प्रवेश द्वार पर किस रंग के पायदान रखें जो हो शुभ
घर के द्वार पर रखा पायदान का रंग भी वास्तु में महत्तवपूर्ण स्थान रखता है।आने जाने वाले लोगों के जूते चप्पलों से आने वाले गंदगी को घर में आने से रोकता है और साथ ही प्रवेश द्वार की सुंदरता को भी बढ़ाता है।
Doormat Vastu Tips: पायदान को घर के द्वार पर पैर पोंछने के लिए रखा जाता है। वास्तु शास्त्र में प्रवेश द्वार को सुसज्जित रखने की सलाह दी जाती है। प्रवेश द्वार अवरोध मुक्त, सुंदर सजा हुआ रहने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है। प्रवेश द्वार दोषमुक्त हो तो घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। वहीं प्रवेश द्वार को सुसज्जित रखने के लिए लोग पौधे, स्टेच्यु, फाउंटेन, बंदनवार इत्यादि लगाते हैं। उसमें एक पायदान भी है,जिसे प्रवेश द्वार पर रखा जाता है क्यूंकि आने जाने वाले लोगों के जूते चप्पलों से आने वाले गंदगी को घर में आने से रोकता है और साथ ही प्रवेश द्वार की सुंदरता को भी बढ़ाता है, लेकिन क्या आप जानते है घर के द्वार पर रखा पायदान का रंग भी वास्तु में महत्तवपूर्ण स्थान रखता है। दरअसल हर दिशा एक अलग रंग को प्रतिनिधित्व करता है।
इसलिए अगर अलग अलग दिशा के प्रवेश द्वार पर उनसे संबंधित रंग के पायदान रखते हैं तो शुभ परिणाम देते हैं।
Also Read : घर के बाहरी हिस्से के लिए चुनें सही रंग
उत्तर दिशा के प्रवेश द्वार के लिए पायदान

उत्तर दिशा के प्रवेश द्वार के लिए नीले रंग के पायदान का इस्तेमाल शुभ होगा। ये दिशा बुध ग्रह से संबंधित है। इसलिए इस दिशा में पायदान का रंग सिल्वर व्हाइट या नीले रंग के रखने से शुभता आती है।
पूर्व दिशा के प्रवेश द्वार के लिए पायदान

पूर्व दिशा सूर्य की दिशा होती है।इसलिए इस दिशा के प्रवेश द्वार पर हल्के रंगों के पायदान रखना चाहिए जैसे क्रीम,हल्का पीला या सफेद। इस दिशा में गहरे रंग के पायदान जैसे काले, भूरे रंग के ना रखें। इससे नकारात्मकता आती है।
पश्चिम दिशा के प्रवेश द्वार के लिए पायदान

पश्चिम दिशा शनि की दिशा है। अगर आपका प्रवेश द्वार पश्चिम दिशा में है तो आप यहां पायदान नीले या हरे रंग के रखेंगे तो बहुत ही शुभ होगा।
पायदान का आकार

रंग के साथ साथ पायदान का आकार भी वास्तु में महत्व रखता है। आयताकार पायदान ज्यादातर चलन में होता है। लेकिन अंडाकार या गोलाकार पायदान भी रखना शुभ होता है। जहां आयताकार पायदान से स्थिर रिश्ते को आकर्षित करता है।वहीं धन को आकर्षित करने के लिए गोल या एग शेप डोरमैट अच्छे होते हैं।
पायदान कपड़ा

पायदान का चुनाव करते समय इस बात का जरूर ख्याल रखे कि उसका कपड़ा सही हो। डोरमैट जुट के,रेशम के,या कपास के हो तो अच्छा होता है।
कभी कभी लोग सुंदर दिखने वाले प्लास्टिक से बने पायदान घर में लगा लेते हैं। वास्तु अनुसार ये डोरमैट घर के लिए सही नहीं होते। इसलिए पायदान सही कपड़े से बने होने चाहिए।
प्रवेश द्वार की एनर्जी बढ़ाने के लिए वास्तु अनुसार पायदान रखना शुभ होगा।
