Home Dampness In Monsoon: गर्मियों के बाद मानसून सीजन अब दस्तक दे चुका है। मानसून में बदलते मौसम के कारण जिस तरह आपके बालों, त्वचा और हेल्थ को एक्स्ट्रा केयर की आवश्कता होती है। ठीक उसी तरह आपके घर को भी एक्स्ट्रा केयर और तैयारियों की जरूर होती है। मानसून में अक्सर तेज बारिश होने के कारण वातावरण में बैक्टीरिया और जर्म्स बढ़ जाने के साथ-साथ मॉइश्चर और नमी भी बढ़ जाती है। जिसके कारण घरों और घर में पड़े समान जैसे रजाई-गद्दे, कपड़े, किताबें और खासकर लकड़ी के समान से नमी की गंध आने लगती है। मानसून सीजन में नमी न केवल बदबू का कारण बनती है, बल्कि ये घर की दीवारों और फर्नीचर को भी कमजोर कर सकती है। ऐसे में आपको कुछ जरूरी और आसान टिप्स जानकर अपने घर को मानसून के लिए तैयार करना चाहिए। आइए जानते हैं, कैसे आप अपने घर को मानसून रेडी बना सकते हैं।
मानसून में घर को नमी से प्रोटेक्ट करने के लिए अपनाएं ये टिप्स : Tips To Avoid Home Dampness In Monsoon
घर में ढूंढे नमी का कारण
मॉनसून सीजन में अपने घर को नमी के कारण होने वाले नुकसानों से बचने के लिए सबसे पहले आपको यह जानना जरूरी है। कि घर में नमी का आखिर क्या कारण है? या घर में नमी के क्या सोर्स हो सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं केवल घर के दरवाजे, अलमारियां, दीवारें, छत, टंकियां, आदि को चेक करना है। जहां आपको नमी के खास कारण पाइप या टंकी में लिकिंग, छत पर दरारें आदि मिल सकते हैं। जिसे आपको मानसून से पहले ठीक करवा लेना चाहिए।
क्लियर हो छत का ड्रेनेज

मानसून में छत का ड्रेनेज सिस्टम सही होना बेहद जरूरी है। क्योंकि घरों में नमी का सबसे बड़ा कारण छतों पर जमा पानी हो सकता है। ऐसे में आपको छत का ड्रेनेज सिस्टम सही रखने पर ध्यान देना चाहिए। छत का ड्रेनेज सिस्टम सही रहने से ज्यादा से ज्यादा बारिश होने के बाद भी आपका घर नमी से सुरक्षित रह सकेगा।
लकड़ी के फर्नीचर को रखें साफ
मानसून सीजन में ज्यादा मॉइश्चर और नमी के कारण घर में लकड़ी का सामान या फर्नीचर नमी पकड़ लेता है। जिसके कारण फर्नीचर गलने और गंधाने लगता है। ऐसे में आपको हर रोज सफाई करते समय फर्नीचर को अच्छे से साफ करना है। और हफ्ते में कम से कम एक बार धूप भी लगानी है। ज्यादा बारिश होने पर आप एक कॉटन के पाउच में नमक भरकर फर्नीचर के पास रख सकते हैं। ऐसा करने से नमक सारा मॉइश्चर सोख लेता है।
कार्पेट्स को ड्राई करके स्टोर करें

मानसून सीजन में घर को नमी से बचाने के लिए घर में इस्तेमाल होने वाले कार्पेट्स को इस्तेमाल करने के तुरंत बाद एयर ड्राई करके स्टोर कर देना चाहिए। क्योंकि इस मौसम में जमीन पर बिछाने वाली चीजों पर आसानी से फफूंद लग सकती है। ऐसे में फ्लोर और कार्पेट्स को इस्तेमाल करने के बाद तुरंत क्लीन करना जरूरी होता है।
वेंटीलेशन का रखें खास ख्याल
मॉनसून सीजन में आपको अपने घर के वेंटीलेशन सिस्टम का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी है। जिसके लिए आपको समय-समय पर घर की खिड़कियां खोलनी चाहिए। जिससे घर में फ्रेश हवा
आ सके और घर में नमी के कारण होने वाली बदबू भी दूर हो सके। ऐसा करने के घर की नमी और सीलन की बदबू को बेहद आसानी से दूर किया जा सकता है।
घर में लगाएं मानसून स्पेशल प्लांट्स

जी हां, आपको यह सुनने में थोड़ा अटपटा जरूर लग सकता है। लेकिन मानसून सीजन में ह्यूमिडिटी, मॉइश्चर या नमी को हटाने के लिए घर में कुछ मानसून स्पेशल प्लांट्स को उगाया जा सकता है। जिससे आपका घर खूबसूरत दिखने के साथ-साथ मानसून रेडी भी हो सकता है। ऐसे में आपको पीस लिली, एरिका पाम, स्पाइडर प्लांट आदि को घर लेकर आ सकते हैं।
