Vat Savitri Vrat 2025
Vat Savitri Vrat 2025

Vat Savitri Vrat 2025: वट सावित्री व्रत की पूजा सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु और स्वस्थ जीवन के लिए रखती हैं। मान्यता है कि इस व्रत के प्रभाव से पति की आयु लंबी होती है, पति के प्राणों की रक्षा होती है, वैवाहिक संबंध मधुर होते हैं और जीवन में सुख-सौभाग्य का आगमन होता है। यही कारण है कि सुहागिन महिलाओं के लिए यह व्रत बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान रखता है। हर साल ज्येष्ठ महीने की अमावस्या तिथि को वट सावित्री व्रत रखा जाता है, जोकि इस साल सोमवार 26 मई 2025 को है।

वट सावित्री पर सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार कर दुल्हन की तरह सजती-संवरती हैं और वट वृक्ष यानी बरगद वृक्ष के नीचे बैठकर पूजा-पाठ करती हैं। अन्य व्रत-त्योहार की तरह ही वट सावित्री व्रत में भी नियमों का पालन करना अत्यंत जरूरी होता है। नियमों का पालन न करने पर पूजा का उचित फल नहीं मिलता है।

कैसे रखें वट सावित्री व्रत

Vat Savitri Vrat 2025 puja
Vat Savitri Vrat 2025 puja samagri list

हरतालिका तीज, करवा चौथ और वट सावित्री व्रत यह सभी त्योहार महिलाएं पति की लंबी आयु, अखंड सौभाग्य की प्राप्ति और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए रखती हैं। लेकिन सभी व्रत-त्योहार के नियमों में अंतर होता है। हरतालिका तीज का व्रत आमतौर पर निर्जला रखा जाता है और अगले दिन व्रत का पारण किया जाता है। वहीं करवा चौथ में महिलाएं चंद्रमा दर्शन और चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही पति के हाथ से पानी पीकर व्रत खोलती है। बात करें वट सावित्री की तो कुछ जगहों पर इस दिन निर्जला व्रत रखने का विधान है तो कुछ फलाहार या जलाहार भी करते हैं। आप अपने क्षेत्र के अनुसार या घर के बड़े बुजुर्गों से पूछकर व्रत का पालन कर सकती हैं।

कई बार जानकारी के अभाव में व्रत के दौरान जाने-अनजाने में गलत चीजों के सेवन से आपका व्रत निष्फल भी हो सकता है। इसलिए यह जान लीजिए की व्रत के दौरान आपको कौन सी चीजें खानी चाहिए और कौन सी चीज नहीं खानी चाहिए।

वट सावित्री व्रत में खाई जाने वाली चीजें

Vat Savitri Vrat 2025 fasting
Vat Savitri Vrat 2025 fasting
  1. वट सावित्री व्रत के दौरान महिलाएं सेब का सेवन कर सकती है। इसके अलावा आप मौसमी फलों में केला, तरबूज, आम, अंगूर आदि भी खा सकती हैं। इससे शरीर को ऊर्जा भी मिलती रहेगी।
  2. आप चाहे तो घर पर भी व्रत के लिए साबूदाने की खीर बनाकर इसका सेवन कर सकती हैं। मिठाई और हलवा जैसी चीज भी व्रत के दौरान खाई जा सकती है।
  3. कुछ क्षेत्रों में इस दिन समा चावल, सिंघाड़े के आटे की बनी पूरियां, चना और मुरब्बा आदि भी खाए जाते हैं।
  4. अगर आप जलाहार व्रत रख रही हैं तो इस समय नींबू पानी, शरबत, फलों का जूस और नारियल पानी का सेवन कर सकती हैं।

वट सावित्री व्रत के दौरान इन चीजों से करें परहेज

don't Eat these things during fast
don’t Eat these things during fast
  1. व्रत के दौरान गेहूं, चावल और दाल जैसे अनाज न खाएं।
  2. तामसिक भोजन यानी जिसमें लहसुन-प्याज का प्रयोग किया गया हो ऐसे भोजन का सेवन बिल्कुल भी न करें।
  3. इस बात का भी ध्यान रखें कि व्रत वाले दिन जो भोजन तैयार करें उसमें सिर्फ सेंधा नमक का ही इस्तेमाल करें।
  4. मांसाहार चीजों को व्रत के दौरान हाथ भी न लगाएं, क्योंकि ये चीजें अशुद्ध मानी जाती है।
  5. इसके साथ ही अधिक तली-भुनी, मसालेदार और बाहरी चीजों के सेवन से भी बचें।

मेरा नाम पलक सिंह है। मैं एक महिला पत्रकार हूं। मैं पिछले पांच सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय हूं। मैं लाइव इंडिया और सिर्फ न्यूज जैसे संस्थानों में लेखन का काम कर चुकी हूं और वर्तमान में गृहलक्ष्मी से जुड़ी हुई हूं। मुझे...