पेरिस फैशन वीक 2024 में दिखा जान्हवी का जलवा, पहली बार किया इंटरनेशनल रैंप पर वॉक: Paris Fashion Week 2024
Paris Fashion Week 2024

Overview:

जान्हवी कपूर ने हाल ही में पेरिस फैशन वीक 2024 में रैंप वॉक करती नजर आई। जान्हवी ने डिजाइनर राहुल मिश्रा के लिए यह रैंप वॉक किया। एक्ट्रेस ने यहां राहुल के कॉउचर फॉल 2024 लाइन के ओरा कलेक्शन को प्रदर्शित किया।

Paris Fashion Week 2024: बॉलीवुड ब्यूटी जान्हवी कपूर ने इंटरनेशनल रनवे पर शानदार डेब्यू कर सभी को हैरान कर दिया है। यह एक्ट्रेस हाल ही में पेरिस फैशन वीक 2024 में रैंप वॉक करती नजर आई। जान्हवी ने डिजाइनर राहुल मिश्रा के लिए यह रैंप वॉक किया। एक्ट्रेस ने यहां राहुल के कॉउचर फॉल 2024 लाइन के ओरा  कलेक्शन को प्रदर्शित किया। रैंप वॉक के दौरान जान्हवी ने ब्लैक सेंसुअल बस्टियर और स्कर्ट वियर की। जान्हवी इस शानदार आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। आपको बता दें कि यह पहला मौका है जब जान्हवी ने किसी इंटरनेशनल फैशन वीक में हिस्सा लेकर रैंप वॉक किया है। जान्हवी की कई तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।

राहुल मिश्रा की ओर से डिजाइन किया गया यह ब्लैक स्ट्रेपलेस बस्टियर बहुत ही ग्लैमरस नजर आ रहा था। आउटफिट की डीप नेकलाइन जान्हवी के डेकोलेटोज को फ्लॉन्ट कर रही थी। वहीं एक क्रॉप्ड कर्व्ड हेम से उनका मिडरिफ एक्सपोज हो रहा था। इस सीक्विन बॉडीकॉन आउटफिट की शानदार फिटिंग के कारण जान्हवी को गॉर्जियस लुक मिल रहा था। ड्रेस के ब्लाउज को मरमेड सिल्हूट पैटर्न में डिजाइन किया गया था। वहीं स्कर्ट की फ्लोर  ग्रेजिंग हेम लेंथ पर ग्रीन, पर्पल और गोल्ड एम्बेलिशमेंट किया गया था, जिससे इस फिगर हगिंग स्कर्ट का लुक और भी बढ़ गया था। इस हाई राइज स्कर्ट ने जान्हवी को सटल लुक दिया।

जान्हवी का मेकअप ऐसा था जो उनकी ड्रेस को कॉम्प्लीमेंट कर रहा था। उन्होंने वेवी हेयरस्टाइल चुनी। वहीं डार्क शिमरी मेकअप अपनाया। एक्ट्रेस ने अपनी आंखों को शिमरी स्मोकी लुक दिया। वहीं लिप शेड न्यूड चुना। ड्रेस के लुक को बढ़ाने के लिए नो ज्वेलरी लुक चुना। हालांकि हाथों में उन्होंने रिंग्स पहनीं।  

डिजाइनर राहुल मिश्रा ने अपने इस शानदार शो के बारे में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा कि उनका कलेक्शन ओरा आभा से जुड़ी गहराई और रहस्य को दर्शाता हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि यह सिल्हूट से निकलती हुई प्रतीत हो रही है।

शो की फोटोज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए जान्हवी ने भी एक लंबा पोस्ट राहुल मिश्रा के नाम लिखा। एक्ट्रेस ने लिखा, सबसे पहले थैंक यू राहुल मिश्रा मुझे अपने शानदार शो का हिस्सा बनाने के लिए। यह शो ऊर्जा और खूबसूरत ओरा  से भरा हुआ था। पेरिस फैशन वीक के बिजी शेड्यूल के बीच भी आपका शो किसी मेडिटेशन जैसा था। खूबसूरत मॉडल्स और आपके शानदार आउटफिट्स, आपके परिवार का साथ, सपोर्ट देने वाला स्टाफ सभी ने इस पल को यादगार बना दिया।

जान्हवी कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे इस समय कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं। उनकी जासूसी थ्रिलर फिल्म उलझन जल्द रिलीज होने वाली है। यह फिल्म 2 अगस्त, 2024 को रिलीज हो सकती है। वहीं एक्ट्रेस तेलुगु एक्शन फिल्म देवरा:पार्ट 1 में भी नजर आएंगी। इसमें जान्हवी के अपोजिट जूनियर एनटीआर और सैफ अली खान हैं।  

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...