन से जुड़ी शादियों के लिए यह शेड परफेक्ट माना जाता है।

पीच लिपस्टिक शेड काफी फ्रेश और यूथफुल लुक देता है। हल्की त्वचा के रंग की दुल्हन के लिए यह बेस्ट कलर है। स्प्रिंग सीजन की शादी हो या फिर आउटडोर शादियों के लिए पीच एक परफेक्ट लिपस्टिक शेड है।

rosewood pink lipstick shade
rosewood pink lipstick shade

रोजवुड लिपस्टिक शेड लगाकर दुल्हन काफी एलिगेंट और न्यू लुक में नजर आती है। रोज वुड की खासियत यह है कि यह गुलाब और ब्राउन का मिश्रण कलर होता है, जो शादी के दिन दुल्हन को एक डिफरेंट लुक देता है। यह पिंक फैमिली का सबसे क्लासी शेड होता है और इसे गर्मी, सर्दी या मानसून सभी मौसमों में कैरी किया जा सकता है। इसे आप दिन की शादी के लिए भी ट्राई कर सकती हैं।

यह लिप कलर शेड पिंक और पर्पल कलर का मिक्सचर होता है। यह शेड काफी कूल और क्लासी लुक देता है। आजकल की शादियों में सबसे ज्यादा मॉव कलर की लिपस्टिक ही यूज हो रही है। शहरों में होने वाली शादियों की दुल्हन के लिए मॉव लिपस्टिक परफेक्ट कलर है।

यह शेड बोल्ड और रिच लुक देता है। यह डीप कलर माना जाता है और एक मजबूत पर्सनालिटी को शो करता है। लिपस्टिक शेड ग्लैमरस लुक्स के लिए बेस्ट है। शाम की शादियों के लिए वाइन लिपस्टिक अच्छा कलर देता है।

यह लिपस्टिक शेड की खासियत यह है कि यह रोमांटिक और फेमिनिन लुक देता है, जो लड़कियों को काफी पसंद होता है। रोमांटिक थीम्स या फिर क्लासिक ब्राइडल लुक्स के लिए ब्लश पिंक शेड एक परफेक्ट कलर है। इसे आप शादी के अलावा और मौकों के लिए भी आजमा सकती हैं।

यह लिपस्टिक शेह ब्राइड के आत्मविश्वास को बढ़ाता है। यह शेड फेयर स्किन से लेकर डस्की स्किन के अलावा कई डिफरेंट स्किन टोन के साथ मैच कर जाता है। इसलिए लगभग हर कोई इसे लगा सकता है। यह आपके पूरे लुक को आकर्षक बनाता है और रिफ्रेशिंग नेचुरल लुक देने में मदद करता है।

प्रतिमा 'गृहलक्ष्मी’ टीम में लेखक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। डिजिटल मीडिया में 10 सालों से अधिक का अनुभव है, जिसने 2013 में काशी विद्यापीठ, वाराणसी से MJMC (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की। बीते वर्षों...