स्टेप बाई स्टेप गाइड से पता करें स्किन के हिसाब से कैसे चुनें सही प्राइमर: Choose Primer For Your Skin Types
Makeup Primer Based On Your Skin Type

How To Choose Primer For Your Skin Types: क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि आपका फाउंडेशन लंबे समय तक नहीं टिकता? क्या मेकअप के चलते आपकी स्किन के पोर्स बड़े हो जाते हैं या मेकअप करने के बाद आपकी स्किन चिपचिपी नजर आती है? तो इन सब परेशानियों से बचने के लिए मेकअप करते वक्त प्राइमर का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। प्राइमर इन सभी समस्याओं को दूर करके आपके मेकअप बेस को फिनिश लुक देने में मदद करता है। हालांकि कई महिलाएं मेकअप करते समय प्राइमर को लगाना जरूरी नहीं समझती हैं या भूल जाती हैं। तो उनके लिए यह जानना जरूरी है कि प्राइमर क्या होता है और इसे लगाना क्यों जरूरी होता है। साथ ही ये भी जानना चाहिए कि अपनी स्किन टाइप के अनुसार प्राइम को कैसे चुनें।

दरअसल, सभी प्राइमर हर तरह की त्वचा के लिए काम नहीं करते। जिस हमारी अलग-अलग स्किन टाइप के लिए अलग-अलग फाउंडेशन और मॉइश्चराइजर होते हैं। ठीक उसी तरह प्राइमर भी त्वचा के अनुसार अलग-अलग होते हैं। तो इसके लिए अपनी स्किन टाइप के हिसाब से मेकअप प्राइमर का चुनाव करना चाहिए।

Choose Primer For Your Skin Types-r best primer for dry skin
r best primer for dry skin

अगर आपकी स्किन ड्राई है तो आप हाइड्रेटिंग प्राइमर का ही चुनाव करें जो आपकी स्किन को नमी और पोषण प्रदान करेगा। साथ ही इस तरह का प्राइमर आपके मेकअप के लिए एक चिकन बेस देने में भी मदद करेगा। ड्राई स्किन के लिए वॉटर बेस्ड प्राइमर बेस्ट रहता है, जिसमें हयालूरोनिक एसिड और ग्लिसरीन जैसे तत्व मौजूद होते हैं।

अगर आपकी स्किन ऑयली है तो आपको सिलिकॉन बेस्ड प्राइमर का इस्तेमाल करना चाहिए, जो चेहरे पर आने वाले तेल को कंट्रोल करने में मदद करेगा और पूरे दिन आपके मेकअप को बनाए रखने में भी यह मददगार साबित होगा। ऑयल बेस्ड प्राइमर का इस्तेमाल भूलकर भी ना करें। क्योंकि यह आपकी त्वचा के तेल को बढ़ा सकते हैं।

How to Pick the Right Primer According to Your Skin Type
How to Pick the Right Primer According to Your Skin Type

कांबिनेशन स्किन के लिए हाइब्रिड प्राइमर को चुनें, जो सिलिकॉन और वॉटर बेस्ड प्राइमर दोनों के बेनिफिट्स प्रदान करता है। ऐसी स्किन टाइप के लिए आपको ऐसे प्राइमर की तलाश करनी चाहिए, जो आपके टी जोन (T zone) में आने वाले एक्स्ट्रा तेल को बैलेंस कर सके> साथ ही चेहरे के ड्राई एरिया को हाइड्रेशन भी देने का काम कर सके।

सेंसिटिव स्किन की देखभाल करना सबसे मुश्किल भरा होता है। ऐसी स्किन टाइप वाले लोगों को किसी भी चीज को ट्राई करने से पहले 100 बार सोचना पड़ता है। क्योंकि इनको जल्दी कोई भी प्रोडक्ट सूट नहीं करता है, जिसकी वजह से कई बार साइड इफेक्ट्स भी देखने को मिलते हैं। यही कारण है कि कोई भी प्रोडक्ट ट्राई करने से पहले अपनी स्किन टाइप के बारे में जानना महत्वपूर्ण है। सेंसिटिव स्किन के लिए बिना खुशबू वाले हाइपोएलर्जिक प्राइमर की ओर रुख करना चाहिए, जो आपकी स्किन के लिए सॉफ्ट हो। गजेल बेस्ड प्राइमर संवेदनशील त्वचा के लिए सबसे सुरक्षित माने जाते हैं। क्योंकि इनके इस्तेमाल से स्किन में जलन होने की संभावना सबसे कम होती है।

प्रतिमा 'गृहलक्ष्मी’ टीम में लेखक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। डिजिटल मीडिया में 10 सालों से अधिक का अनुभव है, जिसने 2013 में काशी विद्यापीठ, वाराणसी से MJMC (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की। बीते वर्षों...